सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की नुक्कड़ सभाएं,

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की नुक्कड़ सभाएं,

लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 03 जुलाई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ सभाएं की। सभा में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नकोदर चौक और मेन रोड अवतार नगर समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताने की अपील की और कहा कि आप मोहिंदर भगत को जिताकर विधायक बनाओ, हम इन्हें मंत्री बनाएंगे, फिर जालंधर का विकास काफी तेजी से होगा।

मान ने कहा कि इस चुनाव के नतीजे से सरकार में कोई उलट फेर नहीं हो सकता है। इससे न हमारी सरकार गिरेगी और न ही किसी की सरकार बनेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के जितने से आपकी सरकार में हिस्सेदारी होगी, जिससे इस इलाके का विकास तेज गति से हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि हम इस इलाके में अच्छे स्कूल और अस्पताल खोलेंगे, ताकि आपको अच्छा इलाज और आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। हम यहां की खराब सीवरेज व्यवस्था को ठीक करेंगे। गली-नालियों को ठीक करेंगे। साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था करेंगे एवं बिजली व पानी से संबंधित सभी समस्याएं दूर करेंगे।

मान ने कहा कि हमने पंजाब में करीब 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। जिससे 60 लाख रुपये एक दिन का लोगों का बचने लगा है। उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा प्रताप सिंह बाजवा ने लगवाए थे, जो यहां वोट मांगने आ रहे हैं। हमने एक विधायक एक पेंशन लागू किया। 600 यूनिट बिजली मुफ्त की और बिना कोई रिश्वत के 43 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी।

मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा और कहा कि दो साल पहले भी आपने आम आदमी पार्टी का विधायक बनाया था लेकिन वह दल-बदलू और लालची निकला। उसके व्यक्तिगत स्वार्थ और लोभ के कारण यह चुनाव हो रहा है। उसने इस्तीफा देकर लोकतंत्र का मजाक बनाया है। मान ने कहा कि इस चुनाव में उससे धोखेबाजी का बदला लें। इस बार उसे ऐसा सबक सिखाओ की दोबारा कोई इस तरह इस्तीफा देने की हिम्मत न करे।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मान ने कहा कि उसने विधायकी छोड़कर पार्टी और यहां के लोगों के साथ धोखा किया है। उसकी धोखेबाजी के कारण उपचुनाव में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, जो लोगों के टैक्स का पैसा है।

मान ने शीतल अंगुराल को चेतावनी देते हुए कहा कि हमसे पंगा मत लो। हमारे ऊपर तुम्हारी तरह ड्रग्स तस्करी के लिए एनडीपीएस का केस नहीं लगा हुआ है। ये बहस करने की धमकी किसी और को देना हमसे जब मर्जी हो बहस कर लेना। पांच तारीख का इंतजार क्यों कर रहे हो, आज ही बहस कर लो।

मान ने कहा कि मैंने शीतल अंगुराल को बहुत समझाया कि अपनी भ्रष्ट गतिविधियां बंद कर दो, लेकिन वह नहीं माना। उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर का काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए वह भाजपा में चला गया क्योंकि भाजपा भ्रष्टाचार करने की खुली छूट देती है। लेकिन हम उसे वहां भी भ्रष्टाचार करने नहीं देंगे।

मान ने कहा कि मैं राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आया हूं। अगर मुझे पैसे कमाने होते तो मैं आजतक करोड़ों रुपए कमा चुका होता। आज से 20 साल पहले मैं एक शो के लिए 25 लाख रुपये लेता था और विदेश में एक शो के लिए मुझे 70 लाख रूपए मिलते थे। मान ने कहा कि जिस दिन मेरे ऊपर एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा, उस दिन मैं खुद ही सियासत छोड़ दूंगा।

मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस के लोग आपके पास आएंगे, लेकिन उन्हें वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा। अगर वे जीत भी जाएंगे तो भी काम तो मुझे ही करना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए काफी काम किया है, 10 तारीख को झाड़ू का बटन दबाकर इनका हौसला बढ़ाएं – मोहिंदर भगत

‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने नुक्कड सभा में आए लोगों और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए काफी काम किया है, 10 तारीख को झाड़ू का बटन दबाकर इनका हौसला बढ़ाएं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस ने अमरनाथ यात्रा और घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर पठानकोट और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई

Next Post

Agniveer Compensation पर Indian Army के बयान से Rahul Gandhi की कुत्सित…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Bill

Punjab Sacrilege Bill: पंजाब में बेअदबी पर अब होगी सख्त सजा, 10 साल से उम्रकैद तक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Bihar Government

Bihar Government Formation: 14 अप्रैल को NDA विधायक दल की अहम बैठक

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
PM Modi

Nari Shakti Vandan: PM मोदी आज करेंगे महिलाओं से संवाद, विज्ञान भवन में

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Blockade

Strait of Hormuz Blockade: तेल $100 के पार, US-Iran वार्ता बेनतीजा

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
MP Board 10th 12th Result 2026

MP Board 10th 12th Result 2026: अप्रैल में आएगा रिजल्ट, जानें डेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Noida Employee Protest

Noida Employee Protest: सैलरी बढ़ाने की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Agniveer Compensation पर Indian Army के बयान से Rahul Gandhi की कुत्सित…

Agniveer Compensation पर Indian Army के बयान से Rahul Gandhi की कुत्सित...

हाथरस

हाथरस में हुए हादसे में मारे गए लोगों के मामले में 20 सेवादार गिरफ्तार,

Price Hike Alert: महंगी हो गई Kia की सेल्टोस, अब इतनी ढीली करनी होगी जेब

Price Hike Alert: महंगी हो गई Kia की सेल्टोस, अब इतनी ढीली करनी होगी जेब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।