LIVE | ...
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पिछले 5 साल में भाजपा के पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा की कमाई में 11,488% की बढ़ोतरी हुई : सौरभ भारद्वाज

पिछले 5 साल में भाजपा के पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा की कमाई में 11,488% की बढ़ोतरी हुई : सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 20 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
AAP PC
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 जनवरी (The News Air) पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर चुनाव से पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अपने किसी न किसी पोस्टर बाय को एक आदर्श नेता के रूप में दिल्ली की जनता के सामने प्रस्तुत करती रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के वह आदर्श पोस्टर बॉय जिनके लिए पूरा का पूरा पुलिस प्रशासन और पूरा चुनाव आयोग अपनी आन बान शान दाव पर लगा कर बैठा है, वह है भाजपा के नेता प्रवेश वर्मा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं कल प्रवेश वर्मा जी द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति ब्यूरो के हलफनामे और इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उनके द्वारा दिए गए संपत्ति ब्यूरो के हलफनामे को पढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि जिस दर से प्रवेश वर्मा जी की संपत्ति में पिछले 5 सालों में बढ़ोतरी हुई है, यह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि विश्व की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी को प्रवेश वर्मा जी के 5 साल में संपत्ति में हुई बढ़ोतरी के ब्यौरे की जानकारी दे दी जाए, तो शायद ही कोई विश्व का ऐसा विश्वविद्यालय होगा जो इन्हें अपने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को यह गुरु मंत्र जो प्रवेश वर्मा जी के पास है, यह सिखाने के लिए लेक्चर देने के लिए ना बुलाए।

प्रवेश वर्मा जी की संपत्ति के ब्यौरे की जानकारी आंकड़ों सहित मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जब प्रवेश वर्मा जी ने चुनाव आयोग में संपत्ति ब्यौरे का हलफनामा दाखिल किया था, तो उसमें उनकी अचल संपत्ति 12.30 करोड़ रुपए थी। जबकि 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रवेश वर्मा जी ने जो अचल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया है, उसमें उनकी संपत्ति 19.10 करोड रुपए बताई गई है। अर्थात यदि पिछले 5 साल में आप अचल संपत्ति में बढ़ोतरी का आकलन करें तो लगभग 55% की बढ़ोतरी अचल संपत्ति में हुई है। इसी प्रकार से 2019 में जो चल संपत्ति 3.20 करोड रुपए थी, वह इस बार 2025 के हलफनामे में 96.50 करोड रुपए बताई गई है। अर्थात 2915% की बढ़ोतरी चल संपत्ति में हुई है। इसी प्रकार से 2019 के हलफ़नामे में 2017-18 की इनकम टैक्स रिटर्न में वार्षिक आय 17 लख रुपए बताई गई है, वहीं 2025 के हलफ़नामे में 2023-24 की वार्षिक आय 19.17 करोड रुपए बताई गई है। अर्थात पिछले 5 सालों में वार्षिक आय में 11,488% की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा जी से यह अनुरोध करता हूं, कि वह देश की करोड़ गरीब जनता को अपना यह गुण, वह गुरु मंत्र बताएं, जिसके जरिए से मात्र 5 साल में उनकी कमाई में हजारों प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस देश में सालों से व्यापार कर रहे बड़े-बड़े व्यापारियों की कमाई में भी 5 साल के भीतर इतना बड़ा उछाल नहीं आ पाता है, जितना बड़ा उछाल 5 साल के भीतर भाजपा के नेता प्रवेश वर्मा जी की कमाई में आया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बड़े ही दुख और आश्चर्य की बात है, कि एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश में 85 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है, क्योंकि वह 85 करोड़ परिवार राशन खरीदने में भी सक्षम नहीं है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेताओं की 5 साल में संपत्ति हजारों प्रतिशत में बढ़ जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महाकुंभ में दो दिनों में दूसरी बार आग, श्रद्धालुओं में चिंता

Next Post

संजय रॉय को फांसी क्यों नहीं? CBI की मांग पर जज अनिर्बान दास का बड़ा बयान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid

CBI Raid: पंजाब सीएम ऑफिस समेत 3 जगहों पर सीबीआई की रेड, 2 महीने में रिपोर्ट के आदेश

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 Crore Bribery Case: Punjab CM के रिश्तेदार को ED ने 9 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Raid Punjab OSD

CBI Raid Punjab OSD: OSD के भाई के घर क्यों पड़ी CBI की नजर? जानें पूरा मामला

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Gyanesh Kumar Vigilance Probe

ज्ञानेश कुमार Vigilance Probe: 20 साल पुरानी फाइल फिर खुली, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
संजय रॉय केस, Kolkata Doctor Rape and Murder, CBI Demand for Death Penalty, Rarest of Rare Cases, Judge Anirban Das, Sanjay Roy Life Imprisonment, RG Kar Medical College News, Doctor Murder Case Kolkata, Supreme Court on Rape Cases, Sanjay Roy Verdict, Justice for Doctors, Kolkata Crime News, CBI Investigation Updates.

संजय रॉय को फांसी क्यों नहीं? CBI की मांग पर जज अनिर्बान दास का बड़ा बयान

Sanjay Singh

‘‘आप’’ ने भाजपा के झूठे वादों पर किताब लॉन्च कर किया कड़ा प्रहार

TikTok Ban USA, TikTok Ban Lifted, Donald Trump News, TikTok ByteDance, TikTok in America, National Security TikTok, US Ban TikTok, ByteDance TikTok Sale, TikTok Latest News, Trump TikTok Updates, TikTok 170 Million Users, America TikTok Ban Removed, TikTok Social Media Platform.

Trump की वापसी से TikTok पर से बैन हटा, क्या है पूरी कहानी?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।