बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा ने फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया

भाजपा ने फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 जनवरी 2025
A A
0
Sanjay Singh PC
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रवक्ता द्वारा पूर्वांचल समाज से आने वाले विधायक ऋतुराज झा को सरेआम गाली देकर अपमानित करने पर कड़ी आपत्ति की जताई है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक बार पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया है। आम आदमी पार्टी गुरुवार को इसके खिलाफ दिल्ली में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर मैथिल ब्राह्मण ऋतुराज झा को गाली दी। अब भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और गिरिराज सिंह चुप क्यों हैं? दरअसल, पूर्वाचलियों को गाली देने और अपमानित करने का भाजपा ने अभियान चला रखा है। कुछ दिन पहले संसद में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या कहकर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के रहने वाले भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं को भी सामने आकर इसके खिलाफ बोलना चाहिए।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और विधायक ऋतुराज झा ने पार्टी मुख्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता की। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचलियों को गाली देने, धमकाने और रोहिंग्या कहकर अपमानित करने का अभियान चला रखा है। हमने देखा कि देश की संसद में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचल, यूपी बिहार के लोगों को रोहिंग्या और बांगलादेशी कहा। आज पूर्वांचल समाज के लोग अपने ही देश में बांग्लादेशी हो गए। पूरे दिल्ली में अभियान चलाकर यूपी, बिहार, झारखंड के लोगों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कहकर उनके वोट कटवाए गए। यूपी, बिहार के लोगों को गाली देने का भाजपा का पुराना इतिहास है। ये लोग कहते थे कि इनकी हैसियत केवल दरी बिछाने की है। दिल्ली में छठ घाट बनाने के लिए हम संघर्ष करने पड़ते थे। अब सारी सीमाएं पार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता ने पूरे देश के सामने राष्ट्रीय चैनल पर ‘‘आप’’ के विधायक ऋतुराज झा को गाली दी। भाजपा के प्रवक्ता ने इतनी गंदी गाली दी कि उस शब्द का प्रयोग भी नहीं किया जा सकता। ये भाजपा का चरित्र है।

संजय सिंह ने कहा कि ऋतुराज झा मैथिली ब्राह्मण समाज से आते हैं। मैथिली भाषा का एक अलग स्थान है। यूपी, बिहार, पूर्वांचल के लोग अपने परिश्रम से दिल्ली को बनाते हैं और भाजपा के नेता इन्हीं लोगों को गाली दे रहे हैं। मैं भाजपा नेता मनोज तिवारी से पूछता हूं कि मैथिली-ब्राह्मण समाज के एक निर्वाचित विधायक को गाली दी गई है और वो कहां छिपे हैं? मनोज तिवारी इस पर कुछ क्यों नहीं बोलते? अब उनके मन में पूर्वांचल का सम्मान कहां गया? भाजपा सांसद गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार से आने वाले दिल्ली के एक विधायक को जिसने अपनी मेहनत से अपना स्थान बनाया, उन्हें राष्ट्रीय टीवी चैनल पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गाली दी, गिरिराज सिंह इसपर चुप क्यों हैं?

यह भी पढे़ं 👇

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

संजय सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजया झा से भी मैं अपील करता हूं कि वो इस मामले में बोलें। भाजपा में जितने यूपी, बिहार, पूर्वांचल के नेता हैं यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। कम से कम वो इतनी बड़े अपमान के विरोध में एक शब्द तो बोलें। अपने मुंह से थोड़ी तो आवाज निकालें। यह बात ठीक नहीं है। हम लोग यहां आकर मेहनत करते हैं। क्या हम लोग अपना खून-पसीना बहाकर दिल्ली और देश के बड़े-बड़े शहरों को इसलिए बनाते हैं कि भाजपा के नेता हमें गाली दें? इस अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार को पूरी दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। मैं पूर्वांचली क्षेत्र में आज से हो रही सभाओं में भी पूर्वांचल समाज के लोगों को इस अपमान के बारे में बताउंगा और उनसे कहूंगा कि वो इस बार अपने वोट की ताकत के इस अपमान का बदला लें। हम बांग्लादेशी और रोहिंग्या नहीं हैं।

वहीं, ‘‘आप’’ विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय चैनल पर मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं क्योंकि मैं पूर्वांचल से आता हूं। भाजपा का यह रोज का काम हो गया है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें कभी रोहिंग्या तो कभी बांग्लादेशी कहते हैं। इन लोगों ने शाहदरा में सिर्फ पूर्वांचल के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटने का काम किया। इनकी वह चोरी पकड़ी गई। ये पूर्वांचल के लोगों से बहुत नफरत करते हैं। भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मदनलाल खुराना कहते थे कि पूर्वांचल के लोगों को टिकट देंगे? ये लोग दरी बिछाने के लिए आते हैं। इन्हीं के नेता विजय गोयल ने राज्यसभा के अंदर कहा कि अगर इन बिहारियों को नहीं रोका गया तो दिल्ली कचरा और स्लम बन जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा में पूर्वांचल के लोगों को गालियां दीं। ये लोग सिर्फ ड्रामा करते हैं।

ऋतुराज झा ने आगे कहा कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने भाजपा के ही पूर्वांचल के चंदन कुमार नाम के लड़के को दौड़ा-दौड़ा मारा था। वह चंदन कुमार आज इन्हीं की पार्टी का पार्षद है। इन्होंने उसका अपमान किया। दिल्ली की 1750 कॉलोनियों में 50 लाख पूर्वांचल के लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में खड़े होकर कहा था कि पीएम उदय योजना के तहत कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को पक्की रजिस्ट्री दी जाएगी। लेकिन आज तक किसी को भी पक्की रजिस्ट्री नहीं दी गई। भाजपा नेता मनोज तिवारी, गिरिराज सिंह, गोपाल ठाकुर और संजय झा पूर्वांचल के बड़े नेता हैं लेकिन ये बात-बात पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते हैं। इन्होंने केवल मुझे गाली नहीं दी है बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों, मैथिली और ब्राह्मण को गाली दी है। ये राष्ट्रीय चैनल पर पूर्वांचल के लोगों को गाली देकर उनका अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बताना पड़ेगा कि ये क्या स्टैंड लेते हैं। क्या ये किसी दलगत राजनीति के तहत बंधे हैं या फिर ये समाज के लिए खड़े होते हैं? आने वाले चुनाव में पूर्वांचल के लोग भाजपा से अपना इस अपमान का बदला लेंगे और अपने वोट से उन्हें करारा जवाब देंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

55 इंच Smart TV सिर्फ ₹24,499 में! Flipkart Monumental Sale के धमाकेदार ऑफर्स का फायदा उठाएं

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने जगजीत डल्लेवाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी, प्रेशर का जिक्र किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Bank Locker Rules

Bank Locker Rules: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कोई नहीं देख सकता सामान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: प्रीमियम डीजल ₹1.50 महंगा, आम आदमी को झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Jagjit Singh Dallewal

सुप्रीम कोर्ट ने जगजीत डल्लेवाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी, प्रेशर का जिक्र किया

Congress President Mr Mallikarjun

मोहन भागवत के बयान पर मचा सियासी हंगामा, कांग्रेस ने दी कड़ी चेतावनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।