LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Budget 2024 : क्या मोदी सरकार पर दबाव बना रही सहयोगियों की मांग,

Budget 2024 : क्या मोदी सरकार पर दबाव बना रही सहयोगियों की मांग,

पहले चंद्रबाबू अब नीतीश ने रखी डिमांड?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
Budget 2024
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बजट में केंद्र सरकार की दो सबसे बड़ी सहयोगियों ने वित्त मंत्री के सामने बड़ी डिमांड रख दी हैं. जहां टीडीपी ने अगले कुछ वर्षों में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट में प्रावधान करने को कहा है. वहीं दूसरी ओर बिहार की नीतीश सरकार ने भी कई मांगों के तहत 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की डिमांड की है.

देश की वित्त मंत्री 23 जुलाई को यूनियन बजट पेश करने वाली हैं. उससे पहले ही एनडीए की दो सबसे बड़ी सहयोगी पार्टियों की ओर से बड़ी डिमांड आ गई है. जहां एक ओर आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती और कुछ अहम प्रोजेक्ट्स के लिए एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डिमांड कर दी है. वहीं दूसरी ओर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार से राज्य के लिए 30 हजार करोड़ रुपए की डिमांड कर दी है. बिहार सरकार ने पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक प्री-बजट बैठक के दौरान इस डिमांड को सामने रखा था.

पूरे मामले की जानकारी रखने वालों के अनुसार सरकार को बिहार से अनुरोध प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस साल राज्य को कितना बजट आवंटित किया जाएगा? वहीं दूसरी ओर पिछले सप्ताह टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू पहले ही आंध्र प्रदेश राज्य के लिए अगले कुछ वर्षों में 12 अरब डॉलर से ज्यादा की डिमांड कर चुके हैं. खास बात तो ये है कि दोनों गठबंधन दलों की कंबाइंड डिमांड सरकार के 2.2 लाख करोड़ रुपए की वार्षिक खाद्य सब्सिडी बजट के आधे से अधिक के बराबर हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
ये भी की डिमांड

वैसे इस साल के बजट में सरकार को कुछ राहत मिल सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह आरबीआई की ओर से दिया गया रिकॉर्ड डिविडेंड और टैक्स रेवेन्यू में बढ़ोतरी है. इसके अलावा केंद्र सरकार की दोनों सहयोगी पार्टियों की ओर से डिमांड की गई है कि उन्हें उन राज्यों में अधिक उधार लेने की छूट मिले, जहां पर उनकी सरकार है. फिस्कल नियमों के अनुसार राज्य सरकारें अपने एरिया की जीडीपी का सिर्फ 3 फीसदी ही लोन ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार ने इस कैप में 1 फीसदी और आंध्र सरकार ने 0.5 फीसदी बढ़ोतरी करने का अनुरोध किया है.

बिहार के लिए जेडीयू की डिमांड

राज्य में 9 हवाई अड्डे, चार नई मेट्रो लाइंस और सात मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए मौजूदा बजट में प्रावधान. 200 अरब रुपए का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए फंडिंग की डिमांड की है. वहीं दूसरी ओर 20,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों की मरम्मत का काम कराने के लिए पैसे मांगे है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बिहार ने स्पेशल स्टेटस देने का अनुरोध किया है, जिससे राज्य को केंद्र सरकार से धन प्राप्त करने और कर छूट प्राप्त करने में तरजीह मिलेगी. वैसे वित्त मंत्रालय और बिहार सरकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

फिस्कल घाटा कम करने के मूड में केंद्र

सरकार 23 जुलाई को मार्च 2025 तक वित्तीय वर्ष के लिए अपना बजट जारी करने वाली है, जिसमें सीतारमण ने संघीय घाटे को जीडीपी के 5.1 फीसदी तक कम करने का वादा किया है. आईएमएफ के अनुसार, केंद्रीय और प्रांतीय बजट को मिलाकर, पिछले वित्तीय वर्ष में घाटा 8.8 फीसदी अनुमानित था. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि संयुक्त घाटे को जीडीपी के 7 फीसदी से नीचे लाने से रेटिंग अपग्रेड हो सकता है.

जब मिला था 1.25 लाख करोड़ का पैकेज

भारत के राज्यों को उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा एकत्रित टैक्स रेवेन्यू के एक हिस्से से मिलता है. उनकी उधार लेने की क्षमता भी सीमित है. मोदी के पहले कार्यकाल में, बिहार को किसान कल्याण और सड़कों, रेलवे और हवाई अड्डों के अपग्रेडेशन के लिए 1.25 ट्रिलियन रुपए का वित्तीय पैकेज मिला. बिहार और आंध्र प्रदेश दोनों ही वित्तीय तनाव का सामना कर रहे हैं, जिससे विकास परियोजनाओं पर खर्च करने की उनकी क्षमता कम हो रही है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वेतन, पेंशन और ब्याज भुगतान पर बिहार का खर्च राज्य की कमाई का 40 फीसदी से अधिक है. बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक है. जिसकी प्रति व्यक्ति आय 2023 वित्तीय वर्ष में लगभग 59,000 रुपए होने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की ताकत बढ़ी, बसंत मोरे ने राज ठाकरे को दिया झटका

Next Post

क्या आप भी पीतें हैं खौलती हुई चाय कॉफी? सेहत को होते हैं ये 6 नुकसान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
Budget 2024

क्या आप भी पीतें हैं खौलती हुई चाय कॉफी? सेहत को होते हैं ये 6 नुकसान

Budget 2024

रूस की मित्रता से मैंने अपने देश के किसानों के सामने संकट नहीं आने दिया: पीएम मोदी

Budget 2024

आदिवासी कल्याण बोर्ड में धन का दुरुपयोग और फंड की हेराफेरी हुई -

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।