LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा रिटायर्ड आतंकवादियों की फौज, राष्ट्रवाद सिर्फ दिखावा- संजय सिंह

भाजपा रिटायर्ड आतंकवादियों की फौज, राष्ट्रवाद सिर्फ दिखावा- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी मेहराज मलिक के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में भाजपा से जुड़े रिटायर्ड आतंकवादियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रिटायर्ड आतंकवादियों की फौज है। भाजपा का राष्ट्रवाद तो सिर्फ दिखावा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से प्रशिक्षित दर्जन भर आतंकवादियों को भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपनी पार्टी का पदाधिकारी बना रखा है। लस्कर आतंकवादी तालिब हुसैन शाह की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी फोटो है और भाजपा ने उसे अल्पसंख्यक मोर्च में आईटी सेल प्रमुख बना रखा है। गुरुवार को श्रीनगर में मैं इन्हीं रिटायर्ड आतंकवादियों की सूची जारी करने वाला था, लेकिन भाजपा ने मुझे हाउस अरेस्ट करा लिया। उन्होंने कहा कि मेहराज मलिक पर गलत तरीके से पीएसए लगाया गया है। आम आदमी पार्टी मेहराज मलिक के हक की लड़ाई सड़क, संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी।

शुक्रवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि 10 सितंबर को मैं जम्मू कश्मीर के डोडा से पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के मामले में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाने के लिए जम्मू कश्मीर गया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब पूरे मामले की जानकारी ली कि किस तरह से असंवैधानिक तरीके से कानून को ताक पर रखकर मेहराज मलिक को गिरफ्तार किया गया है। मेहराज मलिक आम आदमी पार्टी के जम्मू कश्मीर में एकमात्र विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल ने मुझे मेहराज मलिक के हक में आवाज उठाने के लिए वहां भेजा था। मेरे साथ पूर्व मंत्री और जम्मू कश्मीर के प्रभारी इमरान हुसैन भी वहां गए। वहां हमने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल हुए। प्रेसवार्ता की और मेहराज मलिक के पिता और उनके परिवार से मुलाकात कर पूरा मामला समझा।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रशासन ने पूरे मामले में पुराने जमाने की उपन्यास तैयार की है, मोदी जी और अमित शाह के द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन ने मेहराज मलिक के खिलाफ मनोहर कहानियां लिखी हैं। संजय सिंह ने एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि मेहराज मलिक पर 18 एफआईआर का जिक्र किया गया है। सभी एफआईआर जनता के मुद्दों को उठाने के लिए की गई है। ये एफआईआर 2014, 2016, 2021, 2023, 2024 की हैं। मोदी जी की पुलिस ने 10-11 साल पुरानी एफआईआर को आधार बनाकर एक निर्वाचित विधायक के खिलाफ पीएसए लगाई है। क्या पुलिस को 11 साल तक एफआईआर की याद नहीं आई। अब भाजपा को मेहराज मलिक को बहुत बड़ा अपराधी सिद्ध करना है। इसलिए पुलिस ने 2014 से लेकर अब तक के एफआईआर का जिक्र कर मेहराज मलिक को बहुत बड़ा अपराधी बताने की कोशिश कर रही है। इसमें से 7-8 केस ऐसे हैं, जिसमें पुलिस ने केस पंजीकृत किया, लेकिन कोई कार्रवाई ही नहीं की।

संजय सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में मेहराज मलिक पहले विधायक हैं, जिन पर पीएसए लगा है। पूरा मामला जानने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सड़क से लेकर संसद तक मेहराज मलिक के हक की लड़ाई लड़ने का निर्देश दिया है। श्रीनगर में मुझे धरना और प्रेसवार्ता करनी थी। लेकिन पुलिस ने मुझे गेस्ट हाउस में ही हाउस अरेस्ट कर लिया और मुझे किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि मोदी जी दावा करते हैं कि जम्मू कश्मीर में पूरी तरह अमन और शांति है। एक सांसद और विधायक को गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और रोकने का कारण भी नहीं बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके फारूक अब्दुल्ला जब हाउस अरेस्ट की सूचना पाकर मुझसे मिलने पहुंचे तो उनसे भी मिलने नहीं दिया गया। हमने पुलिस अफसरों से अनुरोध किया कि मुझे बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है तो फारूक अब्दुल्ला को अंदर आने दिया जाए। लेकिन अंदर नहीं आने दिया गया और ना तो कोई अधिकारी ही अंदर आया।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का पुलिस प्रशासन ने जम्मू कश्मीर में मजाक बना रखा है। मुझे गेट पर खड़े होकर फारूक अब्दुल्ला से बात करनी पड़ी। जबकि फारूक अब्दुल्ला की पार्टी की आज जम्मू कश्मीर में सरकार है और उनका बेटा वहां का मुख्यमंत्री है। मेरे साथ हुई घटना से मैं महसूस कर सकता हूं कि भाजपा के प्रशासन द्वारा मेहराज मलिक के खिलाफ कैसे एक फर्जी व बेबुनियाद और झूठा केस तैयार किया गया है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो मेहराज मलिक के खिलाफ है। भाजपा को छोड़ बाकी सभी पार्टियां और संगठन के लोग मेहराज मलिक के हक में बोल रहे हैं और पीएसए लगाने का विरोध कर रहे हैं। इस कानून में लंबे समय तक जमानत नहीं मिलती है। पीएसए आंतकवादियों और बड़े अपराधियों पर लगाया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

