LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली जाने वाले रास्ते को रोकना असंवैधानिक और अमानवीय – अमन अरोड़ा

हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली जाने वाले रास्ते को रोकना असंवैधानिक और अमानवीय – अमन अरोड़ा

आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दे तत्काल समाधान करने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, हरियाणा
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (The News Air)– आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब के उन किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की है जो पिछले दस महीनों से पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की मांगों का तत्काल समाधान करने की अपील की और उन कार्रवाइयों के खिलाफ चेतावनी दी जिससे तनाव बढ़ सकता है।

अपने बयान में अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के किसानों ने शंभू सीमा से दिल्ली की ओर शांतिपूर्ण मार्च शुरू करने का फैसला किया है। पिछले दस महीनों से किसान संगठन और उनके समर्थक शंभू और खनौरी सीमाओं पर बैठे हैं। वे अपनी समस्याओं को उठा रहे हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मध्यस्थता करने और उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन ऐसा लगता है कि केंद्र किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देना चाह रहा है।

अरोड़ा ने निषेधाज्ञा लागू करने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की, जो किसानों को शांतिपूर्ण मार्च निकालने से कानूनन रोक रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह कहा गया था कि किसान पैदल मार्च कर सकते हैं, लेकिन अब पता चला है कि हरियाणा ने उन्हें रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह की कार्रवाई अनुचित है। यह केवल आग में घी डालने का काम करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

किसानों के प्रति उनके रवैये के लिए केंद्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए अरोड़ा ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। उन्होंने दशकों तक देश का पेट भरा है। वे सम्मान के पात्र हैं। उनके साथ दोयम दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार करना स्वीकार्य नहीं है। केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए और उदासीनता का व्यवहार अपनाने के बजाय उनकी जायज मांगों का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण विरोध मार्च में बाधा डालने से संघर्ष उत्पन्न हो सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है। अगर केंद्र और हरियाणा पुलिस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकती है तो टकराव और अशांति की संभावना बढ़ जाएगी। न तो आम आदमी पार्टी और न ही पंजाब सरकार ऐसी स्थिति चाहती है। इसलिए यह जरूरी है कि केंद्र इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाए।

अरोड़ा ने पंजाब के किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि देश के संविधान ने प्रत्येक नागरिकों को जो अभिव्यक्ति का अधिकार और जीवन का अधिकार दिया है आज उस संविधान को ही रौंदा जा रहा है। किसानों को उनकी ही राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने से बैरिकेड्स लगाकर रोका जा रहा है और आंसू गैस के गोले छोड़े दागे जा रहे हैं। यह सत्ता का खुला दुरुपयोग और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार ऐसे दमनकारी कदमों की निंदा करती है और किसानों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

अरोड़ा ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। वहां सभी 140 करोड़ भारतीयों को शांतिपूर्वक प्रवेश करने का अधिकार है। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे किसानों के प्रति अपना रवैया बदलें और किसान संगठनों के साथ बैठकर उनकी जायज़ मांगों पर तुरंत विचार करें।

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों के प्रति लगातार उपेक्षा और शत्रुतापूर्ण व्यवहार के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक रूप से देश के किसानों के प्रति तिरस्कार का भाव दिखाया है। उनके कार्य देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के प्रति गहरे पूर्वाग्रह को दर्शाते हैं। किसानों के बिना मानव जीवन अस्थिर है, क्योंकि वे ही हैं जो हमारे लिए भोजन का उत्पादन करते हैं। चीमा ने कहा कि समय आ गया है कि भाजपा किसानों और पंजाब के प्रति अपना दृष्टिकोण बदले, किसानों की शिकायतें सुने और उनके मुद्दों का ठोस समाधान करे। उन्होंने कहा कि किसान उदासीनता और उपेक्षा के नहीं, बल्कि सम्मान और प्रोत्साहन के पात्र हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, उनकी आध्यात्मिकता, उनके साहस, और उनके बलिदान की कहानी

Next Post

केजरीवाल का सनसनीखेज खुलासा, भाजपा दिल्ली में बड़े पैमाने पर कटवा रही “आप” समर्थकों के वोट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
Kejriwal Middle Class, आम आदमी पार्टी घोषणापत्र, Arvind Kejriwal Manifesto, मध्यम वर्ग के लिए वादे, Middle Class Promises, नोट बैंक से मुक्ति, Vote Bank Politics, आयकर राहत, Income Tax Relief, दिल्ली सरकार, Delhi Government, बिजली पानी मुफ्त, Free Electricity Water, शिक्षा स्वास्थ्य सुधार, Education Health Reforms.

केजरीवाल का सनसनीखेज खुलासा, भाजपा दिल्ली में बड़े पैमाने पर कटवा रही "आप" समर्थकों के वोट

Farmers Protest Tear gas shells fired at protesting farmers

Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

haryana government

अब 10 दिसम्बर तक जमा होंगे सुशासन पुरस्कार योजना के आवेदन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।