शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पीएम मोदी के आदेश पर केजरीवाल और ‘आप’ के नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही सीबीआई-ईडी- संजय सिंह

पीएम मोदी के आदेश पर केजरीवाल और ‘आप’ के नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही सीबीआई-ईडी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 मई 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • सीबीआई डायरेक्टर संजय मिश्रा, ऑफिसर भानु प्रिया व अनमोल सचान लोगों से मारपीट कर और ‘बेटी कॉलेज कैसे जाएगी’ की धमकी देकर झूठे बयान लेते हैं- संजय सिंह
  • ईडी अधिकारियों के लिखे बयानों और जबरन हस्ताक्षर कराने के प्रयास का साक्ष्य हमारे पास, समय आने पर देश के सामने रखेंगे- संजय सिंह
  • ईडी ने पहले 100 करोड़ का घोटाला बताया, फिर 20-30 करोड़ का सक्ष्य होने की बात कही और कोर्ट के सबूत मांगने पर 6 लाख का प्रमाण होना बताया- संजय सिंह
  • पिछले दो दिनों से ईडी कह रही है कि 17 करोड़ रुपए का सबूत मिल गया है, यह जांच है या कॉमेडी?- संजय सिंह
  • तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह फर्जी, सीबीआई-ईडी को अब तक की जांच में एक भी प्रमाण नहीं मिला- संजय सिंह
  • ईडी ने तीन चार्जशीट में मेरा नाम लिखा था, प्रधानमंत्री और भाजपा के इशारे पर मुझे जेल भेजने की साजिश थी- संजय सिंह

नई दिल्ली, 16 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने तथाकथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई-ईडी की जांच पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री के इशारे पर ईडी और सीबीआई कठपुटली बनकर नाच रही हैं और अरविंद केजरीवाल व ‘आप’ के नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा के इशारे पर महिला अधिकारी भानु प्रिया खुद बयान लिखती हैं और उस पर लोगों से जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास करती हैं। इसका सबूत हमारे पास मौजूद है। समय आने पर आम आदमी पार्टी इसे देश के सामने उजागर करेगी और कोर्ट में भी रखेंगे। ये लोग गवाहों को डराते- धमकाते हैं, उनसे बयान लेकर फंसाते हैं और फिर जेल में डालते हैं। जबकि न कोई घोटाला हुआ है और न तो सबूत कोई ही है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि ईडी और सीबीआई का मकसद कोई जांच करना नहीं रह गया है, बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को फंसाना है। इनके पास पार्टी से जुड़े लोगों को प्रताड़ित करना, उन्हें जेल में डालना और गन पॉइंट पर बयान लेने का काम रह गया है। ये गवाहों से गन पॉइंट पर बयान लेते हैं, उन्हें डराते-धमकाते हैं, फिर बयान लेकर फंसाते हैं और जेल में डालते हैं। इसके पीछे कोई सच और प्रमाण नहीं होता है। घोटाला कुछ नहीं, लेकिन इन्हें बस लोगों को डराना-धमकाना है। आज के समय में ईडी-सीबीआई के पास सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उनकी कठपुतली बनकर नाचने का काम रह गया है। हम इसे सच साबित करते हुए पहले भी कई प्रमाण दे चुके हैं।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस खेल के ईडी के दो-तीन बड़े किरदार हैं। सबसे पहले ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा, दूसरा महिला अधिकारी भानु प्रिया और तीसरे नंबर पर सीबीआई के अधिकारी अनमोल सचान हैं। ये अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ बहुत बड़ा अपराध कर रहे हैं। मैं इन सभी अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के बाद संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपको आगे भी नौकरी करनी है। इसलिए न्याय कीजिए और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी करिए। इस तरह लोगों को गन पॉइंट पर डरा-धमका कर बयान लेना, उन्हें प्रताड़ित कर कान के पर्दे फाड़ देने और उन्हें आपकी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी, जैसी धमकियां देना बंद करें। आज ईडी-सीबीआई की जांच में किसी व्यक्ति के माता-पिता तो किसी की पत्नी को बुलाकर धमकाया जा रहा है। ईडी- सीबीआई के लोग पहले घरवालों को अपने साथ एक कमरे में बंद करके रखते हैं और फिर जेल में जाकर कहते हैं कि तुम्हारे घरवाले हमारे कब्जे में हैं, बयान दो वरना हम कुछ कर देंगे।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि ईडी के इन तीनों अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि “जिस बयान पर आप लोग जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे, उसका साक्ष्य हमारे पास आ गया है, जिसे हम समय आने पर देश के सामने उजागर करेंगे। इनके बहुत सारे सबूत हमारे पास आ चुके हैं कि किस तरह से ये अधिकारी इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और असल में षड्यंत्र रच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले के जांच अधिकारी योगेंद्र सिंह हैं, लेकिन इनकी कुछ नहीं चलती है, वो अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते हैं। दरअसल ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा के इशारे पर महिला अधिकारी भानू प्रिया को निर्देश दिया जाता है कि इस तरह से लोगों को मारो-पीटो और प्रताड़ित करो, इन्हें परेशान करके बयान लो। ये अधिकारी सीधे बयान लेकर जाती हैं और कहती हैं कि इस पर हस्ताक्षर करो। उनकी भाषा होती है कि ये लिख कर दे रही हूं, इस पर साइन कर। इसके साक्ष्य और प्रमाण हमारे सामने आ चुके हैं जिसे हम कोर्ट के समक्ष समय आने पर पेश करेंगे।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि ईडी-सीबीआई ने पहले आरोप लगाया कि 100 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है, फिर बोले कि 20-30 करोड़ के घोटाले का सबूत मिल गया है। 8 महीने तक मामले की जांच चली। इस बीच सैकड़ों अधिकारियों ने कई राज्यों में छापेमारी, गिरफ्तारी, लोगों को प्रताड़ित करना और गुंडागर्दी सबकुछ कर डाला। फिर उस 100 करोड़ की संख्या को बदलकर 20-30 करोड़ कर दिया कि इतने का घोटाला हुआ है। इसपर कोर्ट ने पूछा कि इस 20-30 करोड़ का सबूत कहां हैं? तो जबाव आता है कि 6 लाख रुपए का साक्ष्य है। पहले ये कहते हैं 100 करोड़, फिर उसे 20-30 करोड़ पर ले आते हैं और प्रमाण 6 लाख रुपए का दे रहे हैं। असल में ये ईडी-सीबीआई की जांच नहीं है बल्कि यह इनकी नौटंकी और ड्रामेबाजी है।