संजय सिंह ने मेहराज मलिक पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का प्रशासन ने आरोप लगाया है कि मेहराज मलिक फेसबुक लाइव करता है और उनके दो लाख फालोवर्स उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। आरोप है कि मेहराज मलिक की भाषा ठीक नहीं है। भाषा ठीक नहीं होने पर पीएसए क्यों लगेगा? एफआईआर में लगाए गए आरोपों को पढ़कर हंसी आती है। मेहराज मलिक का बुरहान वानी के बारे में 5-6 साल पुराना कोई वीडियो है। अभी तक पुलिस को उस वीडियो की याद नहीं आई थी। उस वीडियो तोड़ मरोड़ कर मुद्दा बनाया जा रहा है। लिहाजा, मैं भाजपा के सेवानिवृत्त आतंकवादियों से परिचय कराना चाहता हूं, जो वर्तमान में और समय-समय पर भाजपा जम्मू कश्मीर के पदाधिकारी हैं। राष्ट्रवाद का ढोंग करने वाली भाजपा की असलियत देश को पता होना चाहिए। भाजपा दोहरा चरित्र वाली पार्टी है।

संजय सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड आतंवादियों की सूची पढ़ते हुए कहा कि अब्दुल रहमान पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी हैं। 1990-91 में अब्दुल रहमान ने पाकिस्तान से आतंकवाद का प्रशिक्षण प्राप्त किया। भाजपा ने उनको सबसे उपयुक्त और अच्छा व्यक्ति बताया और उसको कुपवाड़ा जिले का अध्यक्ष बना दिया। फैयाज अहमद नजर भी पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी है। भाजपा ने इसे बारामूला भाजपा के महासचिव बना दिया। अब्दुल रहमान टिकरी भी अलबर्क और अल जिहाद नामक आतंकवादी संगठनों से जुड़ा रहा। बाद में इसने आत्म समर्पण कर दिया और भाजपा ने इसे बंदीपुरा जिले का अध्यक्ष बना दिया। दो आतंकवादी संगठनों में काम करने वाले अब्दुल रहमान टिकरी को भी भाजपा ने सबसे उपयुक्त बताया। अब्दुल मजीद मीर पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी है। 1990 में इसने आतंकी प्रशिक्षण लिया। मोदी जी की भाजपा ने इसे पार्षद है और गांदरबल म्युनिसिपल कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन बनवा दिया।

संजय सिंह ने कहा कि इसी तरह बसरत मजीद मीर ने 2001 में पाकिस्तान से आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया और भाजपा ने इसे कुपवाड़ा जिले का मीडिया प्रमुख बना दिया। भाजपा ने इसे भी कहा कि तुमने पाकिस्तान से प्रशिक्षण लिया है, हमारे लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हो। गुलाम मोहिद्दीन सूफी स्थानीय प्रशिक्षित आतंकवादी है। इसको भी भाजपा ने बारामूला जिले का अध्यक्ष व राज्य वर्किंग कमेटी का सदस्य बना दिया। जाविद अहमद मीर भी रिटायर्ड आतंकवादी है। अब यह कूपवाड़ा जिले में भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष है। जहूर अहमद शेख पाकिस्तानी प्रशिक्षित आतंकवादी है और यह भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी गुलजार अहमद मलिक को भाजपा ने कूपवाड़ा जिले का माइनॉरिटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था। 1990 के दशक में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी फारूक अहमद खान को भाजपा से श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन का चुनाव लड़ चुका है। मोहम्मद अशरफ हाजम स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित आतंकवादी है और मुस्लिम भाजपा मेम्बर्स इन जम्मू कश्मीर है। लस्कर आतंकवादी तालिब हुसैन शाह की फोटो तो देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी है। तालिब हुसैन शाह भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा में आईटी सेल प्रमुख है। भाजपा को पता चल गया था कि गुरुवार को श्रीनगर में होने वाली प्रेसकांफ्रेंस में मैं भाजपा के रिटायर्ड आतंकवादियों की सूची को रखने वाला हूं, इसलिए मेरी प्रेस कांफ्रेंस नहीं होने दी गई।

संजय सिंह ने कहा कि असलियत यह है कि भाजपा के लिए न कोई राष्ट्रवाद है, न देश है। कोई भी व्यक्ति चला जाए, भाजपा उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है। सिर्फ दाउद इब्राहिम का भाजपा में शामिल होना बाकी है। भाजपा किसी से भी परहेज नहीं है, लेकिन दूसरों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हैं। आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से निर्वाचित विधायक मेहराज मलिक को न्याय दिलाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में आवश्यक चिकित्सा और सफाई सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं: लाल चंद कटारूचक

Next Post

Iron & Steel Sector में 29.43 करोड़ का GST Scam पकड़ा गया, CGST Ludhiana की बड़ी कार्रवाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
GST Fraud via Fake Firm in Iron & Steel Sector

Iron & Steel Sector में 29.43 करोड़ का GST Scam पकड़ा गया, CGST Ludhiana की बड़ी कार्रवाई

CM B Mann

भयानक बाढ़ में फंसे पंजाबियों के साथ एकजुटता दिखाने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं विपक्षी पार्टियां-मुख्यमंत्री

Saurabh

CM के उद्घाटन में आने के लिए खुलेआम जनता को धमका रहे भाजपा विधायक राजकुमार चौहान : सौरभ भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।