LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - खटाखट फॉर्म्युले पर राहुल को बताया शाही जादूगर,

खटाखट फॉर्म्युले पर राहुल को बताया शाही जादूगर,

मोदी के इस हमले का क्या मायने समझे आप?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राहुल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (The News Air) लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का पूरा जोर जातीय जनगणना (Caste Census) पर है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि अगर चुनावों में उसे जीत मिली और तो सरकार बनने पर पूरे देश में जातीय जनगणना करवाई जाएगी। राहुल गांधी और कांग्रेस ने कास्ट सेंसस का मुद्दा यूं ही इतने जोर से नहीं पकड़ रखा है। अपनी पैदल यात्राओं के दौरान राहुल गांधी ने ‘जितनी आबादी, उतना हक’ का जो नारा गढ़ा था, उसका संदेश साफ है- हिंदुओं में जाति की रेखाएं गहरी करो ताकि उनकी एकजुटता से बीजेपी को मिल रही चुनावी जीत पर तत्काल रोक लगाई जा सके। उधर, बीजेपी भी राहुल की मंशा को अच्छे से भांप चुकी है, इसलिए वह लगातार याद दिला रही है कि कांग्रेस ने अतीत में उन जातियों के साथ कैसे-कैसे धोखे किए जिन्हें आज उनकी आबाद के हिसाब से अवसर दिए जाने का वादा राहुल गांधी कर रहे हैं। देश का पिछड़ा, गरीब और वंचित तबका साथ मिलकर मतदाताओं का करीब-करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा बनता है। इतने बड़े वोट चंक का एक बड़ा हिस्सा कल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिदा है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी अपने इस वोटर वर्ग को तोड़ने की राहुल गांधी की हर कोशिश पर पानी फेरने में जरा भी कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। अभी राहुल गांधी को ‘शाही जादूगर’ बताना भी पीएम मोदी की इसी रणनीति का हिस्सा है।

पीए मोदी का राहु गांधी पर बड़ा हमला

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने एक चुनावी सभा का वीडियो क्लिप पोस्ट किया। पीएम ने लिखा, ‘कांग्रेस के शाही जादूगर एक बार फिर गरीबी हटाओ का झांसा लेकर सामने आए हैं, जिससे देशवासियों को सावधान रहना है।’ इस वीडियो में पीएम कह रहे हैं, ‘कांग्रेस के शाहजादे ने घोषणा की और वो वीडियो देखने वाला है। ये कहते हैं कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। यह शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 10 साल पहले 2014 तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई। अब कह रहे हैं कि इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है।’ फिर वो कहते हैं, ‘इसी के कारण ये हंसी के पात्र बन जाते हैं। देश इनको गंभीरता से नहीं लेता है।’

पीएम ने कुछ पल में ही कर दी हमलों की बौछार

पीएम के इन वाक्यों पर गौर करें तो पता चलता है कि उन्होंने कुछ ही क्षणों में चौतरफा निशाने साध लिए। पीएम का प्रमुख निशाना तो राहुल ही रहे, लेकिन उन्होंने रैली के जरिए पूरे देश के गरीब तबके को सावधान कर दिया कि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी के किसी वादे में नहीं फंसना है। फिर उन्होंने एक-एक कर बताया कि इन दोनों पर क्यों भरोसा नहीं किया जा सकता है। जहां तक बात कांग्रेस पार्टी की है तो पीएम ने देशवासियों को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने ही ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, जो दशकों तक नारा बनकर ही रह गया। फिर राहुल गांधी की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राहुल गरीबों के प्रति सच में संवेदनशील होते तो यूपीए सरकार के दो कार्यकाल के दौरान वो कुछ प्रभावी कदम उठा सकते थे। पीएम ने कहा कि आखिर मनमोहन सिंह सरकार के दौरान गांधी परिवार के हाथ में ही तो रिमोट कंट्रोल था।

यह भी पढे़ं 👇

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
राहुल पर निशाना साधने से कभी नहीं चूकते मोदी

