LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: अमेरिका-आधारित गैंगस्टर हैप्पी पासीया द्वारा आरोपियों को वित्तीय सहायता देने के वादे झूठे साबित हुए

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: अमेरिका-आधारित गैंगस्टर हैप्पी पासीया द्वारा आरोपियों को वित्तीय सहायता देने के वादे झूठे साबित हुए

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 15 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Chandigarh Grenade Attack -1
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 सितंबर,(The News Air): पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस से तालमेल से काम करते हुए चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के दूसरे आरोपी को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच के दौरान यह सामने आया है कि अमेरिका-आधारित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासीया, जो पाकिस्तान-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और आई.एस.आई. के निर्देश पर काम कर रहा था, ने घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों को विस्फोटक सामग्री, हथियार और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की और फिर किए गए वादे के अनुसार उन्हें काम होने के बाद वित्तीय मदद देने से इनकार कर दिया।

Within 72 hours of the Chandigarh Grenade blast, the @PunjabPoliceInd in coordination with Central Agencies has arrested the second perpetrator of the blast.

On 11.09.2024, two suspects had carried out Grenade blast in Sector 10, #Chandigarh. Acting swiftly, Punjab Police had…

— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 15, 2024

पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुरागों के आधार पर दूसरे अपराधी विशाल मसीह पुत्र साबी मसीह निवासी गांव रायमल, नजदीक ध्यानपुर, थाना कोटली सूरत मलियां, बटाला, जिला गुरदासपुर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बुधवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में दो व्यक्तियों द्वारा उक्त ग्रेनेड हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी रोहन मसीह को हथियारों और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। रोहन मसीह इस समय स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर के पास रिमांड पर है।

यह भी पढे़ं 👇

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि हैप्पी पासीया ने पंजाब में अपने साथियों के माध्यम से आरोपियों को विस्फोटक सामग्री, हथियार और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की और उनके लिए कुछ वित्तीय सहायता की भी व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद, दोनों आरोपी अमृतसर गए, जहां से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। उन्होंने बताया कि विशाल पहले जम्मू-कश्मीर गया और वहां से दिल्ली चला गया, जहां पुलिस टीमों ने उसे पकड़ लिया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि हैप्पी पासीया ने घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को भ्रमित करने के लिए शुरुआत में कुछ फंड प्रदान किए और उनके साथ घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद और अधिक पैसे देने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने हैप्पी पासीया द्वारा किए गए वादे के अनुसार और पैसे लेने के लिए उससे संपर्क किया, लेकिन उन्हें हैप्पी पासीया से केवल बहाने मिले और बाद में उसने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिससे सारे वादे झूठे साबित हो गए।

डीजीपी ने इन देश-विरोधी तत्वों द्वारा युवाओं को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में बात करते हुए उनसे ऐसे आतंकवादियों से सतर्क रहने की अपील की, जो अपना काम निकलवाने के लिए झूठे वादों से लोगों को भ्रमित करते हैं और फिर उन्हें फंसा कर खुद अलग हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे आपराधिक तत्वों के झांसे में आने से बचें, जो उन्हें भ्रमित करने के लिए पहले तो झूठे वादे करते हैं और फिर काम होने के बाद उन्हें बीच में छोड़ देते हैं।

गौरतलब है कि विदेशी हैंडलरों द्वारा युवाओं को भ्रमित करके अपना काम निकलवाने की यह चाल पिछले जांच करवाईयो
में भी सामने आई है, जिसमें ऐसे हैंडलर पहले तो भोले-भाले युवाओं को झूठे वादे करके अपने जाल में फंसाते हैं और फिर काम पूरा होने के बाद उनका साथ छोड़ देते हैं।

और विवरण देते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि इस पूरी साजिश और हैप्पी पासीया के स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ समन्वय से इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने आरोपी विशाल मसीह को अदालत में पेश कर 20 सितंबर 2024 तक उसका रिमांड हासिल कर लिया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को आप नेताओं ने बताया साहसिक और क्रांतिकारी

Next Post

थोड़ी देर में केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया, सीएम के नाम पर होगी चर्चा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UP MLC Election 2026 voting

वोटर आईडी कार्ड खो गया? टेंशन नहीं! इन 10 कागजों से डाल सकेंगे MLC चुनाव में वोट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Indian Army Internship 2026

B.Tech छात्रों की मौज! भारतीय सेना दे रही ₹75,000 महीने की इंटर्नशिप

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Bathinda Naruana Energy Drink Ban

युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंजाब के इस गांव ने उठाया हैरान करने वाला कदम!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Cancer Medicines Price

सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर: मोदी सरकार ने कैंसर दवाओं पर लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
MBBS Fee Policy Assam

क्या असम सरकार का यह फैसला गरीब छात्रों को बनाएगा डॉक्टर? बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Beant Singh family

क्या सुप्रीम कोर्ट के नियम बेअंत सिंह के परिवार पर लागू नहीं होंगे? जानें सच

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Next Post
रेस्क्यू ऑपरेशन

थोड़ी देर में केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया, सीएम के नाम पर होगी चर्चा

रानी कमलापति

रानी कमलापति के अपमान पर हंगामा

रानी कमलापति

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।