सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बठिंडा में ‘विकास क्रांति’ के मौके पर भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा….

बठिंडा में ‘विकास क्रांति’ के मौके पर भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा….

1125 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का तोहफ़ा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 18 दिसम्बर 2023
A A
0
विकास क्रांति
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मोड़ ( बठिंडा), 17 दिसंबर (The News Air) बठिंडा संसदीय हलके के विकास को बड़ा बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज 1125 करोड़ रुपए की लागत वाले कई विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत की जबकि कुछ नये प्रोजेक्टों का ऐलान किया जिससे ‘विकास क्रांति’ के नये युग का आग़ाज़ होगा।

मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बठिंडा में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नये अत्याधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। इसी तरह उन्होंने मुल्तानिया और जनता नगर में 88.94 करोड़ रुपए की लागत के साथ रेलवे ओवर ब्रिज और अमरपुरा बस्ती में 49.15 करोड़ रुपए के रेलवे ओवर ब्रिज का ऐलान किया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 94.11 करोड़ रुपए की लागत के साथ बठिंडा में रिंग रोड के निर्माण के काम की शुरुआत भी की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 12.78 करोड़ रुपए की लागत के साथ मलोट-बादल सड़क को दोबारा बनाने के काम का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बठिंडा निवासियों को 27.15 करोड़ रुपए की लागत वाले बहुउद्देशीय ऑडीटोरियम की भी सौग़ात दी। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बठिंडा के सिवल अस्पताल में 15. 61 करोड़ रुपए की लागत के साथ 50 बिस्तरों वाले क्रिटीकल केयर यूनिट ( सीसीयू) के निर्माण के काम की शुरुआत भी की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भू और जल संरक्षण विभाग द्वारा 6.87 करोड़ रुपए की लागत के साथ किये जा रहे अलग-अलग विकास कामों का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने गोन्याना मंडी में 2.99 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब-तहसील की इमारत के निर्माण का काम भी शुरू किया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने तलवंडी साबो और रामा में वाटर सप्लाई और सिवरेज के 20.07 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट भी तोहफ़े में दिए।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने तलवंडी साबो में 6.62 करोड़ रुपए की लागत वाले 30 बिस्तरों वाला जच्चा-बच्चा अस्पताल की भी सौग़ात दी। उन्होंने सब-डिविज़न तलवंडी साबो की नयी इमारत बनाने के लिए 5.98 करोड़ रुपए का प्रोजैकट भी दिया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने मोड़ में 23.91 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर भी रखा।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने 2.30 करोड़ रुपए की लागत के साथ सब- तहसील बालियांवाली की इमारत के निर्माण के काम की शुरुआत भी की। उन्होंने नथाना में 29.09 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले जल स्पलाई और सिवरेज प्रोजेक्टों की भी सौग़ात दी। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने सब- तहसील नथाना की 2.76 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली इमारत का नींव पत्थर भी रखा।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने आलू के भंडारण के लिए किसानों की सुविधा के लिए प्रबंध करने के लिए 14.96 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का ऐलान भी किया। उन्होंने रामपुरा फूल में उप मंडल दफ़्तर की 7.51 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली नयी इमारत का नींव पत्थर भी रखा। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने बोरोवाल में 25.69 करोड़ रुपए की लागत के साथ रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग का सी-पाइट प्रोजैक्ट स्थापित करने का भी ऐलान किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने 4.26 करोड़ रुपए की लागत के साथ बुढलाडा- सुनाम सड़क को चौड़ा करने के प्रोजैकट का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने मानसा में 6.93 करोड़ रुपए की लागत के साथ सीनियर सिटीज़नज़ के निर्माण का प्रोजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिया। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने नौजवानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाने के लिए ढैपई में 6.42 करोड़ रुपए की लागत के साथ सरकारी आई. टी. आई. का प्रोजैकट भी दिया।

यह भी पढे़ं 👇

IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026

दोनों मुख्यमंत्रियों ने मानसा में पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से कई सड़कों की मुरम्मत करन के लिए 2. 65 करोड़ रुपए के प्राजैकट भी तोहफ़े के तौर पर दिए। उन्हों ने सरदूलढ़- मानसा- रोड़ी के बीच 20. 92 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाली सड़क का नींव पत्थर भी रखा। उन्हों ने जल स्रोत विभाग के लिए 39. 96 करोड़ रुपए के अलग- अलग कामों का ऐलान भी किया।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने लम्बी में 0.94 करोड़ की लागत के साथ सड़क के दोनों तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगाने के काम का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित 0.68 करोड़ रुपए के अलग- अलग प्रोजैक्ट भी तोहफ़े के तौर पर दिए। इसके इलावा भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने 573 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य भर के सिवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने के काम की शुरुआत भी की।

Previous Post

पिछले 75 सालों में किसी भी सरकार ने बठिंडा के विकास के लिए इतना बड़ा पैकेज नहीं दिया- अरविन्द केजरीवाल

Next Post

बठिंडा में ’विकास क्रांति’ के अंतर्गत 1125 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैकट शुरू करने पर….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IPL Tax Free

IPL Tax Free: ₹9700 करोड़ कमाने वाली BCCI को टैक्स क्यों नहीं देना पड़ता?

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah Moga Rally

BJP Punjab Elections 2027: सिर्फ 2 सीटें, फिर भी अकेले लड़ने का बड़ा दावा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 23 March 2026

Breaking News Live Updates 23 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Today in History March 23

Today in History March 23: भगत सिंह की शहादत से लेकर Hitler की तानाशाही तक, बड़ी घटनाएं

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
विकास क्रांति

बठिंडा में ’विकास क्रांति’ के अंतर्गत 1125 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैकट शुरू करने पर....

शहीद अमरीक सिंह

भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने शहीद अमरीक सिंह के परिवार को....

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।