मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

BJP ने पंजाब समेत इन राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गजों को मिली कमान

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
A A
0
BJP | BJP ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, जाखड़, किशन रेड्डी समेत इन दिग्गजों को मिली कमान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली (The News Air): 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के बिगुल बजने वाला हैं। इसी की तैयारी में जुटी भरशय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (4 जुलाई) को चार राज्यों में अध्यक्ष बदले हैं। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है।  वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, जबकि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को झारखंड और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

सबसे बड़ी पार्टी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। रेड्डी अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2023

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद किए बदलाव

उल्लेखनीय है कि, यह बदलाव केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद किये गए है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (3 जुलाई) को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की बुलाई थी।आगामी आम चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की इससे पहले कई दौर की बैठकें चली थीं। इस बैठकों में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल भी मौजूद थे। ।

यह भी पढे़ं 👇

Epstein Files Trump Israel

Epstein Files Trump Israel: क्या इजराइल ब्लैकमेल करके ट्रंप से लड़वा रहा ईरान युद्ध

मंगलवार, 10 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India: ईरान युद्ध के बीच भारत में गैस सिलेंडर का बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
BrahMos Missile Deal

BrahMos Missile Deal: इंडोनेशिया ने भारत से $350 मिलियन में ब्रह्मोस खरीदने का किया सौदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: भारत की GDP पर मंडराया 2% का खतरा, बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जाखड़

सुनील जाखड़ बीते साल मई में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह विधायक और सांसद रह चुके है। जाखड़ पहली बार 2002 में अबोहर से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे।

पुरंदेश्वरी को मिली आंध्र प्रदेश की कमान

दग्गुबाती पुरंदेश्वरी कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में 2009 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और उसके बाद 2012 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री रही थीं। हालांकि  , उन्होंने साल 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं। 2014 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाई थी। 2020 से पुरंदेश्वरी ओडिशा बीजेपी की राज्य प्रभारी रही हैं।

मोदी सरकार में मंत्री हैं  जी. किशन रेड्डी 

जी. किशन रेड्डी केंद्र सरकार में पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 2019 में सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। रेड्डी ने अपना राजनीतिक करियर 1977 में जनता पार्टी के युवा नेता के रूप में शुरू किया था। 1980 में बीजेपी के गठन के बाद से वह पार्टी में हैं। रेड्डी 2002 से 2005 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। उन्हें 2019 में मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया था।

बाबूलाल मरांडी को दी गई झारखंड की जिम्मेदारी

बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। साल 2000 में झारखंड का गठन होने के बाद एनडीए की सत्ता आने के बाद वे पहले सीएम बने थे। फिलहाल वे झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। बाबूलाल मरांडी कई बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। उन्होंने 2006 में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और झारखंड विकास मोर्चा नाम से एक नई पार्टी बनाई थी। हालांकि साल 2020 में घर वापसी करते हुए अपनी पार्टी जेवीएम का भाजपा में ही विलय कर दिया था।

Previous Post

श्री दरबार साहिब लंगर घोटाला मामला: SGPC अध्यक्ष धामी ने 51 कर्मचारी किए निलंबित

Next Post

Nothing Phone 2 के डिजाइन का YouTube पर खुलासा, Uber और Zomato के लिए मिलेगा सपोर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Epstein Files Trump Israel

Epstein Files Trump Israel: क्या इजराइल ब्लैकमेल करके ट्रंप से लड़वा रहा ईरान युद्ध

मंगलवार, 10 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India: ईरान युद्ध के बीच भारत में गैस सिलेंडर का बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
BrahMos Missile Deal

BrahMos Missile Deal: इंडोनेशिया ने भारत से $350 मिलियन में ब्रह्मोस खरीदने का किया सौदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: भारत की GDP पर मंडराया 2% का खतरा, बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Khalistan Project Exposed

Khalistan Project Exposed: कैसे ISI ने रची भारत तोड़ने की साजिश, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Russia Iran War

Russia Iran War: मिडिल ईस्ट की जंग में रूस को कैसे मिल रहा बड़ा फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
Nothing Phone 2 के डिजाइन का YouTube पर खुलासा, Uber और Zomato के लिए मिलेगा सपोर्ट

Nothing Phone 2 के डिजाइन का YouTube पर खुलासा, Uber और Zomato के लिए मिलेगा सपोर्ट

Ratan N. Tata

Ratan Tata ने इस छोटे से ट्वीट में लोगों से अपील कर दिखा दिया बहुत बड़ा दिल, क्या मानेंगे लोग इस अपील को?

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।