सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मान सरकार का बाकमाल बदलाव: पंजाब में फूड प्रोसेसिंग से बढ़ी किसानों की आमदनी

मान सरकार का बाकमाल बदलाव: पंजाब में फूड प्रोसेसिंग से बढ़ी किसानों की आमदनी

और नए रोज़गार के मौके भी हुए पैदा*

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aap govt.
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (The News Air) पंजाब में खेती और खाने-पीने की चीजें बनाने के कारोबार में तेजी से विदेशी कंपनियों का पैसा आ रहा है। पंजाब सरकार ने किसानों की कमाई बढ़ाने और नौजवानों को रोज़गार देने के लिए कई बड़े कदम उठाए है। इन योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ रही है, फसल की बर्बादी कम हो रही है और गांवों में नए रोजगार के मौके मिल रहे है। पंजाब देश का अनाज का भंडार है और अब यहां खाने की चीज़ें बनाने का काम भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने किसानों की पैदावार का सही दाम दिलाने और खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। सरकार ने फाज़िल्का, कपूरथला और लुधियाना जैसी जगहों पर बड़े-बड़े फूड पार्क बनाए है। इन पार्कों में किसानों की फसल से अचार, जूस, जैम, सब्जियों के पैकेट और दूसरी चीजें बनाई जाती है। इससे किसानों को अपनी फसल का अच्छा दाम मिल रहा है।

मेगा फूड पार्क योजना में पंजाब देश के टॉप तीन राज्यों में शामिल है। लुधियाना के फूड पार्क में होशियारपुर, अमृतसर, अबोहर और तलवंडी साबो में चार छोटे सेंटर भी बनाए गए है। इन जगहों पर फल, सब्जी और दूध जैसी चीजों को ताज़ा रखने की सुविधा है। किसान अपनी फसल यहां लाते है और कंपनियां इन्हें खरीदकर अलग-अलग चीजें बनाती है।

पंजाब सरकार छोटे कारोबारियों को 7,373 यूनिट खोलने के लिए मदद दे रही है। इसके लिए 306 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। युवाओं, महिलाओं और किसान समूहों को अपना छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार पैसा और ट्रेनिंग दे रही है। नए कारोबार शुरू करने के लिए सरकार 35 फीसदी तक की मदद देती है और अनुसूचित जाति के लोगों को 50 फीसदी मदद मिलती है। इससे गांवों में रोज़गार के नए मौके बन रहे है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

सरकार ने कोल्ड स्टोरेज और गोदाम बनाने पर भी ज़ोर दिया है। अब किसानों की आलू, प्याज़ और दूसरी सब्जियां खराब नहीं होती। पहले किसानों को फसल जल्दी बेचनी पड़ती थी, लेकिन अब वे अपनी फसल कोल्ड स्टोरेज में रखकर अच्छे भाव पर बेच सकते है। इससे बिचौलियों का शोषण कम हुआ है और किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है।

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्र सरकार से बठिंडा में एक और मेगा फूड पार्क खोलने की मांग की है । इससे मालवा इलाके के किसानों को बड़ा फायदा होगा। सरकार चाहती है कि हर ज़िले में किसानों के लिए सुविधाएं हो। पंजाब सरकार विदेशी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए खास छूट दे रही है। इससे यहां नए कारखाने खुल रहे है और हजारों लोगों को नौकरी मिल रही है।

सरकार ने किसानों को नई तकनीक सिखाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किए है। किसान अब जैविक खेती और आधुनिक तरीकों से खेती कर रहे है। स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को भी पंजाब सरकार हर तरह की मदद दे रही है। नए आइडिया वाले नौजवानों को लोन और सब्सिडी मिल रही है। पंजाब सरकार ने किसानों की कमाई दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब को खेती के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। सरकार का मानना है कि किसानों की फसल से ज़्यादा से ज़्यादा चीज़ें बने तो उनकी आमदनी बढ़ेगी। आने वाले सालों में पंजाब में और भी नए फूड पार्क, कोल्ड चेन और प्रोसेसिंग यूनिट खोली जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि हर किसान का परिवार खुशहाल हो और गांवों में विकास हो। पंजाब सरकार के इन प्रयासों से राज्य में खुशहाली और समृद्धि का नया दौर शुरू हो रहा है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा राज में आईपीएस पूरन कुमार को दलित होने की सजा मिली- संजय सिंह

Next Post

Bodybuilder Varinder Ghuman No More: पंजाब के आयरन मैन की विदाई पर उमड़ा जनसैलाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Varinder singh ghuman

Bodybuilder Varinder Ghuman No More: पंजाब के आयरन मैन की विदाई पर उमड़ा जनसैलाब

Aap pc

दलितों के प्रति भाजपा की मनुवादी मानसिकता बेनकाब!

PSPCL

पी.एस.पी.सी.एल. की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो सहनशीलता नीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।