गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

बड़ी खोज: पंजाब की धरती उगल रही ‘सोना’, खेती के लिए विदेशों पर निर्भरता होगी खत्म!

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और पंजाब खनन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 जनवरी 2026
A A
0
Barinder Goyal
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Punjab Potash Discovery : पंजाब में धरती के नीचे पोटाश की खोज संबंधी कार्यों में तेज़ी लाने और भारत की पोटाश आयात पर भारी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने कृषि के लिए लाभदायक घरेलू खनिज स्रोतों को मज़बूत करने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं।

इस श्रृंखला के तहत पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल की अध्यक्षता में पंजाब सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब में पोटाश भंडार वाले मुख्य संभावित क्षेत्रों में खोज के लिए समय-सीमाएं निर्धारित करने के साथ-साथ इस संबंध में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया गया और भविष्य की प्राथमिकताएं तय की गईं। बैठक में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जी.एस.आई.) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (पंजाब, हिमाचल और हरियाणा) मैडम श्रीमती गुप्ता, डायरेक्टर श्रीमती सुश्री मिश्रा और श्रीमती अपराजिता भट्टाचार्जी तथा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग पंजाब से मुख्य इंजीनियर श्री हरदीप सिंह मैंदीरत्ता और सहायक भू-वैज्ञानिक श्री पारस महाजन शामिल हुए।

बैठक में फील्ड सीज़न 2025-26 के दौरान पूर्ण हुए खोज ब्लॉकों की स्थिति और चल रही ड्रिलिंग गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ फील्ड सीज़न 2026-27 के लिए प्रस्तावित खोज और प्रारंभिक खोज कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया। बैठक के दौरान विशेष रूप से पोटाश की बड़ी संभावना के रूप में पहचाने गए फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब ज़िलों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां पोटाश की बड़ी संभावनाओं की पहचान की गई है।

कैबिनेट मंत्री को जानकारी देते हुए जी.एस.आई. के प्रतिनिधियों ने बताया कि कबरवाला ब्लॉक और शेरगढ़-दलमीरखेड़ा ब्लॉक में जी-4 चरण की खोज पूरी हो चुकी है और इस संबंध में भू-वैज्ञानिक मेमोरेंडम राज्य सरकार को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की सहमति के बाद शेरगढ़-शेरावाला-रामसरा-दलमीरखेड़ा का संयुक्त ब्लॉक खनन मंत्रालय द्वारा छठे चरण में कम्पोजिट लाइसेंस की नीलामी के लिए रखा गया है, जिसके परिणामों की अभी प्रतीक्षा है। उन्होंने यह भी बताया कि राजपुरा-राजावाली ब्लॉक और गिदड़ांवाली-अज़ीमगढ़ ब्लॉक में छह स्थानों पर ड्रिलिंग चल रही है, जिनमें से पांच स्थानों पर काम पूरा हो गया है और रासायनिक विश्लेषण के बाद अंतिम रिपोर्टें अप्रैल तक आने की उम्मीद है।

आगामी फील्ड सीज़न 2026-27 के लिए जी.एस.आई. ने फाजिल्का ज़िले के केरा-खेड़ा ब्लॉक और सईदवाला ब्लॉक में प्रस्तावित खोज सर्वेक्षण और कंधवाला-रामसरा ब्लॉक में प्रारंभिक खोजों का प्रस्ताव रखा है, जिसमें पंद्रह ड्रिलिंग साइटें शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026

पूरे बेसिन को कवर करने के बारे में जी.एस.आई. अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के पूरे खनिज भंडार का भू-भौतिक तरीकों से सर्वेक्षण किया जा रहा है और विस्तृत खोज के लिए लगभग पचास वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र की पहले ही पहचान की गई है। इस संबंध में मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा मंत्रालय को प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

इन निरंतर और वैज्ञानिक प्रयासों की सराहना करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड सीज़न 2025-26 के दौरान चल रही ड्रिलिंग और मैपिंग के कार्यों में तेज़ी लाई जाए और वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित ब्लॉकों को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने खनन एवं भू-विज्ञान विभाग पंजाब और जी.एस.आई. के बीच मासिक समीक्षा बैठकें करने के निर्देश भी दिए ताकि खनन के लिए भविष्य की संभावनाओं के बारे में अध्ययनों की योजना तैयार करने के साथ-साथ अन्य ब्लॉकों की निकट निगरानी और उन्हें समय पर सौंपना सुनिश्चित बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बड़े जनहित का ज़िक्र करते हुए कहा, “पोटाश कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है और भारत अपनी आवश्यकता का लगभग 99 प्रतिशत पोटाश आयात करता है। पंजाब में पोटाश की खोज और भविष्य में उत्पादन संबंधी सफलता का सीधा लाभ हमारे किसानों को होगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को मज़बूती मिलेगी और राज्य तथा देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार वैज्ञानिक ढंग से किए हर प्रयास का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि देश को इस महत्वपूर्ण खनिज में आत्मनिर्भरता की ओर ले जाया जा सके।

Previous Post

Haryana Development: Badshahpur में 2029 तक अधूरा काम नहीं रहेगा

Next Post

भाजपा के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट से भी ऊपर सीबीआई है तो जांच करा लें – भगवंत मान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: गुरुवार को किन राशियों पर बरसेगा धन?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Trump Iran War Crisis

Trump Iran War Crisis: व्हाइट हाउस में हड़कंप, सेनेटर्स बोले ‘कोई प्लान ही नहीं!’

बुधवार, 4 मार्च 2026
Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Trump

US Iran War: ईरान के बाद Trump का Ecuador में नया ऑपरेशन शुरू!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Next Post
Cm Mann

भाजपा के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट से भी ऊपर सीबीआई है तो जांच करा लें - भगवंत मान

HERC Meeting

HERC Meeting: 22 जनवरी को SAC बैठक, Consumer Interest पर बड़ा फोकस

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।