बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीबीआई के षड्यंत्र का हुआ पर्दाफ़ाश; अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से बोला झूठ

सीबीआई के षड्यंत्र का हुआ पर्दाफ़ाश; अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से बोला झूठ

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 अगस्त 2024
A A
0
Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली 24 अगस्त (The News Air): सीएम अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक जेल में रखने के भाजपा की सीबीआई के षड्यंत्र का पूरे देश के सामने पर्दाफ़ाश हो गया है। अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए कल सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला।

इस विषय में ट्वीट करते हुए वरिष्ठ आप नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को जेल में रखने के लिए भाजपा के एजेंडे पर सीबीआई कठपुतली बनकर नाच रही है।

उन्होंने साझा किया कि, जिस दिन अदालत में जाकर सीबीआई कहती है कि ज़मानत याचिका पर हमारा जवाब तैयार नहीं है इसलिए ज़मानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए, उसी दिन सीबीआई का जवाब मीडिया में दे दिया जाता है ताकि सीबीआई का जवाब अगले दिन अख़बारों की एकतरफ़ा हैडलाइन बन सके।

उन्होंने कहा कि, हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए कितनी भी साज़िशें रच लो, जीत तो एक दिन सच्चाई और ईमानदारी की ही होगी। एजेंसियों भले ही राजनीतिक इशारे पर नाचती हों लेकिन संविधान और न्याय हमेशा सच के साथ है।

इस बारे में प्रेस-कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए साझा करते हुए वरिष्ठ आप नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भी कहा कि, कोर्ट में कल सीबीआई ने जिस एफ़िडेविट को जमा करने के लिए 1 सप्ताह का समय माँगा आज वो एफ़िडेविट देश के हर अख़बार में छपा है। सीबीआई का एफ़िडेविट तैयार था लेकिन सिर्फ़ और सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल जी को कुछ और दिन तक जेल में रखने के लिए सीबीआई ने कल सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला।

यह भी पढे़ं 👇

Graveyard of Empires Afghanistan

Graveyard of Empires Afghanistan: क्यों कोई साम्राज्य नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

बुधवार, 18 मार्च 2026
USCIRF Report India

USCIRF Report India: RSS-RAW पर बैन और हथियार बिक्री बंद करने की सिफारिश, भारत ने कहा, पहले अपने घर में झांको

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि, सीबीआई अखबारों और मीडिया में एफिडेविट देती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में नहीं देती क्योंकि उन्हें साज़िशन अरविंद केजरीवाल जी को जेल में रखना है लेकिन भाजपा कितने भी षड्यंत्र कर ले, जीत आखिकार सच्चाई की ही होगी; अरविंद केजरीवाल जी जल्द दिल्लीवालों के बीच आयेंगे और CBI-ED के माध्यम से रचा जा रहा भाजपा का हर षड्यंत्र फेल होगा।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, सीबीआई अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़, आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रच रही है। ये षड्यंत्र पिछले 2 साल से चल रहा है लेकिन इस षड्यंत्र का प्रमाण आज पूरे देश के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि, कल सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल जी के बेल की सुनवाई में भाजपा की सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़े होकर बोला कि, उन्हें इस मामले में एफ़िडेविट फाइल करने के लिए 1 हफ़्ते का समय चाहिए इसलिए सुनवाई न की जाए। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई को समय दिया और सुनवाई की तारीख़ 2 हफ़्ते बाद की रख दी।

लेकिन सीबीआई ने कोर्ट से जिस एफ़िडेविट को फाइल करने के लिए एक सप्ताह का समय माँगा आज वो एफ़िडेविट दिल्ली और देश के हर अख़बार में छपा हुआ है। सवाल उठता है कि, जिस एफ़िडेविट को फाइल करने के लिए कल सीबीआई को एक सप्ताह का समय चाहिए था वो आज सभी अख़बारों में कैसे छप गया?

