LIVE | ...
गुरूवार, 25 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली में “आप” सरकार द्वारा बनाए गए 1000 घाटों पर भव्यता से होगा छठ महापर्व का आयोजन-सीएम आतिशी

दिल्ली में “आप” सरकार द्वारा बनाए गए 1000 घाटों पर भव्यता से होगा छठ महापर्व का आयोजन-सीएम आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
CM Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 05 नवंबर (The News Air): दिल्ली में “आप” सरकार द्वारा बनाए गए 1000 घाटों पर छठ महापर्व का आयोजन भव्यता से होगा। मंगलवार को सभी को छठ की शुभकामनाएँ देते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि, हमारे पूर्वांचली भाई-बहन दिल्ली का अभिन्न हिस्सा है। और अरविंद केजरीवाल जी के प्रयासों से अब उन्हें छठ मनाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि, 2014 तक दिल्ली में सिर्फ 60 घाट बनते थे, लेकिन अब अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में 1000 से अधिक घाटों पर धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन होता है। सीएम आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार के प्रयासों से छठ का त्यौहार पूर्वांचलियों के साथ-साथ सभी दिल्लीवालों का महापर्व बन गया है।

सीएम आतिशी ने सभी को छठ महापर्व की शुरुआत की बधाई देते हुए कहा कि, आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, छठ का त्यौहार हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। एक समय ऐसा था जब दिल्ली में रहने वाले,काम करने वाले पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ का त्यौहार आते ही ट्रेनों-बसों में भीड़भाड़ में दूर अपने गाँव त्यौहार मनाने जाना पड़ता था।

यह भी पढे़ं 👇

Ram Mandir Donation

Ram Mandir Donation विवाद: Supreme Court ने पटीशनर को 29 जून को रखने के निर्देश दिए

गुरूवार, 25 जून 2026
Earthquake

Venezuela Earthquake: लगातार दो शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 32 की मौत

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Police Officers

Punjab Police Officers पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट का आरोप: Gurugram Police तैयारी में

गुरूवार, 25 जून 2026
Gold Ring Scheme

तमिलनाडु में बड़ा ऐलान: Gold Ring Scheme से हर नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी

गुरूवार, 25 जून 2026

सीएम आतिशी ने कहा कि, “हमें इस बात की ख़ुशी है कि, पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली में छठ के इस महापर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ताकि दिल्ली में रहने वाले, काम करने वाले पूर्वांचली भाई-बहनों को इस त्यौहार को मनाने के लिए दिल्ली छोड़ना न पड़े।”

उन्होंने कहा कि, “हमारे पूर्वांचली भाई-बहन दिल्ली का अभिन्न हिस्सा है। दिल्ली उनक भी घर है। और इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए इस साल भी छठ महापर्व का दिल्लीभर में भव्य आयोजन हो रहा है।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “इस महापर्व पर 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य के दिन दिल्ली सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही पूरी दिल्ली में दिल्ली सरकार द्वारा 1000 से ज़्यादा छठ घाट बनाये जा रहे है। दिल्ली में इतने बड़े स्तर और भव्यता के साथ छठ पूजा की शुरुआत पिछले 10 सालों से हुई है।”

उन्होंने साझा किया कि, 2014 में अरविंद केजरीवाल जी के मुख्यमंत्री बनने से पहले पूरी दिल्ली में सिर्फ़ 60 घाट बनाये जाते थे। लेकिन आज 10 साल के बाद अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार द्वारा 1000 से अधिक छठ घाट बनाये जा रहे है।

इन घाटों पर पीडब्ल्यूडी और बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग द्वारा कृत्रिम घाट बनाये जाते है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी का इंतज़ाम किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े छठ घाटों पर मेडिकल सुविधाओं के इंतज़ाम किए जाते है, डॉक्टर-नर्स तैनात किए जाते है। इन छठ घाटों पर दिल्ली के राजस्व विभाग द्वारा टेंट-लाइट-साउंड का इंतज़ाम किया जाता है। बड़े घाटों पर मैथिली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, “दिल्ली में कहीं भी पूर्वांचली भाई-बहन रहते है, उन्हें छठ महापर्व मनाने के लिए 1-2 किमी से दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि, दिल्ली सरकार के इन प्रयासों की वजह से छठ का ये त्यौहार पूर्वांचली भाइयों-बहनों के साथ-साथ पूरी दिल्ली का त्यौहार बन गया है।”

सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “आप सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ। देशभर में ‘नहाय खाए’ के साथ आज से इस महापर्व की शुरुआत हो रही है। एक समय था जब दिल्ली से हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को छठ के लिए दूर अपने गाँव जाना पड़ता था। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों से दिल्ली में इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल भी दिल्ली सरकार द्वारा 1000 से ज़्यादा भव्य छठ घाटों का निर्माण करवाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को छठ मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। दिल्ली सरकार के इन प्रयासों से अब छठ का पर्व पूर्वांचली समाज के साथ-साथ सभी दिल्लीवासियों का पर्व बन गया है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वित्त मंत्री ने एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों को दिया जीवन बीमा कवरेज का भरोसा

Next Post

पंजाब को कूड़ा मुक्त करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत खन्ना से

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ram Mandir Donation

Ram Mandir Donation विवाद: Supreme Court ने पटीशनर को 29 जून को रखने के निर्देश दिए

गुरूवार, 25 जून 2026
Earthquake

Venezuela Earthquake: लगातार दो शक्तिशाली भूकंप से तबाही, 32 की मौत

गुरूवार, 25 जून 2026
Punjab Police Officers

Punjab Police Officers पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट का आरोप: Gurugram Police तैयारी में

गुरूवार, 25 जून 2026
Gold Ring Scheme

तमिलनाडु में बड़ा ऐलान: Gold Ring Scheme से हर नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी

गुरूवार, 25 जून 2026
june_25_historical

25 June History: कस्टर की आखिरी लड़ाई से लेकर माइकल जैक्सन की मौत तक

गुरूवार, 25 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post
Khanna to be first garbage free city of Punjab

पंजाब को कूड़ा मुक्त करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत खन्ना से

Lal Chand

वन विभाग राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जापानी एजेंसी के साथ करेगा तालमेल

CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान का गिद्दड़बाहा में आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए किया जोरदार प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।