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आखिरी वाक्य पर गौर करें तो उसमें राहुल गांधी की एक हल्के नेता की छवि मजबूत करने की उनकी कोशिश ही झलकती है। पीएम कहते हैं कि ‘इसी के कारण ये हंसी के पात्र बन जाते हैं। देश इनको गंभीरता से नहीं लेता है।’ प्रधानमंत्री ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते जिसमें राहुल गांधी के नासमझ साबित करना हो। अभी देश के सात गैमरों से मुलाकात में गेमिंग वर्ल्ड के एक शब्द नूब (NOOB) की चर्चा हुई तो प्रधानमंत्री ने बीच में टोकते हुए कहा कि अगर मैंने सभाओं में इसका जिक्र कर दिया तो आप लोग समझेंगे कि मैंने यह किसके लिए कहा है। उनके इतना कहने पर गैमर हंस पड़े। पीएम अपने मकसद में सफल रहे। पहले गैमर और फिर वह वीडियो देखकर पूरा देश समझ गया कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी को नासमझ बताया है। दरअसल, नूब ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो ऑनलाइन एक्टिविटीज में अपने सारे प्रयासों के बावजूद असफल रहता है क्योंकि उसमें कौशल और ज्ञान की कमी होती है।

शाही जादूगर कहकर साधे कई निशाने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ राहुल गांधी को शाही खानदान का बताते हैं बल्कि उन्हें शाही जादूगर कहकर उनकी वही छवि पुष्ट करने की कोशिश करते हैं जो ‘इधर से आलू डालो और उधर से सोना निकालो’ जैसे बयानों से बनी है। पीएम एक तरफ राहुल को युवराज और नामदार बताते हैं तो खुद को चायवाला, गरीब का बेटा और कामदार बताने से नहीं चूकते। वो यह बताने का कोई मौका नहीं चूकते कि उनकी सरकार ने अपने 10 वर्षों के शासन में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया है। वो खुद को असली गरीब हितैषी बताने के पक्के सबूत के तौर पर 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अन्न की योजना का जिक्र करते रहते हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को ही आधार बनाकर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरते हैं। वो कहते हैं कि अगर सरकार को 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देना पड़ रहा है तो साफ है कि देश में गरीबों की आबादी बहुत बड़ी है।

आखिर राहुल ने खटाखट फॉर्म्युले को लेकर क्या कहा

आइए अब जानते हैं कि राहुल गांधी ने गरीबी हटाए जाने को लेकर कहा क्या था कि पीएम मोदी ने तुरंत लपक लिया। राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार में एक महिला को कांग्रेस पार्टी की सरकार साल का एक लाख रुपया बैंक अकाउंट में डाल देगी। चाहे मजदूरी करते हो, चाहे खेती करते हो, अगर आप गरीब परिवार हो, आपके परिवार में एक महिला को महीना में 8,500 रुपया, साल का एक लाख रुपया सरकार बैंक अकाउंट में डाल देगी। और उस दिन तक डालेगी, मजे की बात सुनिए, जिस दिन आप गरीबी रेखा से निकल जाओगे। अगर आप गरीबी रेखा के नीचे हो, आपके बैंक अकाउंड में हर साल एक लाख रुपया, 8,500 रुपया महीने का खटाखट, खटाखट, खटाखट आता रहेगा। और एक झटके से, एक झटके से हिंदुस्तान से गरीबी को हटा देंगे।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टः पंजाब, हरियाणा समेत कई इलाकों में धूल भरी

Next Post

200 लोगों को हैंडल कर नहीं सकते तो रामनवमी शोभा यात्रा पर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
PSRLM Recruitment

PSRLM Recruitment रोकी: High Court ने Punjab State Rural Livelihood Mission भर्ती पर लगाई रोक

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
रामनवमी शोभा यात्रा

200 लोगों को हैंडल कर नहीं सकते तो रामनवमी शोभा यात्रा पर...

cliQ India Hindi

IPL 2024: क्या चेन्नई से जुड़ने जा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

राहुल

पहले एक दूसरे से लड़े पति, पत्नी, फिर एक साथ खाया जहर, पति ने तोड़ दिया दम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।