शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा की केंद्र व हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी देने की गुहार लगाकर…

भाजपा की केंद्र व हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी देने की गुहार लगाकर…

थक चुकीं जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sanjay singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 जून (The News Air) देश के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार से दिल्लीवालों को उनके हक का पानी देने की गुहार लगाकर थक चुकीं दिल्ली जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। इस संबंध में ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह का कहना है कि देश के इतिहास में पहली बार पानी के लिए किसी राज्य का जलमंत्री अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अपील है कि वो भी दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। संजय सिंह ने दिल्ली में जल संकट के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री और एलजी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हमारे बार-बार अनुरोध के बाद भी हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक कहते हैं और उनकी नाक के नीचे दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि दिल्लीवालों का क्या कसूर है? दिल्लीवालों ने तो भाजपा को सातों सीटें दे दी। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी क्यों नहीं दे रहे हैं?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली का जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित संकट है। हमारे बार-बार अनुरोध और प्रयास के बावजूद हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही है। वह दिल्ली के पीने का पानी रोक रही है। इस भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों के पीने का पानी रोकना कितना बड़ा पाप है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह देश के प्रधान सेवक हैं और उनका मकसद पूरे देश की सेवा करना है। लेकिन प्रधानमंत्री यह तो बताएं कि दिल्ली के लोगों का क्या गुनाह है?

संजय सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सातों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई। 2015 में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो उन्होंने लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बस यात्रा और मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। इसके बावजूद, दिल्ली के लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सारी योजनाएं लागू रखीं और सबको बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी सुविधाएं देते रहे। प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया तब दिल्ली के लोगों के मन में पीड़ा हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने तय किया कि वो सांसद के चुनाव में मोदी जी को वोट देंगे और दिल्लीवासियों ने भाजपा को फिर सातों सीटें दे दी। इसके बावजूद प्रधानमंत्री दिल्लीवालों को किस बात की सजा दे रहे हैं। आखिर इनका गुनाह क्या है? प्रधानमंत्री ने दिल्ली से दो मंत्री बनाए, लेकिन आपके किसी भी मंत्री ने दिल्ली के लोगों के लिए नहीं कहा कि हरियाणा को दिल्ली के हक का पानी देना चाहिए। हम कोई अतिरिक्त मदद नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं। हमारा सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, आप उसे क्यों रोक रहे हैं?

