LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 31 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

….केजरीवाल शेर हैं, देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे- सुनीता केजरीवाल

….दिल्लीवालों ने बुलंद आवाज में कहा, सीएम केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया, उनको इस्तीफा नहीं देना चाहिए

….इन्होंने फर्जी केस कर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया, ये खुद को क्या समझ रहे हैं?- भगवंत मान

….ये लोग अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे- भगवंत मान

….सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने बहुत दुख झेले हैं, मैं इनके संघर्ष के लिए इन्हें नमन करता हूं- भगवंत मान

….इनको लगता है कि डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, हम डरने, झुकने और टूटने वाले नहीं- भगवंत मान

….भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, देश को नफरत की आंधी में झोंकना चाहते हैं- भगवंत मान

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

…भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोल रहे हैं, लेकिन इस बार इनके झूठ और जुमले पर यकीन मत करना- भगवंत मान

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 31 मार्च –दिल्ली के जिस रामलीला मैदान से एक दशक पहले अरविंद केजरीवाल ने देश में एक नई राजनीति की शुरूआत की, रविवार को उसी मैदान से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने 140 करोड़ भारतवासियों से मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि देश के अंदर यह तानाशाही नहीं चलने देंगे। हम सभी एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं। वो देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। इस दौरान रामलीला मैदान में उमड़े जन सैलाब ने सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होने का भरोसा दिया और बुलंद आवाज में कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर मोदी जी ने अच्छा नहीं किया। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया की महारैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता से पूछा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री जी ने सही किया? क्या आप सब मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार इंसान हैं। ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं। इन्हें इस्तीफा देना चाहिए, क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? इस पर पूरा रामलीला मैदान से एक ही आवाज आई कि केजरीवाल जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। जनता का समर्थन मिलने से उत्साहित सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि इन्होंने केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल शेर हैं, ये लोग ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे। केजरीवाल देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं। जिस बहादुरी और साहस केजरीवाल जी देश के लिए लड़ रहे हैं। यह देखकर कई बार मुझे लगता है कि आजादी की लड़ाई में वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो देश के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। भगवान ने इस जन्म में भी केजरीवाल जी को शायद भारत मां के लिए संघर्ष करने को भेजा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको यह लगता है कि ये डंडे से देश चला लेंगे तो यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है। हम इनसे डरने-झुकने और टूटने वाले नहीं हैं। यह आजादी हमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा, चंद्रशेखर जैसे हजारों युवाओं ने अपनी जवानी में गले में फांसी के रस्से लटका कर दी है। ये किसी को भी जेल में डाल दे रहे हैं। स्कूल-अस्पताल बनाने वाले को अंदर कर दे रहे हैं। कांग्रेस के खाते फ्री कर दिए। क्या ये ऐसे लोकसभा चुनाव जीत लेंगे? ये लोग अपने आप को समझ क्या रहे हैं। इन्होने फर्जी केस करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरन को अंदर कर दिया। किसी के घर ईडी भेज दे रहे हैं। किसी घर छीन ले रहे हैं। क्या ये लोग इन घरों के मालिक हैं। इन घर की मालिक देश की 140 करोड़ जनता है। किसी को कोई पता नहीं कि जनता को किसे सत्ता तक पहुंचाना है। ये लोग गलतफहमी में हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोनिया गांधी, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरन की पत्नी कल्पना सोरन को नमन करते हुए कहा कि इन्होंने इतने दुख झेले हैं। इन्होंने अपनी जिंदगी में क्या-क्या नहीं देखा। इन्होंने आंधियां-तुफान देखे हैं। इसके बाद भी ये पूरे हौसले के साथ हमारे बीच में हैं। जनता की यह तालियां किसी को ऐसे नहीं मिलती हैं। किसी को दिहाड़ी देकर मोदी-मोदी के नारे लगवाना बहुत आसान है। जब कोई दिल से बोलता है, वो बात जनता में असर रखती है। भाजपा वाले देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। देश को नफरत की आंधी में लेकर जा रहे हैं। ये सीएए लेकर जब आए तब मैं संसद में सांसद था। उस दौरान मैंने मात्र 20 सेकेंट में कहा था ‘‘लंबे सफर को मीलों में बंट बांटिए, कौन को कबिलों में मत बांटिए, एक बहता हुआ दरिया है मेरा भारत देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। आज देश में लाखों अरविंद केजरीवाल पैदा हो चुके हैं, उनको किस जेल में कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक एक व्यक्ति का नहीं, एक सोच का नाम है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि पूरा इंडिया आज इकट्ठा है। इंडिया गठबंधन की यह एकजुटा देखकर भाजपा के पसीने छूट रहे हैं। ये नहीं चाहते हैं कि हम सब इकट्ठे बैठें। मैं पूरे देश की जनता से इकट्ठा होने का आह्वान करता हूं। आओ इनख भ्रष्टाचारियों को कह दो कि जितने मर्जी पैसे, हीरे, मोती इकट्ठे कर लो, मगर ख्याल इतना रहे कि कफन की जेब नहीं होती है। देश को लूट लो, लेकिन यह पैसा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। मेरी अपील है कि गरीबों की बद्दुआएं मत लो। भाजपा वाले हर बात पर झूठ और जुमला बोलते हैं। आने वाले दिनों में भाजपा वाले जनता के पास नए-नए जुमले लेकर आएंगे। लेकिन इनके जुमले पर यकीन मत करना।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

LJP ने बिहार की 5 सीटों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट,

Next Post

शराब घोटाला मामला : अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए जेल भेजा, ED ने नहीं मांगी रिमांड

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
शराब घोटाला मामला : अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए जेल भेजा, ED ने नहीं मांगी रिमांड

शराब घोटाला मामला : अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए जेल भेजा, ED ने नहीं मांगी रिमांड

पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं...मुझे आदेश का इंतजार- पप्पू यादव

पूर्णिया की जनता किसी की गुलाम नहीं...मुझे अपने नेता के आदेश का इंतजार,

LIVE: अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल जाने से पहले मांगी ये सुविधाएं

अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।