LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस के मौके पर किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस के मौके पर किया ऐलान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
जस्सा सिंह रामगढ़िया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
  • दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर होगा
  • आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पंजाब की तरक्की के लिए 70 वर्षों का इन्तज़ार ख़त्म हुआ
  • रामगढ़िया भाईचारे को ख़ुशहाली और तरक्की का प्रतीक बताया
  • होशियारपुर को पर्यटन के तौर पर विकसित करने और महान नायक की याद में कॉलेज और अन्य विभिन्न प्रोजैक्टों का विकास करने का ऐलान

सिंघपुर बरनाला (होशियारपुर), 5 मई (The News Air): राज्य की समृद्ध विरासत संबंधी नौजवान पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के नाम पर रखने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने महान योद्धा सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस पर लोगों को बधाई देते हुये कहा कि ऐसे शूरवीरों की बहादुरी ने हमें देश के लिए हमेशा निःस्वार्थ बलिदान करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरू साहिबान ने हमें जबर-ज़ुल्म और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया है और सरदार जस्सा सिंह जैसे योद्धाओं ने महान गुरूओं के डाले पदचिन्हों पर पहरा दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह हमारे लिए गौरवपूर्ण बात है कि हम ऐसी शानदार विरासत के वारिस हैं, जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं मिलती।
पंजाब को प्रति व्यक्ति आय के मामले में मॉडल राज्य के तौर पर विकसित करने के लिए अपनी सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पंजाब निवासियों के सपने साकार करने के लिए लोगों का लम्बा इन्तज़ार पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती को महान गुरूओं, संतों, पीरों और पैगंबरों का वरदान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्म से ही उद्यमी हैं जिन्होंने विश्व भर में अपना अलग स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि समय की ज़रूरत है कि इस अथाह क्षमता का प्रयोग करके राज्य के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाया जाये। भगवंत मान ने कहा कि सरकार राज्य की पुरातन शान बहाल करने और इसको ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए इसकी क्षमता का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा हर लड़ाई में अग्रणी रहे हैं, जिस कारण राज्य को देश की खड़गभुजा के तौर पर जाना जाता है। राज्य में बेरोजगारी के खि़लाफ़ संघर्ष शुरु करने का ऐलान करते हुये भगवंत मान ने कहा कि इस धरती पर बेरोजगारी के खि़लाफ़ लड़ाई शुरू की गई है क्योंकि अब तक पारदर्शी ढंग से 29 हज़ार सरकारी नौकरियाँ नौजवानों को दीं जा चुकीं हैं।
भ्रष्ट नेताओं के विरुद्ध उठाये गए कदमों का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं से एक-एक पैसा वसूला जायेगा और इस पैसे का प्रयोग राज्य के विकास के लिए किया जायेगा। उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसे की लूट करने वालों को उनके बुरे कामों के लिए बख्शा नहीं जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्ट नेताओं के खि़लाफ़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उनको सलाखों के पीछे धकेल दिया गया और अन्यों को ऐसी सज़ा भुगतनी पड़ेगी।
सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहादुर नायक ने देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए 11 लड़ाईयां लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि इस महान नायक के रास्ते पर चलते हुये राज्य सरकार ने भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग छेड़ी हुई है। भगवंत मान ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कई नेताओं को सलाखों के पीछे डाला गया है। उन्होंने कहा कि यदि सत्ताधारी पार्टी से सम्बन्धित कोई नेता भी भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जायेगा।
सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के योगदान को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने शहीदों के सपनों को साकार करने का वायदा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भी खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर संकल्प लेकर पद संभाला था। भगवंत मान ने कहा कि बाबा बन्दा सिंह बहादुर के साथ मुगलों के ज़ुल्म के विरुद्ध अनेकों लड़ाई लड़ने वाले अपने दादा जी हरदास सिंह के नक्शे कदमों पर चलते हुये सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया ने कभी भी हमलावरों के ज़ुल्म के आगे सिर नहीं झुकाया था। वह उस समय के दौरान प्रसिद्ध सिख नेता थे जो रामगढ़िया मिसल का सरदार बने।
इन महान नायकों को नजरअन्दाज करने के लिए पिछली राज्य सरकारों के विरुद्ध निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की इस नालायकी के कारण राज्य के नौजवानों को इन नायकों के योगदान के बारे जानकारी नहीं। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद कौम के निर्माताओं के नाम पर कई प्रोजैक्ट शुरू किये हैं। भगवंत मान ने जिले के लिए एक कॉलेज समेत विभिन्न प्रोजेक्टों और सड़कों को मज़बूत और चौड़ा करने के प्रोजैक्टों का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले को पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित किया जायेगा और इस सम्बन्धी विभिन्न जल प्रोजैक्ट भी शुरू किये जाएंगे जिससे नौजवानों को रोज़गार के अधिक से अधिक मौके मुहैया होंगे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी खजाने के सही और योग्य प्रयोग के लिए हर हिस्सेदार के सुझाव और सलाह के साथ नीतियाँ या प्रोजैक्ट बना रही है।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने शख़्सियतों का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि विभिन्न विकास प्रोजैक्टों को मुकम्मल करके जिले में से पिछड़े क्षेत्र का टैग हटा दिया जायेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Jorge Lorenzo won’t change riding style for Ducati MotoGP bike

Next Post

Travel Tips: आप भी जा सकते है शादी के बाद हनीमून के लिए इन जगहों पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Travel Tips: You can also go to these places for honeymoon after marriage

Travel Tips: आप भी जा सकते है शादी के बाद हनीमून के लिए इन जगहों पर

पहलवानों

पहलवानों के समर्थन में आई किसान यूनियन: 8 मई को जंतर मंतर दिल्ली जाने का ऐलान

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: विपक्षी एकता के लिए शरद पवार का नेतृत्व जरूरी, संजय राउत ने कहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।