शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ब्रिक्स प्लस यानी ब्रिक्स का बढ़ता वैश्विक दबदबा

ब्रिक्स प्लस यानी ब्रिक्स का बढ़ता वैश्विक दबदबा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
ब्रिक्स
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बीजिंग, 26 अगस्त () दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया की दूसरी और पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था के बीच संभावनाओं के नए दरवाजे खुलते दिख रहे हैं।

इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह हाथ मिलाया है, उससे साफ है कि हाल की कुछ घटनाओं के बावजूद दोनों देश एक-दूसरे के साथ आने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

ब्रिक्स में असोसिएट सदस्यों के तौर पर कई अन्य देशों को जोड़ने के मसले पर चीन और भारत की सहमति से भी जाहिर है कि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर दोनों देशों की राय एक ही है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के अनुसार आगामी एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स के सदस्य देशों के रूप में मिस्र, इथियोपिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और अर्जेटीना यानि कुल छह देश ब्रिक्‍स के नए स्‍थायी सदस्‍य देश बनने जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि ब्रिक्‍स में क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन देशों को शामिल किया गया है। साफ है कि इथियोपिया और मिस्र जहां अफ्रीकी महाद्वीप के देश हैं, वहीं अर्जेटीना लैटिन अमेरिका का देश है। जबकि, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब एशिया के देश हैं।

यह भी पढे़ं 👇

sanjeev Arora Minister AAP

संजीव अरोड़ा गिरफ्तार: AAP मंत्री पर ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे

शनिवार, 9 मई 2026
CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026

जाहिर है कि इन देशों के शामिल होने के बाद ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा। इसके साथ ही अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में ब्रिक्स की ताकत बढ़ेगी।

चीन के राष्ट्रपति के शी चिनफिंग के इस संदर्भ में दिए वक्तव्य पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमें वैश्विक शासन को और अधिक न्यायसंगत और समतापूर्ण बनाने के लिए ब्रिक्स परिवार में और भी देशों को शामिल कर समूह का विस्तार करने की प्रक्रिया तेज करने की जरूरत है।’

इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में ब्रिक्‍स के विस्‍तार का समर्थन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि ब्रिक्स के विस्तार का भारत पूरा समर्थन करता है और आम सहमति से इस दिशा में आगे बढ़ने का स्वागत करता है।

ब्रिक्स में इन छह देशों को औपचारिक रूप से शामिल किए जाने के बाद ब्रिक्स को नया नाम भी दिया जा रहा है। यह नाम होगा ब्रिक्स प्लस।

वैसे दिलचस्प यह है कि ब्रिक्स में शामिल होने के लिए जहां 40 देशों ने इच्छा जाहिर की है, वहीं 23 देशों ने तो बाकायदा आवेदन तक किया है। इससे जाहिर है कि पश्चिमी देशों के मुकाबले कभी तीसरी दुनिया के देश रहे मुल्कों के इस मंच को ना सिर्फ वैश्विक स्वीकृति मिल रही है, बल्कि उसकी साख भी बढ़ रही है।

इससे साफ है कि ब्रिक्स आने वाले दिनों में दुनिया के बड़े आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समूह के रूप में उभरेगा।

ब्रिक्स की यह स्वीकार्यता ही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी को सिर्फ भारत नहीं, बल्कि मानवता की सफलता बताया। ब्रिक्स के मंच से उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 से मिले आंकड़ों और उस पर होने वाले शोध से भारत ही नहीं, पूरी मानवता का भला होगा।

जाहिर है कि ब्रिक्स को और स्वीकार्य बनाने की दिशा में उनके इस बयान को देखा जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

खड़गे, राहुल, प्रियंका ने मदुरै ट्रेन में आग लगने से यात्रियों की मौत पर शोक जताया

Next Post

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

sanjeev Arora Minister AAP

संजीव अरोड़ा गिरफ्तार: AAP मंत्री पर ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, केजरीवाल बोले- मोदी पार्टी तोड़ने में लगे

शनिवार, 9 मई 2026
CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026
NS Raja Subramani

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani बने देश के नए CDS: 31 मई से संभालेंगे पदभार

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

mann

ऐसी धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं हूँ, पंजाब के हितों की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं करूँगा

उपराज्यपाल

दिल्ली उपराज्यपाल ने निर्माण श्रमिकों के लिए 17 कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।