आतिशी ने कहा कि, इसका सीधा मतलब है कि एफ़िडेविट तैयार था। सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट को झूठ बोला गया कि एफ़िडेविट तैयार नहीं है। यानी सीबीआई सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल जी को कुछ और दिन तक जेल में रखने के लिए ये साज़िश कर रही है।

उन्होंने कहा कि, ये नई बात नहीं है, पिछले 2 साल से लगातार आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं के ख़िलाफ़ षड्यंत्र किया जा रहा है। आप नेताओं के घरों में रेड हुई, बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, आप नेताओं के ख़िलाफ़ गवाही देने के लिए गवाहों को धमकाया गया। तमाम रेड के बावजूद जब भ्रष्टाचार का एक रुपया भी नहीं मिला तो भी एक एक करके आप नेताओं को गिरफ़्तार कर जेल में भेजा गया।

सतेंद्र जैन जी को, मनीष सिसोदिया जी को, संजय सिंह जी को गिरफ़्तार किया गया। लेकिन फिर भी जब आम आदमी पार्टी की रफ़्तार नहीं रुकी तो लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल जी को भी झूठे मुक़दमे में गिरफ़्तार कर लिया।

आतिशी ने कहा कि, 20 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को ट्रायल कोर्ट से पीएमएलए/ईडी के मामले में बेल मिलती है। उस ऑर्डर के अपलोड होने से पहले ही 21 जून की सुबह ईडी हाई-कोर्ट पहुँच जाती है और ऑर्डर आए बिना ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को स्टे करवा देती है।

उन्होंने कहा कि, 22 जून को अरविंद केजरीवाल जी के वकील हाई कोर्ट के इस ऑर्डर के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाते है। और भाजपा को पता है कि सुप्रीम कोर्ट से हर व्यक्ति को न्याय मिलता है और ईडी के केस में बेल मिल गई है इसलिए भाजपा 26 जून को अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई से गिरफ़्तार करवा देती है ताकि वो किसी भी तरीक़े से जेल से बाहर न आ सके। 11 जुलाई को जब अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से भी ईडी के मामले में बेल मिल जाती है फिर भी एक महीने से ज़्यादा बीतने के बावजूद भाजपा के षड्यंत्र की वजह से अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर नहीं आ पाते है।

आतिशी ने कहा कि, जब अरविंद केजरीवाल जी का सीबीआई से गिरफ़्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट जाता है और सीबीआई को 2 सप्ताह का समय मिलता है, जबाब फाइल करने के लिए तो भी कल सीबीआई कोर्ट में और समय की माँग करती है।

उन्होंने कहा कि, आज के अख़बारों की खबर ये साबित कर देती है कि, सीबीआई को समय नहीं चाहिए था। सीबीआई अपना एफ़िडेविट अख़बार में दे सकती है, मीडिया में दे सकती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट को नहीं दे सकती क्योंकि उनको अरविंद केजरीवाल जी को लंबे से लंबे समय तक जेल में रखना है।

आतिशी ने कहा कि, ये पहली बार नहीं है। जब मनीष सिसोदिया जी का केस सुप्रीम कोर्ट में लगा था 15 जुलाई को उनकी सुनवाई थी, तब भी इसी तरह भाजपा की ईडी और सीबीआई सुप्रीम कोर्ट से कहती है कि उन्हें समय चाहिए। इसी वजह से 15 जुलाई की सुनवाई 29 जुलाई तक टल जाती है।

उन्होंने कहा कि, “मैं भाजपा को ये कहना चाहूँगी कि, वो कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जीत आख़िरकार सच्चाई की होती है। हमनें मनीष सिसोदिया जी के केस में देखा कि सीबीआई-ईडी के लाख कोशिशों के बाद भी मनीष जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और हमें भरोसा है कि, अरविंद केजरीवाल जी भी जल्द दिल्लीवालों के बीच में आयेंगे और सीबीआई-ईडी के माध्यम से रचा जा रहा भाजपा का हर षड्यंत्र फेल होगा।”

Previous Post

डीएम ऑफिस के बाहर बाइक में घुसा सांप, देखते ही चिल्ला उठे लोग

Next Post

आम आदमी पार्टी ने चार वरिष्ठ प्रवक्ता समेत कुल 25 प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Graveyard of Empires Afghanistan

Graveyard of Empires Afghanistan: क्यों कोई साम्राज्य नहीं जीत पाया अफगानिस्तान?

बुधवार, 18 मार्च 2026
USCIRF Report India

USCIRF Report India: RSS-RAW पर बैन और हथियार बिक्री बंद करने की सिफारिश, भारत ने कहा, पहले अपने घर में झांको

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
AAm Aadmi party logo

आम आदमी पार्टी ने चार वरिष्ठ प्रवक्ता समेत कुल 25 प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की

Harbhajan Singh ETO

पीएसपीसीएल ने बिजली चोरी के 2,075 मामले पकड़े, 4.64 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना: हरभजन सिंह ईटीओ

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।