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जैसे ही 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए और भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीत गई, उसके बाद सबसे पहले दिल्ली के लोगों का पानी बंद कर दिया। यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि प्रधानमंत्री के नाक के नीचे देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी नहीं दिया जा रहा है। 100 एमजीडी पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। भाजपा के लोग मटके फोड़ रहे हैं, कर्मचारियों से मारपीट और ऑफिस में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। यह भाजपाई कहीं भी आपको इस पानी के संकट को दूर करने में दिल्ली सरकार को सहयोग करते नजर नहीं आते हैं। बल्कि, ये लोग पानी की पाइप लाइन तोड़ने में लगे हुए हैं। दिल्ली की जनता भाजपाइयों की क्रूरता को पहचानें। ये आपके संकट के समय में आपको कुचलने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता को सोचना पड़ेगा कि भाजपा के लोग कितने क्रूर और निर्दयी हैं, उनकी मंशा इस जल संकट में दिल्ली के लोगों का सहयोग करना नहीं है। जहां पानी की सप्लाई हो रही है, भाजपाई वहां जाकर पानी की पाइप लाइन तोड़ देते हैं। जिन जगहों पर पानी सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है, ये लोग वहां जाकर कार्यालय में तोड़फोड़ करते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा के लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। अगर डर के मारे कर्मचारी काम नहीं करेगा तो दिल्ली के लोगों को पानी कैसे मिलेगा? इनकी पार्टी की हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक दिया और ये लोग यहां आकर ड्रामा कर रहे हैं। अगर भाजपाईयों को प्रदर्शन करना है तो हरियाणा भवन और बीजेपी मुख्यालय के बाहर करें और दिल्ली के हक का पानी लेकर आएं। हम हरियाणा से कोई अतिरिक्त पानी नहीं मांग रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के 28 लाख लोगों के बराबर पीने का 100 एमजीडी पानी रोका हुआ है। अगर वह पानी हमें मिल जाए तो दिल्ली में पानी का संकट दूर हो जाएगा। भाजपा पहले खुद ही पानी का संकट प्रायोजित करती है, बाद में प्रदर्शन करने का प्रदर्शन का ड्रामा करती है और इस काम में अपने साथ दिल्ली के एलजी और नायब सिंह सैनी को भी शामिल कर लेती है। प्रधानमंत्री मोदी धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। पूरी दिल्ली और देश यह सब देख रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के लोगों के लिए लगातार प्रयास किया। उन्होंने दिल्ली के लोगों की पानी की समस्या दूर करने के लिए हर जगह मदद मांगी और गुहार लगाई। उन्होंने एलजी से अनुरोध किया, अधिकारियों से कहा, केंद्र सरकार से विनती की और हरियाणा सरकार से अनुरोध किया कि वह दिल्ली के 28 लाख लोगों के हक का पानी दे दें। लेकिन भाजपा के लोगों ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की कोई बात नहीं सुनी। आप हमारे साथ बैठिए, हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं। आप हमारे साथ आमने-सामने आंख से आंख मिलाकर बात कीजिए। अगर भाजपा दिल्ली के जल संकट के लिए जिम्मेदार नहीं है तो देश की जनता के सामने सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस संकट के लिए भाजपा, एलजी, हरियाणा सरकार और प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

संजय सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक राज्य की जल मंत्री पानी के संकट के लिए अपनी आवाज उठाते-उठाते थक गई तो उसे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठना पड़ रहा है। आज दिल्ली के लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया जा रहा है। उसके खिलाफ शुक्रवार से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनशन शुरू हो रहा है। मैं इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अनुरोध करता हूं कि वह इस लड़ाई में आतिशी और आम आदमी पार्टी का साथ दें। हम गलत हैं तो आप हमें सजा दें, लेकिन दिल्ली को हरियाणा सरकार से दिल्ली के हक का पानी मिलना चाहिए। जल मंत्री आतिशी दिल्ली के लोगों के हक के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रही हैं। मैं दिल्ली की जनता से निवेदन करूंगा कि वे भी इस लड़ाई में आतिशी के साथ आएं। प्रधानमंत्री से हमारा आग्रह है कि वह आंख पर पट्टी बांध कर धृतराष्ट्र न बनें और दिल्ली का जल संकट दूर करवाएं। दिल्ली के लोगों ने आपको जिताया है, आप उन्हें इसकी सजा मत दीजिए। दिल्ली के लोगों ने आपको जैसे ही जिताया आपने उनका पानी बंद कर दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिहार हाईकोर्ट से नीतीश को झटका, आरक्षण को 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने को किया खारिज

Next Post

उत्तर बंगाल में बारिश के बाद दक्षिण में हल्की कम हुई गर्मी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने ईडी के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, कहा – एक रुपया भी लिया तो छोड़ दूंगा राजनीति

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
Weather Update: कल से फिर करवट लेगा मौसम, 19-20 को‘आंधी-गड़े-बारिश’ के आसार

उत्तर बंगाल में बारिश के बाद दक्षिण में हल्की कम हुई गर्मी

HDFC Bank के शेयरों पर Mutual funds का भरोसा बरकरार, लगातार पांचवें महीने की खरीदारी

HDFC Bank के शेयरों पर Mutual funds का भरोसा बरकरार, लगातार पांचवें महीने की खरीदारी

अजीत डोभाल

NSA अजीत डोभाल से डायरेक्ट कनेक्शन, PMO की राष्ट्रीय सलाहकार बनकर...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।