बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Champai Soren झारखंड के नए सीएम, आज दो मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

Champai Soren झारखंड के नए सीएम, आज दो मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम, आज दो मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम, आज दो मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रांची, 2 फरवरी (The News Air) लगभग 26 घंटे तक चले हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे के बाद आखिरकार झारखंड में नई सरकार को लेकर छाई धुंध छंट गई है। झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता Champai Soren को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वह आज दिन 12 बजे शपथ लेंगे। उन्हें गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजभवन बुलाकर मनोनयन पत्र सौंपा गया। चंपई सोरेन के साथ दो अन्य मंत्रियों के रूप में कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों को समय दिया है।

गौरतलब है कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने कहा था कि हमें कुल 47 विधायकों का समर्थन हासिल है।

राज्यपाल की ओर से इसपर फैसले में विलंब होने पर गुरुवार को चंपई सोरेन ने शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल से मुलाकात कर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उनसे आग्रह किया कि उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जाए। इसके बाद देर रात राजभवन की ओर से चंपई सोरन को बुलावा आया और उन्हें सीएम के तौर पर मनोनयन का पत्र सौंपा गया।

Champai Soren हेमंत सोरेन की सरकार में परिवहन मंत्री थे। 68 वर्षीय चंपई कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह हेमंत सोरेन के सबसे विश्वस्त माने जाते रहे हैं। चंपई सोरेन झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं। कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झामुमो में इनकी अहमियत कितनी है।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

Champai Soren को लोग झारखंड टाइगर के नाम से भी बुलाते हैं। चंपई ने 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी। वो जीत इसलिए बड़ी थी, क्योंकि इन्होंने कद्दावर झामुमो सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी को हराया था। बाद में 1995 में झामुमो के टिकट पर जीत हासिल की। लेकिन वर्ष 2000 में बीजेपी के अनंतराम टुडू से चुनाव हार गए थे।

इसके बाद वर्ष 2005 से लगातार सरायकेला से विधायक रहे हैं। 2019 में इन्होंने भाजपा के गणेश महली को हराया था। Champai Soren का जन्म सरायकेला के जिलिंगगोड़ा में 1956 में सेमल सोरेन और माधव सोरेन घर हुआ। अपने तीन भाइयों और एक बहन में ये सबसे बड़े हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ये मैट्रिक पास हैं। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री का ‘रोज़गार मिशन’ जारी, 518 और नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Next Post

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 27 हजार से अधिक : मंत्रालय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 27 हजार से अधिक : मंत्रालय

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 27 हजार से अधिक : मंत्रालय

अन्तरिम बजट देश के किसानों, आदिवास‍ियों, गरीबों, युवाओं व महिलाओं साथ है धोखा : राकेश टिकैत

अन्तरिम बजट देश के किसानों, आदिवास‍ियों, गरीबों, युवाओं व महिलाओं साथ है धोखा : राकेश टिकैत

विधानमंडल बजट सत्र की आज से शुरुआत, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की तैयारी

विधानमंडल बजट सत्र की आज से शुरुआत, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की तैयारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।