“आप” के वरिष्ठ संजय सिंह ने कहा कि अब पिछले दो दिन से ये कह रहे हैं कि हमें 17 करोड़ का सबूत मिल गया है। इस तरह से ये रोज नई ड्रामेबाजी कर रहे हैं। कई बार यह समझ नहीं आता है कि इनकी ईडी-सीबीआई कोई जांच एजेंसी है या कॉमेडी कंपनी है। क्या इन्होंने मनोरंजन विभाग खोल रखा है? कभी कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला, 20-30 करोड़ का घोटाला, 6 लाख रुपए का साक्ष्य है। अब कुछ नहीं मिला तो कहते हैं कि 17 करोड़ का एक और मामला आया है। अगर इन्हें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से इतनी ही नफरत है तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्ताव दे चुका हूं कि आप किसी चौराहे पर खड़ा करके हम लोगों को तोप से उड़वा दीजिए। आखिर आप हमसे इतनी नफरत क्यों रखते हो? जब कोई सबूत नहीं मिल रहा तब भी दो दिन पहले से 17 करोड़ का राग अलापना शुरू कर दिया। अब ये एक साल तक 17 करोड़ की जांच करेंगे। इसके लिए भी यही चालबाजी अपनाएंगे कि लोगों को डराओ-धमकाओ और झूठे बयान लो। कोर्ट ने आठ महीने के बाद जब ईडी-सीबीआई से सबूत मांगा कि जांच एजेंसियां आरोप को लगा रही है, कम से कम कोई सबूत तो दे, तब इनके पास एक रुपए के भी घोटाले का सबूत नहीं मिला।

