चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट के आसार बने हुए हैं। इंतज़ार संगरूर से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने यह न बनाने का है। भगवंत मान ख़ुद भी पंजाब में आप द्वारा CM फेस न बनाए जाने से निराश हैं। उनकी जगह पर अगर कोई दूसरा नेता आया तो 3 से 4 विधायक आप छोड़ सकते हैं। गुरूवार को विधानसभा सेशन में हिस्सा लेने आईं विधायक रूपिंदर रूबी ने इसका खुलासा किया। रूबी अब आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
विधायक रूबी ने कहा कि वह कुछ महीने पहले भगवंत मान से मिली थीं। वह काफ़ी निराश थे। वहाँ पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने वहीं कह दिया था कि अगर भगवंत मान सीएम चेहरा न हुए तो वह पार्टी से इस्तीफ़ा दे देंगी। स्पष्ट है कि रूबी के क़दम के बारे में भगवंत मान भी जानते थे।
पंजाब में आप विधायकों को मुद्दे नहीं मिल रहे
रूबी ने कहा कि AAP नेताओं के पास पंजाब में उठाने के लिए मुद्दे ही नहीं बचे। कुछ दिन पहले सेशन को लेकर आप विधायकों की मीटिंग हुई। उसमें सभी इस बात को लेकर चिंतित थे कि क्या मुद्दे उठाए जाएं। जो भी मुद्दे हैं, वह सीएम चन्नी ने हल कर दिए। इन्हीं बातों ने उन्हें भी प्रभावित किया और वह पार्टी में शामिल हो गईं।
चीमा को दे चुकी चुनौती
रूपिंदर रूबी ने पार्टी छोड़ी तो आप के प्रमुख नेता हरपाल चीमा ने कहा कि उनकी कारगुज़ारी ज़िरो थी। इसलिए इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलनी थी। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इस पर रूबी ने पलटवार करते हुए जब उनके बोलने का समय था, तब कुछ नहीं कहा। पंजाब के लोगों की आवाज़ नहीं उठा सके। भगवंत मान के लिए भी कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि जहां तक टिकट की बात है तो चीमा उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़कर देख लें।