शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री और संत निरंजन दास जी ने डेरा सचखंड बल्लां में एस.टी.पी. का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री और संत निरंजन दास जी ने डेरा सचखंड बल्लां में एस.टी.पी. का किया शिलान्यास

इस पर्यावरणीय पहल पर लगभग 3.4 करोड़ रुपए की लागत आएगी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 अगस्त 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बल्लां (जालंधर), 7 अगस्त (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज डेरा सचखंड बल्लां में लगभग 3.4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) और मुख्य पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धा प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान धार्मिक नेताओं के चरण स्पर्श और इस पावन स्थल के दर्शन का अवसर पाकर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह धरती सदैव विश्व शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मूल्यों को प्रोत्साहित करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता दी है।

यह भी पढे़ं 👇

Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में तूफानी हवा और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पहल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के एक नए युग की शुरुआत की है और आज शैक्षणिक परिणामों में पंजाब देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने गर्व से कहा कि अब कमजोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थी भी नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य सरकार के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

राज्य सरकार की एक और ऐतिहासिक पहल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि देशभर में अपनी तरह की इस पहली योजना के अंतर्गत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी हद तक कम होगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि डेरा सचखंड बल्लां में अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और मुख्य पंपिंग स्टेशन की नींव रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इस एस.टी.पी. की क्षमता 0.5 एम.एल.डी. (मिलियन लीटर प्रतिदिन) होगी और यह प्रोजेक्ट 12 महीनों के भीतर पूरा होने की संभावना है। इस पर कुल 3.4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। इस पहल से स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्लांट से साफ किए गए पानी का पुनः उपयोग किया जाएगा, जिससे लगभग 13 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्वच्छ जल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण और भूजल पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस नेक कार्य में योगदान देने को अपने लिए सौभाग्य मानती है।

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि डेरा सचखंड बल्लां ने सामाजिक कल्याण में लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है और उन्हें अपने कार्यकाल में कई बार इस पवित्र स्थल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने डेरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान समता मूलक समाज के प्रतीक श्री गुरु रविदास महाराज जी के लाखों अनुयायियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जनकल्याण और सामाजिक उत्थान में डेरा द्वारा किए गए प्रयासों, विशेषकर पिछड़े वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., लाल चंद कटारूचक, डॉ. रवजोत सिंह और महिंदर भगत, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक बलकार सिंह, इंदरजीत कौर मान और जसवीर सिंह गिल, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन पवन टीनू, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Voter List Scam! Rahul Gandhi ने किया चौंकाने वाला खुलासा – मकान नंबर 0, पिता का नाम dfojgaidf!

Next Post

Trump का India पर Tariff Attack – जानिए 5 बड़ी वजहें क्यों हैं वो नाराज़!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में तूफानी हवा और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Shashi Tharoor Convoy Attacked

Shashi Tharoor Convoy Attacked: केरल में शशि थरूर पर हमला, गनमैन पीटा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
H-1B Visa News, Indian Professionals in USA, Donald Trump Immigration Policies, Skilled Workers USA, IT Professionals H-1B, H-1B Visa Impact, White House Technology Meeting, Indian Engineers in America, H-1B Updates 2025, Skilled Immigration USA

Trump का India पर Tariff Attack – जानिए 5 बड़ी वजहें क्यों हैं वो नाराज़!

Sukhbir Singh Badal

Land Pooling पर Sukhbir Badal का Big Attack – 1 Sept से होगा 'Sheesh Mahal' घेराव

Aman Arora

Chandigarh Police का Notice, Arora की Team मुसीबत में – कौन था वायरल Video का मास्टरमाइंड?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।