बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - “केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा, बिना मंजूरी के कैसे हुई थी गिरफ्तारी?”

“केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा, बिना मंजूरी के कैसे हुई थी गिरफ्तारी?”

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छह माह पहले हुई गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने बड़ा खुलासा किया है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी थी, क्योंकि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और एलजी से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। अब गृह मंत्रालय से उनके खिलाफ केस चलाने की मंजूरी ली जा रही है। इससे साफ है कि भाजपा की जांच एजेंसियों ने बिना मंजूरी के उनको गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि एक सीटिंग मुख्यमंत्री को बगैर गृह मंत्रालय की मंजूरी के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, अब जेल में गुजारे उनके छह महीने कौन वापस करेगा? अब हमारा ये आरोप भी सच साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल व “आप” की राजनीति को खत्म करने और दिल्ली सरकार को गिराने के लिए एक झूठा केस कर उनको गिरफ्तार किया गया था। दिल्लीवाले इस अवैध गिरफ्तारी का जवाब इस चुनाव में देंगे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार यह बात कहती रही है कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार को लोकतंत्र में यकीन नहीं है। इनको संघीय ढांचे में यकीन नहीं है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके सरकारों को गिराना, खरीद फरोख्त करना और लोकतंत्र का गला घोंटना भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार की असलियत है। अब जिस मामले का खुलासा हुआ है देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध थी, गैरकानूनी थी और बगैर सेंक्शन के थी। ये एक प्रचंड बहुमत से निर्वाचित मुख्यमंत्री को, देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बगैर सेंक्शन के गिरफ्तार कर लेते हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) का सेंक्शन मिल रहा है। इसका मतलब है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली सरकार को गिराने के लिए की गई थी। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने के लिए की गई थी। यह सच अब सबके सामने आ चुका है। ये एक सीटिंग सीएम बगैर सेंक्शन के अरेस्ट कैसे कर सकते हैं? इन्होंने देश के अंदर तानाशाही और गुंडागर्दी मचा रखी है। ये कहीं भी किसी को भी गिरफ्तार करके जेल में डाल देंगे। अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के वह 6 महीने कौन वापस करेगा? छह महीने जो जेल में यातनाएं दी गईं, जान से मारने तक की कोशिश की गई, वह कौन वापस करेगा। यह एक अवैध गिरफ्तारी, गैर-कानूनी और बगैर सेंक्शन के गिरफ्तारी है।

संजय सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं कि एक बार फिर से जो हमारा आरोप था कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करने के लिए झूठा और बेबुनियाद मामला बनाकर उनकोे गिरफ्तार किया गया था, यह बात सच साबित होती है क्योंकि उनकी गिरफ्तारी बगैर एमएचए और एलजी के सेंक्शन की थी। यह बात अब खुद एमएचए के लोग स्वीकार कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि दिल्ली और देश की जनता यह सब कुछ देख रही है। दिल्ली के लोग दिल्ली के चुनाव में इसका जवाब देंगे और आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भाजपा और नरेंद्र मोदी को भुगतना पड़ेगा। ये लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को ऐसे बर्बाद और खत्म नहीं कर सकते। प्रचंड बहुमत से निर्वाचित मुख्यमंत्री को अवैध तरीके से गिरफ्तारी नहीं कर सकते। यह गिरफ्तारी इन्होंने दिल्ली के अंदर की है, यह बात साबित हो गई है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि अदालत में हमें जो कार्रवाई करनी है, हम वह करेंगे। लेकिन आज यह साबित हुआ है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा, बेबुनियाद और तथ्यहीन मामला बनाकर अवैध तरीके से उनकी गिरफ्तारी की गई थी। उनको छह महीने अवैध जेल में रखा गया। उनको गैर-कानूनी तरीके से जेल में रखकर यातनाएं दी गईं। उनके परिवार को जो प्रताड़ना दी गईं, उसे कौन वापस करेगा? दिल्ली के लोगों को जो खामियाजा भुगतना पड़ा, वो कौन वापस करेगा?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“Cricketer Vinod Kambli की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, क्रिकेट जगत में चिंता”

Next Post

“पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की जान गई, क्या है पूरी घटना?”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Road Accident

"पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की जान गई, क्या है पूरी घटना?"

Jobs.jpg

"पंजाब सरकार ने PPSC चेयरमैन के लिए आवेदन आमंत्रित किए, जानिए क्या हैं महत्वपूर्ण विवरण!"

Harpal Cheema FM

"वित्त मंत्री ने एयर टरबाइन फ्यूल पर GST के फैसले को लेकर उठाए गंभीर सवाल, जानिए उनका कड़ा विरोध!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।