LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब की सेहत क्रांति से भाजपा परेशान, केंद्र सरकार का तुग़लक़ी फ़रमान, पंजाब को बदनाम करने की साज़िश

पंजाब की सेहत क्रांति से भाजपा परेशान, केंद्र सरकार का तुग़लक़ी फ़रमान, पंजाब को बदनाम करने की साज़िश

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Dr. Balbir Singh

Dr. Balbir Singh

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • हमारी आम आदमी क्लिनिक में आयुष्मान क्लिनिक से ज़्यादा टेस्ट और दवाईया मिलती हैं, केंद्र सरकार ने दिसंबर में ख़ुद ही की थी सराहना
  • -पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में नंबर वन – स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी चुनौती, कहा – टीम भेजकर पंजाब और यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच कराएं, सच का पता चल जाएगा
  • -केंद्र पर लगाया आरोप, कहा – राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के लिए केंद्र को 668 करोड़ देने थे लेकिन सिर्फ 438 करोड़ दिए, वहीं पंजाब सरकार ने 445 करोड़ के बजाए 618 करोड़ खर्च किया

चंडीगढ़, 22 फरवरी (The News Air) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के बयान को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य क्रांति से केंद्र की भाजपा सरकार डर गई है। इसीलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने स्वास्थ्य मंत्री ने तथ्यों को पेश किया और केंद्र सरकार पर जानबूझकर कम पैसा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के लिए केंद्र सरकार को 60% पैसे देने होते हैं और राज्यों को 40% लगाने होते हैं। इसके लिए कुल 1114 करोड़ में से केंद्र को 668 करोड़ देने थे, लेकिन केंद्र सरकार ने मात्र 438 करोड़ दिए। वहीं पंजाब सरकार को 445 करोड़ रुपए खर्च करने थे लेकिन 618 करोड़ खर्च किए। मतलब केंद्र सरकार ने 40% से भी कम पैसे दिए और हमने 60% से ज्यादा खर्च किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में नंबर वन है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘आप’ सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहतर हुई है।

पिछली सरकारों के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में न ठीक से डॉक्टर थे, न दवाइयां मिलती थी और न ही जांच होती थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले भी बहुत होते थे। पिछली सरकार के दौरान सैनिटाइजर और मास्क घोटाला हुआ, जिसमें करोड़ों रुपए का सरकार का चूना लगा। वहीं, आप सरकार बनने के बाद आम आदमी क्लीनिक में नियमित रूप से डॉक्टर बैठ रहे हैं। फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मौजूद हैं। मरीजों के इलाज अच्छे से हो रहे हैं। दवाइयां मिल रही है और 40 से ज्यादा तरह की जांच हो रही है। ओपीडी की संख्या भी अब पहले के मुकाबले करीब चार गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जब आम आदमी क्लीनिक में कमी निकालने का कोई मुद्दा नहीं मिला तो वह इसके ब्रांडिंग पर सवाल उठा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने पिछली सरकारों का उदाहरण दिया और कहा कि कैप्टन सरकार के समय में ‘आयुष बीमा योजना’ की ब्रांडिंग कैप्टन का नाम और उनकी तस्वीर लगाकर की गई थी। वहीं, बादल सरकार में साइकिल की टोकरी से लेकर साइकिल के चेनकवर और घंटी तक में प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगी हुई थी। उस समय केंद्र को क्यों नहीं ऐतराज हुआ? उस समय तो पीएचसी भी जर्जर हालत में हुआ करती थी, तब फंड रोकने की बात क्यों नहीं की गई?

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती दी कि पंजाब और भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, दोनों राज्यों में केंद्रीय टीम भेजें और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कराएं। सच का पता चल जाएगा कि यूपी से पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बेहतर है। उन्होंने कहा कि देशभर में पंजाब इकलौता ऐसा राज्य है जहां टारगेट से ज्यादा पीएचसी सेंटर काम कर रहे हैं। बाकी राज्यों में तो ताले लटके हुए हैं या डॉक्टरों की भारी कमी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बहुत अच्छे से काम कर रहा है और लोग इसकी सुविधाओं से काफी खुश है। आने वाले दिनों में हम पंजाब में फरिश्ता योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत अगर किसी व्यक्ति का दुर्भाग्यवश सड़क एक्सीडेंट होता है तो कोई भी व्यक्ति उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचा सकता है। इलाज का सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

इसके अलावा पंजाब के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं शुरू होंगे। इसके लिए एक हजार से ज्यादा हाउस सर्जन और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्त करेंगे। ये डॉक्टर अनुपस्थित डॉक्टर के बदले भी सेवाएं देंगे ताकि लोगों को 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुल्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर बरकरार, जानिए दूसरी टीमों की क्या है स्थिति? (The News Air)

Next Post

जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में हुआ आप में शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Amritpal singh

Amritpal Singh Release: ‘वारिस पंजाब दे’ का बड़ा प्रदर्शन, CM हाउस घेरने का ऐलान

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
cm bhagwant mann

जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में हुआ आप में शामिल

hehnaaz Gill

शादी को लेकर पहली बार बोली Shehnaaz Gill, कहा- इन सब पर यकीन नहीं रहा...जानें कारण (The News Air)

Job News: Ministry of Defense has taken out recruitment on these posts, you can also apply

Job News: रक्षा मंत्रालय ने निकाली है इन पदों पर भर्ती, कर सकते है आप भी आवेदन (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।