LIVE | ...
रविवार, 13 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा की ईडी का केजरीवाल जी को समन पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी और…

भाजपा की ईडी का केजरीवाल जी को समन पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी और…

राजनीति से प्रेरित, ये उन्हें लोकसभा चुनावों में प्रचार करने से रोकने की कोशिश- आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भाजपा की ईडी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भाजपा लोकसभा चुनावों से पहले ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को जेल भेजना चाहती है ताकि इंडिया अलायंस सफल न हो-आतिशी

ईडी-सीबीआई आज सिर्फ़ भाजपा का राजनैतिक हथियार, जिसका इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है-आतिशी

अगर विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो समन-गिरफ़्तारियाँ बंद हो जाती है, ईडी कोर्ट में जाकर केस वापिस ले लेती है-आतिशी

केजरीवाल जी को गवाह,सस्पेक्ट, दिल्ली के सीएम, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक, किस आधार पर समन भेजा जा रहा है? ईडी ने अबतक नहीं दिया जबाव-आतिशी

ईडी के ऐसे क्या सवाल है जिनका जबाव लिखित रूप से न देकर, सिर्फ़ ED दफ्तर में ही दिया जा सकता है?-आतिशी

ईडी अधिकारियों को भी पता है, उनका समन ग़ैर-क़ानूनी है; अगर समन का कोई क़ानूनी आधार होता तो ईडी केजरीवाल जी के चिट्ठी का जबाव क्यों नहीं देती-आतिशी

आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है, हमने न एक पैसे का भ्रष्टाचार न कभी किया न कभी करेंगे; इसलिए हमें भाजपा की ईडी,सीबीआई, जेल की धमकियों से डर नहीं लगता-आतिशी

भाजपा को जितने रेड करवाने है, जितने समन भिजवाने है, जितनी गिरफ़्तारियाँ करवानी है, करवा ले पर आज नहीं तो कल भाजपा की सच्चाई पूरे देश के सामने आयेगी-आतिशी

नई दिल्ली, 03 जनवरी (The News Air) ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को भेजे ग़ैर-क़ानूनी और राजनीति से प्रेरित समन पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से साझा करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि, भाजपा की ईडी का केजरीवाल जी को समन पूरी तरह ग़ैरक़ानूनी और राजनीति से प्रेरित, ये उन्हें लोकसभा चुनावों में प्रचार करने से रोकने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ये हथकंडे अपनाकर लोकसभा चुनावों से पहले ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को जेल भेजना चाहती है ताकि इंडिया अलायंस सफल न हो। ईडी-सीबीआई आज सिर्फ़ भाजपा का राजनैतिक हथियार है, जिसका इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अगर विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो समन-गिरफ़्तारियाँ बंद हो जाती है, ईडी कोर्ट में जाकर केस वापिस ले लेती है।

ग़ैरक़ानूनी समन पर बात करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल जी को गवाह,सस्पेक्ट, दिल्ली के सीएम, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक, किस आधार पर समन भेजा जा रहा है? ईडी ने अबतक इसका जबाव नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि, ईडी के ऐसे क्या सवाल है जिनका जबाव लिखित रूप से न देकर, सिर्फ़ ED दफ्तर में ही दिया जा सकता है? ईडी अधिकारियों को भी पता है, उनका समन ग़ैर-क़ानूनी है; अगर समन का कोई क़ानूनी आधार होता तो ईडी केजरीवाल जी के चिट्ठी का जबाव क्यों नहीं देती।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को तीसरी बार एक ग़ैरक़ानूनी समन भेज पेश होने को कहा है। जब 2 बार समन आया तो अरविंद केजरीवाल जी ने स्पष्ट तौर पर सवाल पूछते हुए ईडी को चिट्ठी लिखी कि, उन्हें किस वजह से बुलाया गया है। उन्हें गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है, सस्पेक्ट के तौर पर बुलाया जा रहा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाया जा रहा है, या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, तीनों बार चिट्ठी भेजने के बावजूद ईडी ने आजतक अरविंद केजरीवाल जी के सवालों का जबाव नहीं दिया। ईडी अधिकारियों को भी पता है कि उनका समन ग़ैर-क़ानूनी है। अगर इसका कोई क़ानूनी आधार होता तो ईडी अरविंद केजरीवाल जी के चिट्ठी का जबाव क्यों नहीं देती। वो स्पष्ट तौर पर समन में ये क्यों नहीं लिखती कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है।