“आप” सांसद संजय सिंह ने कहा कि ईडी-सीबीआई ये दोनों जांच एजेंसियां नरेंद्र मोदी के इशारे पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने की पूरी कोशिश और साजिश रच रही है, क्योंकि इन्हें आजतक एक भी सबूत नहीं मिला। कुछ समय पहले एक व्यक्ति के बारे में हल्ला मचाया गया कि उसने केजरीवाल के बारे में बयान दिया, उसकी केजरीवाल से बातचीत हुई- मुलाकात हुई। दिल्ली में तीन बार जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री के बारे में मीडिया के माध्यम से झूठा प्रचार किया गया कि किसी व्यक्ति का बयान आ गया है। ये व्यक्ति तो केजरीवाल से मिला हुआ है। मुख्यमंत्री के बारे में तरह-तरह की छवि बनाई गई। बाद में इस मामले की सच्चाई पता चली कि जांच एजेंसियों ने उस व्यक्ति के पिता और पत्नी को बुलाकर अपने पास रखा और उन्हें धमकाकर उस व्यक्ति से यह बयान लिया। बाद में जब वह व्यक्ति कोर्ट पहुंचा तो उसने कहा कि ये सारी बातें झूठी हैं, मुझसे जबरन बयान लिया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि जब कोर्ट ने इससे पूछा कि घोटाले का सबूत दो तो ईडी वाले सीबीआई का मुंह देख रहे थे और सीबीआई वाले ईडी का, ये दोनों अपने आका मोदी को याद करने लगे और कोर्ट के सामने कहा कि कोई सबूत नहीं है। जिसके बाद कोर्ट से राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को जमानत मिल गई। इसके बाद जब इन जांच एजेंसियों को कोर्ट से फटकार लगी और इनकी चारो तरफ थू-थू होने लगी तो इन्होंने कहा कि अब तो कुछ करना पड़ेगा। फिर इन्होंने दो दिन पहले 17 करोड़ की कहानी शुरू की, जिसे ये सालभर चलाएंगे। मैं कहता हूं कि ये सब ड्रामे बंद करो। मैं ईडी-सीबीआई के अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि संजय मिश्रा, भानु प्रिया और अनमोल सचान आप एक बड़ी नौकरी कर रहे हैं, एक आईआरएस की नौकरी कर रहे हैं। आईएएस और आईआरएस देश की सबसे बड़ी नौकरी मानी जाती है, घरवाले और समाज के लोग गर्व करते हैं कि हमारे परिवार का सदस्य यह नौकरी करता है। लेकिन आप लोग ऐसे नौकरी करते हैं, ये घिनौने कृत्य करते हैं। एक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए इतनी सारी चालें चलते हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने से संबंधित मामला को बताते हुए कहा कि ईडी ने कोर्ट के सामने अपनी गलती मानी कि हमें राहुल सिंह लिखना था, लेकिन हमने गलती से संजय सिंह लिख दिया। उस दिन भी मैंने कहा था कि अजय-विजय का गलती से संजय लिखा जा सकता है, लेकिन राहुल का संजय कैसे लिखा जा सकता है? फिर इन्होंने कहा कि हमसे गलती हो गई और हमने न्यायालय को लिखकर दे दिया है। कल वो पत्र भी हमारे हाथ लगा। इसमें ईडी ने सिर्फ एक ही जगह नहीं, बल्कि तीन-तीन जगह मेरी नाम गलती से लिख दिया है। इन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी चार्जशीट में मेरा नाम गलती से लिखा है। जब मैंने मानहानि का नोटिस भेजा तब इन्होंने उसे कोर्ट में ठीक किया। इसका मतलब कि प्रधानमंत्री और भाजपा के इशारे पर मुझे फर्जी फंसाने और जेल में डालने की गहरी साजिश थी। अगर मैं इन्हें मानहानि का नोटिस नहीं भेजता तो ये मुझे निश्चित रूप से जेल में भेज देते। आप सोचकर देखिए कि ईडी एक सांसद का नाम अपनी पहली, दूसरी और तीसरी चार्जशीट में गलती से डाल देती है और खुद इस बात को कोर्ट के सामने स्वीकारती भी है। हैरानी की बात है कि गलती एक बार हो सकती है। बार-बार नहीं हो सकती और वो भी तब जब मामला ईडी की चार्जशीट का हो। जबकि ईडी की चार्जशीट कोई हवां में फाइल नहीं होती, उसे बार-बार पढ़ा जाता है। इसमें भी ये एक सांसद का नाम तीन-तीन चार्जशीट में शामिल कर रहे हैं और इन्हें पता ही नहीं चल रहा है, ये कैसे हो सकता है? क्या यहां कोई मजाक चल रहा है?

उन्होंने आगे बताया कि जांच एजेंसियों ने एक और ड्रामा किया कि ये एक व्यक्ति को जमानत पर बाहर लेकर आए। उस व्यक्ति के पहले भी बहुत सारे बयान थे। उसमें कहीं कोई जिक्र नहीं, जब वो व्यक्ति बाहर आता है तब उसके बाद के एक बयान के जरिए मुझे फिर से फंसाने की साजिश की गई। उसकी जानकारी मैं बाद में विस्तृत रूप से भी दूंगा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये जो 17 करोड़ की मनोहर कहानियां शुरू हुई हैं ये साबित करती हैं कि ईडी-सीबीआई के पास एक रुपए के भी भ्रष्टाचार और घोटाले का सबूत नहीं है। ये तथाकथित शराब घोटाला मनगढ़ंत, फर्जी और झूठा है। ईडी-सीबीआई के अधिकारी संजय मिश्रा, भानु प्रिया और अनमोल सचान ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के इशारे पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने की साजिश का हिस्सा है। इनसे जुड़े हुए सबूत हमारे पास हैं, वक्त आने पर हम देश के सामने इसे उजागर करेंगे। जैसे कि मेरे मामले में तथ्य सबके सामने आया था और इन्हें मुंह की खानी पड़ी थी, ठीक वैसे ही बहुत सारे साक्ष्य और सामने आएंगे हैं जिसे हम जल्द जनता से सामने रखेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

UP Nikay Chunav 2023: UP में स्ट्रीट लाइट ऑपरेटर बना नगर पंचायत अध्यक्ष, सोता था फुटपाथ पर, आता था खुदखुशी का विचार

Next Post

Hands on: Apple iPhone 7 review

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News 3 April 2026

Breaking News 3 April 2026: राहुल की मोदी को चिट्ठी से लेकर ईरान युद्ध तक, बड़ी खबरें

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post

Hands on: Apple iPhone 7 review

Bus Stand

मुख्यमंत्री द्वारा पटियाला में नया बना बस अड्डा लोगों को समर्पित

Mann Govt

कार्यालयों के समय में बदलाव, मान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।