बुधवार, 29 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Chandratal Rescue Operation: हिमाचल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे 290 टूरिस्ट को निकालने की कोशिश जारी, 1020 रूट अब भी बंद

Chandratal Rescue Operation: हिमाचल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे 290 टूरिस्ट को निकालने की कोशिश जारी, 1020 रूट अब भी बंद

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Moneycontrol
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Chandratal Rescue Operation: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, फंसे हुए 290 लोगों को निकालने के लिए लाहौल व स्पीति जिले में चंद्रताल (Chandratal) पहुंच गए हैं। राज्य में 1020 रूट अब भी बंद हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चंद्रताल में शनिवार से करीब 300 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर टूरिस्ट हैं। मंगलवार को दो बुजुर्गों और एक लड़की समेत सात बीमार लोगों को वहां से हवाई मार्ग से निकाल कर भुंतर पहुंचाया गया था।

लाहौल व स्पीति के DC राहुल कुंवर ने PTI से कहा, “राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बुधवार देर रात करीब दो बजे चंद्रताल पहुंचे। फंसे हुए पर्यटकों का पहला जत्था सुबह करीब आठ बजे चंद्रताल से चला और कुंजुम पास पहुंचा।”

उन्होंने कहा, “पर्यटकों को काजा ले जाने से पहले लोसर में भोजन तथा दवाइयां दी गईं।” उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक (SP) बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद ₹25 का बड़ा झटका!

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 30 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
CM Mann punjab

AAP Punjab Observers Meeting: CM मान बोले – कुछ बूंदों से समुद्र नहीं सूखता

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Flood Preparedness

Australia Deportation: ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी हुए डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगी मदद

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

अधिकारियों ने बताया कि नेगी को चंद्रताल पहुंचने में करीब 18 घंटे लगे क्योंकि सड़क बचाव दल को कुंजुम दर्रे से चंद्रताल तक तीन से चार फुट बर्फ से ढके मार्ग को साफ करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को लोसर, चंद्रताल, सिर्रू और मनाली का हवाई सर्वे किया।

उन्होंने चंद्रताल से लोगों को निकालने के कार्य को ‘‘चुनौतीपूर्ण’’ बताया। उन्होंने आदिवासी किन्नौर जिले से ताल्लुक रखने वाले राजस्व मंत्री को चंद्रताल में बचाव प्रयासों में सहायता करने का काम सौंपा है। इसी क्षेत्र से होने के कारण वह यहां के दुर्गम इलाकों से परिचित हैं।

राज्य सरकार के मुताबिक, इस पहाड़ी राज्य से अभी तक 60,000 पर्यटकों को निकाला जा चुका है।

कुल्लू और मनाली में फंसे 25,000 पर्यटकों सहित हजारों पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, लेकिन सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं क्योंकि भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें अब भी बंद हैं।

कार्यवाहक डीजीपी सतवंत अटवाल ने बुधवार रात को ट्वीट किया, ‘किन्नौर जिले के सांगला, छितकुल और रक्षम में विदेशियों सहित 95 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया और सांगला में बाढ़ से प्रभावित लोगों को अस्थायी रूप से स्कूलों, गेस्ट हाउस और होटलों में आश्रय दिया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘छह इजरायलियों को मणिकरण लाया गया है और 37 इजरायली बरशैनी में हैं और वे सभी सुरक्षित हैं।’

इस बीच, इजराइल मिशन के उपप्रमुख ओहाद नकाश कयनार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “महानिदेशक और राजदूत के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश जा रहा हूं ताकि कसोल, कालगा और पुलगा जैसे बाढ़ग्रस्त इलाकों में मौजूद इजराइली पर्यटकों से संपर्क का प्रयास किया जा सके।”

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, “राज्य में कुल 1,020 मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं, जबकि 2,498 ट्रांसफार्मर और 1,244 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।”

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं व सड़क हादसों में 88 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग घायल हुए हैं। वहीं 16 लोग अब भी लापता हैं। कुल 170 मकान पूरी तरह से और 594 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

केंद्र के अनुसार, राज्य को 12 जुलाई तक 1,312 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और नुकसान का अनुमान अब भी लगाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की 1,128 मार्गों पर बस सेवाएं निलंबित हैं और 302 बसों को रास्ते में रोका गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश, तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 18 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ola 15 अगस्त को लॉन्च करेगी 6 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स! 5 बाइक और 1 स्कूटर की उम्मीद

Next Post

Travel Tips: इस हिल स्टेशन की यात्रा जरूर करें आप भी, खूबसूरती के मामले में है एक नंबर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद ₹25 का बड़ा झटका!

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 30 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
CM Mann punjab

AAP Punjab Observers Meeting: CM मान बोले – कुछ बूंदों से समुद्र नहीं सूखता

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Flood Preparedness

Australia Deportation: ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबी हुए डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगी मदद

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Canal Water Supply Punjab

Canal Water Supply Punjab: किसानों को बड़ी राहत, 1 मई से नहर का पानी

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Punjab Education Revolution

Punjab Education Revolution: JEE पास छात्रों को CM ने बताया ‘तारे जमीं पर’

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Next Post
Travel Tips: You must also visit this hill station, it is number one in terms of beauty

Travel Tips: इस हिल स्टेशन की यात्रा जरूर करें आप भी, खूबसूरती के मामले में है एक नंबर

इनेलो पर बनवारी लाल का तंज, कहा- मात्र एक विधायक वाली पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है

इनेलो पर बनवारी लाल का तंज, कहा- मात्र एक विधायक वाली पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है

आत्महत्या

पहले दो बच्चों को जहर दिया फिर दंपति ने की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।