LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

केंद्र की भाजपा सरकार का कांग्रेस के बैंक खाते सीज करना देश के लोकतंत्र पर हमला- आप

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– केंद्र की एजेंसी आयकर विभाग ने देर से रिटर्न दाखिल करने के नाम पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस का बैंक खाता सीज किया है- सौरभ भारद्वाज

– लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, ऐसे में कांग्रेस का बैंक अकाउंट सीज करना गैर कानूनी और अलोकतांत्रिक है- सौरभ भारद्वाज

– पहले इन्होंने ईडी-सीबीआई से विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया और अब अकाउंट फ्रीज कर उनका चुनाव लड़ना मुश्किल कर रहे हैं- आतिशी

– कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बाद अब ये लोग ‘‘आप’’ और टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों के भी बैंक खाते फ्रीज करेंगे- आतिशी

– अगर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाल देंगे और उनके बैंक खाते फ्रीज कर देंगे तो वो चुनाव कैसे लड़ेंगे- आतिशी

– कभी बूथ कैप्टरिंग कर चुनाव में धांधली की जाती थी और अब विपक्षी दलों को खत्म करके चुनावों में धांधली की जा रही है- आतिशी

– इलेक्टोरल बांड असंवैधानिक घोषित होने के बाद पता चला कि कॉरपोरेट घरानों से भाजपा को 6586 करोड़ और ‘‘आप’’ को 94 करोड़ मिला- सौरभ भारद्वाज

– भाजपा बताए, किन-किन कॉरपोेरेट घरानों और कंपनियों से पैसा मिला और उसकी सरकारों ने उनको क्या-क्या फायदा पहुंचाया?- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 16 फरवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित केंद्र सरकार की एजेंसी आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने को देश के लोकतंत्र के खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया। वहीं, वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में देर से रिटर्न दाखिल करने के नाम पर कांग्रेस का बैंक खात सीज कर देना पूरी तरह से गैर कानूनी और अलोकतांत्रिक है। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर देश के लोकतंत्र पर सीधा हमला किया है। ये लोग विपक्ष को रोकने के लिए अपनी हर एजेंसी का एक-एक कर इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले इन्होंने ईडी-सीबीआई से डराकर विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल भेज दिया और अब चुनाव लड़ने के लिए जो पैसा है, उसको फ्री करके विपक्ष का चुनाव लड़ना मुश्किल कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अब ये लोग आम आदमी पार्टी और टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों के भी बैंक खाते फ्रीज करेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का कड़ा विरोध किया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के बैंक खाते को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2019 की कोई एसेसमेंट थी, जिसमें कुछ महीने देर से आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई देर से आयकर रिटर्न दाखिल करने के नाम पर 210 करोड़ रुपए की रिकवरी के लिए शुरू की है। इसके अंतर्गत आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के दोनों बैंक अकाउंट सीज कर दिया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूण है और सीधे तौर पर प्रजातंत्र के अंदर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है। अगले एक-दो सप्ताह के अंदर लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। इससे पहले विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को सीज करना पूरी तरह से गैर कानूनी और अलोकतांत्रिक है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सबने देखा कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलेक्टोरल बांड को गैर कानूनी और गैर संवैधानिक घोषित किया है। बुधवार को पहली बार लोगों को पता चला कि इस इलेक्टोरल बांड का सबसे ज्यादा फायदा केवल भारतीय जनता पार्टी को हुआ। भाजपा को इलेक्टोरल बांड के जरिए बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से करीब 6586 करोड़ रुपए मिले। जबकि आम आदमी पार्टी को मात्र 94 करोड़ रुपए मिले। हम भाजपा से यह घोषणा करने की मांग करते हैं कि कौन-कौन से कॉरपोरेट घराने और कंपनियों ने इलेक्टोरल बांड के जरिए उसे पैसा दिया। क्या भाजपा की केंद्र सरकार और उसकी राज्य सरकारों ने इन कॉरपोरेट घरानों को किसी न किसी तरीके फायदा पहुंचाया? हमें लगता है कि भाजपा को नैतिकता के आधार पर इसकी घोषणा करनी चाहिए।

वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट सीज गया गया है, उसमें एक पैटर्न दिख रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार एक-एक अपनी सारी एजेंसी को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। पहले विपक्ष के नेताओं को एक-एक कर ईडी और सीबीआई के नोटिस भेजे जाते हैं। कभी आम आदमी पार्टी, कभी कांग्रेस, कभी टीएमसी, कभी एनसीपी तो कभी डीएमके को नोटिस भेजे जाएंगे। एक के बाद एक ईडी, सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो के माध्यम से विपक्ष की पार्टियों को डराया-धमकाया जाता है और उनके नेताओं को जेल भेज दिया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

‘‘आप’’ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का अब यह दूसरा कदम है। भाजपा की केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों को रोकने के लिए पहले उनको डराया-धमकाया और उनके नेताओं को जेल भेज दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डालकर उनके लिए लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल कर ही दिया है और अब विपक्षी दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए जो भी पैसा है, उस पैसे को भी फ्रीज करने की कोशिश कर रही है। आज भाजपा की केंद्र सरकार अभी कांग्रेस का बैंक अकाउंट सीज किया है। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि अगले 15 दिन में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कई और विपक्षी दलों के साथ भी ऐसा होगा। आने वाले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी, टीएमसी, डीएमके का भी बैंक अकाउंट फ्रीज होगा, क्योंकि यह भाजपा की साजिश है। यह साजिश केवल विपक्षी दलों के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और चुनाव के खिलाफ साजिश है।

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि एक समय ऐसा होता था, जब बूथ कैप्टरिंग के माध्यम ये चुनाव में धांधली की जाती थी और अब एक ऐसा समय आ गया है जब विपक्षी पार्टियों को खत्म करके चुनाव में धांधली की जा रही है। अगर किसी पार्टी के सारे नेता जेल में होंगे और बैंक अकाउंट फ्रीज होंगे तो कोई पार्टी चुनाव कैसे लड़ेगी। अगर विपक्षी दलों के पास कोई प्रचार करने वाला और चुनाव में खर्च करने पैसा नहीं है तो कोई भी विपक्षी पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज करके भाजपा ने सिर्फ एक विपक्षी पार्टी पर हमला नहीं किया है, बल्कि इस देश के लोकतंत्र पर हमला किया है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा पी. एस. पी. सी. एल के कर्मचारियों के प्रारंभिक वेतन में बढ़ोतरीः हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Next Post

Microsoft ने Edge browser में बग को किया ठीक, चुरा रहा था क्रोम टैब और डेटा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1 October History

1 October History: सिकंदर की जीत से Model T Ford तक, आज का दिन बदला था इतिहास!

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 1 October

Breaking News Live Updates 1 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
1 October 2026 Aaj Ka Rashifal

1 October 2026 Aaj Ka Rashifal: अक्टूबर के पहले दिन किसे मिलेगा करियर में बड़ा मौका?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
LPU Violence

LPU Violence: High Court ने Punjab Government से मांगी Report, फर्जी पोस्ट पर सख्त सवाल!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Director Jaswant Zafar

Punjab Bhasha Vibhag: Director Jaswant Zafar को Show Cause Notice, भर्ती में गड़बड़ी का आरोप!

बुधवार, 30 सितम्बर 2026
Next Post
Microsoft ने Edge browser में बग को किया ठीक, चुरा रहा था क्रोम टैब और डेटा

Microsoft ने Edge browser में बग को किया ठीक, चुरा रहा था क्रोम टैब और डेटा

इसरो नेे एक बार फिर अशुभ माने जाने वाले 13 के अंक से किया किनारा

इसरो ने एक बार फिर अशुभ माने जाने वाले 13 के अंक से किया किनारा

रमजान के दौरान गाजा में जारी रह सकता है संघर्ष: कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़

रमजान के दौरान गाजा में जारी रह सकता है संघर्ष: कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।