रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने सीनेट और सिंडिकेट को असंवैधानिक तरीके से भंग करने के नोटिफिकेशन को चुनौती देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने सीनेट और सिंडिकेट को असंवैधानिक तरीके से भंग करने के नोटिफिकेशन को चुनौती देने का किया ऐलान

कहा – मामले को हाई कोर्ट में उठाने के लिए उच्च स्तरीय कानूनी पैनल गठित किया जाएगा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 नवम्बर 2025
A A
0
CM Mann
113
SHARES
756
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 5 नवंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को गैर-कानूनी तरीके से भंग करने के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी।

इस कदम को स्थापित नियमों की गंभीर उल्लंघना करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक — पंजाब विश्वविद्यालय — के लोकतांत्रिक और स्वायत्त अस्तित्व पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई विरासत का प्रतीक है और पंजाब के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीनेट और सिंडिकेट जैसी इसकी प्रतिनिधिक संस्थाओं को कमजोर करने का कोई भी प्रयास न केवल अकादमिक समुदाय की, बल्कि पंजाब के लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं की भी अनदेखी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार इस असंवैधानिक नोटिफिकेशन को हाई कोर्ट में चुनौती देने के लिए देश के वरिष्ठ और अनुभवी वकीलों की एक उच्च स्तरीय कानूनी टीम का गठन करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केवल एक कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि पंजाब विश्वविद्यालय पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करना राज्य सरकार की संवैधानिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले सत्र में पंजाब विधानसभा में इस मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य का पक्ष कानूनी और संवैधानिक रूप से मज़बूत हो।

यह भी पढे़ं 👇

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पंजाब सरकार पंजाब विश्वविद्यालय के कार्यों में अपने अधिकार, हिस्सेदारी या भागीदारी को किसी भी प्रकार से कम होने नहीं देगी। शैक्षणिक संस्थाओं की स्वायत्तता और प्रतिष्ठा के प्रति अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे मनमाने निर्णयों के विरोध में राज्य के लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार संघवाद की भावना और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मामले में सत्य और संवैधानिक प्रामाणिकता की जीत होगी तथा पंजाब विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पहचान और अखंडता को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा।

Previous Post

Sanjay Raut Health: शिवसेना नेता संजय राउत अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की थी कामना

Next Post

29 पैसे का Penny Stock बना ‘पैसा छापने की मशीन’, ₹1 लाख के बने 3.44 करोड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
share

29 पैसे का Penny Stock बना 'पैसा छापने की मशीन', ₹1 लाख के बने 3.44 करोड़

zohran-mamdani

Zohran Mamdani की जीत से डरा Wall Street, 'Rent Freeze' और 'Tax' को बताया रिस्की

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।