बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, सियासत
A A
0
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– हमारे सात विधायकों को 25 करोड़ रुपयों का ऑफर और आगामी चुनाव में टिकट का वादा कर रही भाजपा- दुर्गेश पाठक

– आम आदमी पार्टी के 21 और विधायकों से संपर्क की कोशिश कर रही भाजपा- दुर्गेश पाठक

– भाजपा का एक पैटर्न है कि जहां चुनाव नहीं जीत पाते, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाकर अपनी सरकार बनाते हैं- दुर्गेश पाठक

– 2013 में हमने भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था कि कैसे वह “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं- दुर्गेश पाठक

– कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे- दुर्गेश पाठक

– भाजपा से विनती है कि आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 27 जनवरी (The News Air) “आप” विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फिर शुरू हो गया है। भाजपा हमारे सात विधायकों को 25 करोड़ रुपयों का ऑफर और आगामी चुनाव में टिकट का वादा कर रही है। हमारे 21 और विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। भाजपा का एक पैटर्न है कि जहां चुनाव नहीं जीत पाते, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाकर अपनी सरकार बनाते हैं। 2013 में हमने भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था कि कैसे वह “आप” विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। भाजपा से विनती है कि आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक रोग से ग्रसित है जिसका नाम ‘ऑपरेशन लोटस’ है। इन्होंने इसे कई राज्यों में चलाया और सफलता भी मिली, फिर चाहे वो कर्नाटक हो, गोवा हो, अरुणाचल प्रदेश हो। इन्होंने दिल्ली में भी कई बार ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने की कोशिश की और पिछले कुछ दिनों से फिर कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई विधायकों से इन्होंने संपर्क किया जिसमें वह सभी से यही कह रहे हैं कि हम आम आदमी पार्टी को खत्म करने वाले हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन को पहले ही गिरफ्तार कर चुके हैं। अब अरविंद केजरीवाल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद सभी विधायकों को तोड़कर आम आदमी पार्टी को पूरी तरह खत्म कर देंगे।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा हमारे सात विधायकों से संपर्क कर उनको 25 करोड़ रुपयों का ऑफर दे रही है। साथ ही उन्हें आगामी चुनाव में टिकट देने का वादा भी कर रही है। कई विधायकों ने सबूत के तौर पर इसकी रिकॉर्डिंग भी कर ली है। इसके अलावा भाजपा ने हमारे 21 विधायकों से संपर्क किया है। भाजपा ने एक पैटर्न तैयार किया है कि जहां वह चुनाव नहीं जीत पाते हैं, वहां ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाते हैं। 2013 में जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी 28 सीटें लेकर आई थी, हमने उस समय के भाजपा नेता शेर सिंह डागर का स्टिंग जारी किया था यह बताते हुए कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। इनका एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

“आप” नेता ने कहा कि यही कारण है कि भाजपा ने फर्जी शराब घोटाले का षडयंत्र रचा। उसके तहत हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। यह लोग केजरीवाल के कामों और नीतियों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, केजरीवाल को चुनावों में हरा नहीं पा रहे हैं। भाजपा जिस भी राज्य में जाती है, लोग इनसे पूछते हैं कि केजरीवाल ने ये काम कर दिया तो तुम क्यों नहीं कर पा रहे हो। इसी कारण से यह लोग पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। दिल्ली की जनता ने बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है। ऐसे में इस प्रकार के षड्यत्र करना अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जब भी इस तरह की कोशिश की है, हमने देश के लोगों को इसकी जानकारी दी है। कई बार ऑडियो तो कई बार वीडियो जारी किए। हमने कई बार नाम भी बताए कि भाजपा का कौन सा नेता हमारे किस-किस विधायक को खरीदने की कोशिश कर रहा है। जनता समझती है और भगवान हमारे साथ है। भाजपा की हर कोशिश के बावजूद जनता के बीच आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसलिए अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी से डरकर भाजपा का एक ही लक्ष्य रह गया है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को खत्म करो।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि कभी भाजपा नेता मनोज तिवारी तो कभी गौरव भाटिया आकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। यह सबकुछ दिखाता है कि भाजपा एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही है कि शराब घोटाला चलाओ, इनके नेताओं को गिरफ्तार करो, इनके विधायकों को खरीदो और अरविंद केजरीवाल को गरिफ्तार कर आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो। जब आपके पास भगवान और जनता का आशीर्वाद होता है तो शाम-दाम-दंड-भेद, सब बेकार जाता है। भाजपा से विनती है कि आप अच्छे काम करिए। आप अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, सस्ती बिजली आदि पर मुकाबला करो लेकिन ऐसी गंदी राजनीति मत करो।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, सपा का ऐलान

Next Post

ईडी से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराकर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल

ईडी से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराकर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा- प्रियंका कक्कड़

CM Bhagwant Mann

सडक़ हादसों में जाने वाली बेशकीमती मानवीय जानें बचाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना साकार हुआ

144 Hitech vehicles of SSF to man 5500 kilometres roads in the state

सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।