आतिशी ने कहा कि, ईडी इन सवालों का क्या ही जबाव देगी? इस मामले में अगर ईडी को सही जबाव देना पड़े तो दे तो उन्हें ये कहना पड़ेगा कि हमने ये समन इसलिए भेजा है क्योंकि हमें भाजपा के हेडक्वार्टर से आदेश आया है। भाजपा के प्रवक्ताओं ने इस समन पर प्रेस-कॉन्फ़्रेंस कर दिया है। अगर ईडी के अफ़सरों को अरविंद केजरीवाल जी के सवालों का सही जबाव देना पड़ जाता तो उन्हें कहना पड़ता कि, आज ईडी-सीबीआई राजनैतिक हथियार बनकर रह गई है जिसका इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज सिर्फ़ इंडिया अलायंस के नेताओं पर रेड होती है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाता है। लेकिन अगर विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा में शामिल हो जाता है तो ईडी अपना समन वापिस ले लेती है, गिरफ़्तारियाँ बंद हो जाती है और ईडी कोर्ट में जाकर बोलती है कि हमें केस वापिस लेना है।

आतिशी ने कहा कि, अगर ईडी को सच-सच जबाव देना होता तो बताना पड़ता कि, 1.5 साल की जाँच के बावजूद, हज़ारों अफ़सर लगाने के बाद, सैकड़ों रेड के बाद भी उन्हें आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता, मंत्री के ख़िलाफ़ 1 रुपये के भ्रष्टाचार का भी सबूत नहीं मिला है न किसी के घर से, दफ़्तर से 1 रुपया मिला है।

उन्होंने कहा कि, स्वाभाविक बात है ईडी और उसके अफ़सर इतना सच नहीं बोल सकते है। इसलिए अरविंद केजरीवाल जी के सवालों का जबाव नहीं दे रहे है। ईडी को पता है ये समन अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने की साज़िश है और ये सिर्फ़ और सिर्फ़ आने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से है।

लोकसभा चुनाव कुछ महीने में आने वाला है, इंडिया गठबंधन के रूप में सभी विपक्षी दल साथ आ रहे है, भाजपा की केंद्र सरकार की चैलेंज कर रहे है। इसलिए आज भाजपा ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर अपने विपक्षियों को ख़त्म करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई द्वारा समन किसको भेजा जाता है? छापे किसके घर मारे जाते है? गिरफ़्तार किसे किया जाता है? सिर्फ़ और सिर्फ़ विपक्ष के नेताओं को। और जब विपक्ष के नेता भाजपा में शामिल हो जाते है, चाहे हेमंत विस्वा सरमा हो, सुबेंदु अधिकारी हो, छगन भुजबल हो, जैसे वो ईडी के डर से, गिरफ़्तारी के डर से भाजपा में शामिल हो जाते है तो तुरंत उनके सारे केस बंद हो जाते है।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ, आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है। न हमने एक पैसे का भ्रष्टाचार किया है और न ही कभी करेंगे। इसलिए हमें भाजपा की ईडी,सीबीआई, जेल की धमकियों से डर नहीं लगता है। भाजपा को जितनी रेड करवानी है, कर ले। जितने समन भिजवाने है, भिजवा ले। जितनी गिरफ़्तारियाँ करवानी है, करवा ले पर आख़िरकार सच्चाई आज नहीं तो कल पूरे देश के सामने आयेगी।

आम आदमी पार्टी को भाजपा की धमकियों से डर नहीं लगता है, आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल जाने से डर नहीं लगता है। हम भाजपा शासित केंद्र सरकार से लड़ते रहेंगे चाहे ईडी-सीबीआई की कितनी धमकियाँ आ जाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

5 लाख अवैध अप्रवासियों को पाकिस्तान से वापस भेजा गया

Next Post

विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को नेपाल दौरे पर होंगे, कई अहम एजेंडे पर चर्चा होगी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को नेपाल दौरे पर होंगे, कई अहम एजेंडे पर चर्चा होगी

पेट्रोल, डीजल

तेल मंत्री ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कटौती से किया इनकार

राम छाप वाले सोने व चांदी

राम छाप वाले सोने व चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।