LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी की शुक्राना यात्रा: पटियाला से अमृतसर तक जीत का जश्न

आम आदमी पार्टी की शुक्राना यात्रा: पटियाला से अमृतसर तक जीत का जश्न

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 नवम्बर, (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने हालिया उपचुनावों में हुई प्रचंड जीत और पार्टी के नए पंजाब नेतृत्व की नियुक्ति में लोगों द्वारा दिखाए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आज पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर से गुरू नगरी अमृतसर तक एक भव्य शुक्राना यात्रा निकाली। यात्रा का मकसद राज्य के लिए अपने दृष्टिकोण के प्रति पंजाब के लोगों के निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए लोगों का धन्यवाद करना है।

शुक्राना यात्रा का नेतृत्व आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया। इसमें पार्टी के प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिनमें आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत सिंह बैंस और तरुणप्रीत सिंह सोंध और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शामिल हुए। कई आप विधायक भी मौजूद रहें। वहीं राज्य भर से आए हजारों उत्साही समर्थकों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।

उल्लेखनीय है कि शुक्राना यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर से आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के साथ भी मेल खाती है। आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की भी बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत से ही इतनी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर एक पार्टी समर्थकों को समर्पित है।

अरोड़ा ने राज्य में बदलाव लाने और आम आदमी को सशक्त बनाने के उनके अथक प्रयासों के लिए सभी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों के प्रति उनका समर्पण और पंजाब और राष्ट्र की भलाई के लिए उनका अथक परिश्रम आम आदमी पार्टी को लोगों की पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हम इसी तरह साथ मिलकर सभी लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करना जारी रखेंगे।

यात्रा सुबह 9:00 बजे पटियाला के श्री काली माता मंदिर से शुरू हुई और मादोपुर चौक, मंडी गोबिंदगढ़, समराला, दोराहा, साहनेवाल, जालंधर बाईपास, लुधियाना के लाडोवाल चौक, फगवाड़ा, जालंधर करतारपुर सहित कई प्रमुख कस्बों और शहरों से होकर गुजरी और अमृतसर में पवित्र स्थान श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), श्री दुर्गियाना मंदिर से होकर भगवान वाल्मिकी तीर्थ स्थान (राम तीर्थ मंदिर) में संपन्न हुआ।

पूरी यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूलों और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा उपचुनावों में प्रभावशाली जीत के बाद पार्टी के बढ़ते उत्साह और एकजुटता का स्पष्ट प्रतिबिंब थी।

अमन अरोड़ा ने पंजाब के लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “आज न केवल उत्सव का दिन है बल्कि पंजाब के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि है। शुकराना यात्रा आम आदमी पार्टी और हमारे नेतृत्व में लोगों के विश्वास का प्रतिबिंब है। यह हमें हर कदम के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी की याद दिलाती है। यह यात्रा पंजाब के लोगों से एक वादा है कि हम उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास करते रहेंगे और पंजाब को समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाने के लिए काम करेंगे। उपचुनावों में जीत हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और पंजाब के लोगों का हम पर विश्वास का प्रमाण है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विश्वास के साथ कभी भी विश्वासघात न हो।”

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत यहां पहुंची है। हमारे स्वयंसेवक पार्टी की रीढ़ हैं और उनका समर्पण ही हमें आगे बढ़ाता है। हमारे स्वयंसेवक जो भी चाहते हैं, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह पूरा हो। उन्होंने कहा कि लोगों की सत्ता और उनका कल्याण हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हम उनके कल्याण के लिए काम करना जारी रखेंगे, क्योंकि वे ही इस पार्टी की हर सफलता के पीछे असली ताकत हैं।

अमन अरोड़ा ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी आप नेतृत्व की सराहना की। अरोड़ा ने कहा, “लोगों के आशीर्वाद से हमने पंजाब में जो यात्रा शुरू की थी, वह आगे बढ़ रही है और हर कदम के साथ हम राज्य के लिए एक मजबूत और उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

यात्रा के दौरान आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने पंजाब के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शुकराना यात्रा लोगों द्वारा हम पर जताए गए भरोसे का जश्न है। एक पार्टी के रूप में, हम लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर पंजाबी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छा काम करना जारी रखेंगे। उपचुनावों में जीत सिर्फ आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है बल्कि यह उन लोगों की जीत है जो हमारे दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और साथ मिलकर पंजाब को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में काम करेंगे।

आप नेता और कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने भी सभा को संबोधित किया और पंजाब के लोगों को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भारी जीत आप सरकार में लोगों के गहरे विश्वास को दर्शाती है। यह शुकराना यात्रा हमारे लिए अपना आभार व्यक्त करने और लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करने का एक तरीका है। हम पंजाब की प्रगति के लिए काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक नागरिक की ज़रूरतें पूरी हों और उनकी आवाज सुनी जाए।

यह यात्रा पंजाब में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव और उसके दृष्टिकोण के प्रति लोगों के समर्थन का स्पष्ट प्रदर्शन थी। इस आयोजन के साथ आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए एक पार्टी केंद्रित अभियान की शुरुआत का भी संकेत दिया है।

अमृतसर में शुक्राना यात्रा समाप्त हुई। समापन के बाद आप नेताओं ने सेवा, पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पिछली उपलब्धियों का जश्न मनाने हुए प्रगतिशील पंजाब बनाने की दिशा में पार्टी की यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“आप” ने देश को ईमानदारी से काम करने वाला मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया- केजरीवाल

Next Post

बिक्रम मजीठिया ने सीनेट के लिए तुरंत चुनाव करवाने की मांग की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Bikramjit

बिक्रम मजीठिया ने सीनेट के लिए तुरंत चुनाव करवाने की मांग की

पिछड़ी श्रेणियों

पंजाब भर में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के संबंध में कल 27 नवंबर को दिलाई जाएगी शपथ

संपत्ति

आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में क्लर्क गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।