रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - BJP Manifesto 2024: नए AIIMS, आईआईटी, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग आयुष्मान योजना में… मोदी की गारंटी में क्या-क्या?

BJP Manifesto 2024: नए AIIMS, आईआईटी, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग आयुष्मान योजना में… मोदी की गारंटी में क्या-क्या?

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Bjp Manifesto 2024,संकल्प पत्र: नए AIIMS, आईआईटी, 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग आयुष्मान योजना में... मोदी की गारंटी में क्या-क्या? - lok sabha election 2024 all you need to know about bjp manifesto top promises
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 14 अप्रैल (The News Air) लोकसभा चुनाव को लेकर जारी बीजेपी के घोषणापत्र में सभी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और तकनीक पर खास फोकस रहा है। बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। मोदी की गारंटी के इसी क्रम में बीजेपी ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।’ जनऔषधि केंद्रों पर 80 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी, इन केंद्रों का विस्तार होगा।

स्वास्थ्य

बीजेपी ने अपने ‘संकल्प पत्र’ में कहा है कि ट्रांसजेंडर को भी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधार के लिए कई सफल कदम उठाए हैं। महामारी से बचने के लिए वैक्सीन का निर्माण किया। डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी ट्रॉमा रोगियों की तुरंत और प्रभावी देखभाल के लिए इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर मिशन शुरू किया जाएगा। अनुसंधान और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माताओं और बायो फॉर्मा कंपनियों को प्रोत्साहन और समर्थन दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाया जाएगा।

शिक्षा

पिछले दशक में 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 यूनिवर्सिटी स्थापित किए हैं। इन संस्थानों को मजबूती देने के साथ- साथ उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। डिजिटल पहलों की सफलता को देखते हुए डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पीएम- श्री, एकलव्य और अन्य स्कूलों के नेटवर्क को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। प्री स्कूल से माध्यमिक स्तर तक हर बच्चे को स्कूल में ले जाने का प्रयास किया जाएगा। हर छात्र के अकैडमिक क्वालिफिकेशन, क्रेडिट स्कोर और प्रमाणपत्रों को संग्रहित करने के लिए ऑटोमेटेड परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) के माध्यम से वन नेशन- वन स्टूडेंट आईडी को 100 पर्सेंट लागू करेंगे। शैक्षणिक और व्यावहारिक कौशल को जोड़ने के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
खेल इकोसिस्टम

संकल्प पत्र में कहा गया है कि भारत को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए खेल इकोसिस्टम को मजबूती देंगे। 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए इंडियन ओलंपिक असोसिएशन (आईओए) को समर्थन देगे। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए स्टेडियम के साथ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे। रिटायर खिलाड़ियों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करके उन्हें शैक्षिक, रोजगार और पदोन्नति के उपयुक्त अवसर प्रदान करेंगे। खेलो इंडिया योजना में भारत के पारपंरिक खेलों को शामिल करेंगे। भविष्य के एथलीटों को तैयार करने के लिए खेलो इंडिया योजना का विस्तार करते रहेंगे। खेलों के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देंगे और खेल में तकनीकी इकोसिस्टम का निर्माण होगा।

तकनीक

बीजेपी का कहना है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम 5G का विस्तार कर रहे हैं, 6G पर काम कर रहे हैं। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद बीजेपी 3 तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है। सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर। भारत नेट के तहत 2 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा है, अब प्रत्येक ग्राम पंचायत को ब्रॉडबैंड से जोड़कर हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है, मैसूर में पीएम मोदी का हमला, बेंगलुरु में किया रोड शो

Next Post

कार के ट्रक से टकराने से लगी आग के कारण दो मासूमों सहित सात लोगों की मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
कार के

कार के ट्रक से टकराने से लगी आग के कारण दो मासूमों सहित सात लोगों की मौत

Rashifal

Pisces Rashifal 15 April: मीन राशि वालों को मिलेगी दोस्तों की मदद, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कांग्रेस

कांग्रेस ने 6 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, चरणजीत चन्नी यहां से लड़ेंगे चुनाव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।