LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - किशन रेड्डी के टिकट बंटवारे पर उठाए सवालों पर भड़की बीआरएस नेता कविता

किशन रेड्डी के टिकट बंटवारे पर उठाए सवालों पर भड़की बीआरएस नेता कविता

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
किशन रेड्डी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हैदराबाद, 22 जुलाई (The News Air) तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों में केवल छह महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने को लेकर भाजपा नेता और बीआरएस एमएलसी के. कविता के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 119 विधानसभा सीटों पर केवल छह महिलाओं को टिकट देने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधा था।

बीआरएस ने 119 विधानसभा सीटों में से 115 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें उन्‍होंने केवल छह महिलाओं को ही टिकट दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि बीआरएस महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं कर रहा है ?

राज्य भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने ट्विटर पर लिखा कि बंगारू कुटुंबम परिवार के सदस्यों ने संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर ड्रामा किया। बंगारू कुटुंबम के गणित में 33 प्रतिशत आरक्षण में बीआरएस पार्टी ने महिलाओं को सिर्फ छह सीटें दी।

तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता ने विधेयक पारित करने में देरी पर सवाल उठाने वाले किशन रेड्डी पर पलटवार किया।

कविता ने ट्विटर कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति आपकी चिंता आश्चर्यजनक है, लेकिन राजनीति के अलावा यदि आप व्यक्तिगत रूप से ऐसा महसूस करते हैं तो यह स्वागत योग्य है। आखि‍रकार भाजपा के किसी व्यक्ति ने लंबे समय से लंबित इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

उन्‍होंने कहा कि संसद में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा कोई भी विधेयक पेश और पारित करा सकती है। आपकी पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक के अपने दो बार के घोषणापत्र के वादे पर भी विचार करने से इनकार कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि बीआरएस पार्टी द्वारा टिकट वितरण की बात करते हुए हम आपकी हताशा और भ्रम को समझते हैं। आप हमारे उन उम्मीदवारों को अपने पाले में करने का इंतजार कर रहे थे, जिन्हें टिकट नहीं मिला। कृपया अपनी राजनीतिक असुरक्षाओं को महिला प्रतिनिधित्व से न जोड़ें।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर खुद मानते हैं कि स्थानीय निकायों की तरह संवैधानिक अधिकार के बिना, जो अब 14 लाख महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है, राष्ट्रीय और विधानसभा स्तर पर यह संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर ने संसद में सीटों की संख्या बढ़ाने और उनमें से एक तिहाई महिला नेताओं के लिए आरक्षित करने का एक फॉर्मूला प्रस्तावित किया है। बीआरएस पार्टी भाजपा की तरह जुमले नहीं बेचती है।

कविता ने महिला प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर किशन रेड्डी की राय भी जाननी चाही, बीआरएस नेता ने कहा कि वे देखना चाहती हैं कि जब टिकट वितरण की बात आती है तो भाजपा, कांग्रेस और अन्य दल तेलंगाना की महिलाओं के सामने क्‍या पेशकश रखते हैं।

कविता ने कहा कि एक ढांचागत खामी सभी राजनीतिक दलों की मंशा ही उजागर करेगी, जो देश के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कभी पूरी नहीं होती, खासकर वो पार्टी जो अपने प्रचंड बहुमत का दावा करती हैं। लेकिन, महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए कुछ नहीं करती।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Unveiling the CTET Answer Key 2023: A Guide for Aspiring Teachers

Next Post

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराएंगे – मल्लिकार्जुन खड़गे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pappu Yadav Attack

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू लेकर आए थे हमलावर

सोमवार, 3 अगस्त 2026
PRTC Strike

PRTC Bus Strike: पंजाब रोडवेज के ठेका कर्मचारियों की प्रदेश भर में हड़ताल, यात्रियों को भारी परेशानी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Ropar Gas Leak

Ropar Gas Leak: नंगल के केमिकल प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, इलाके में दहशत का माहौल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Paper Leak: विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का हंगामा, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 3

Breaking News Live Updates 3 अगस्त 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 3 अगस्त 2026
History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Next Post
कांग्रेस

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराएंगे - मल्लिकार्जुन खड़गे

जय शाह

जय शाह ने भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीमों को जीत की बधाई दी

चंद्रयान-तीन

चंद्रयान-तीन : 600 करोड़ रुपये के मिशन के '19 मिनट्स ऑफ टेरर' के लिए देश तैयार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।