रविवार, 5 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट! बंडारू दत्तात्रेय ने कहा- ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी है सबसे कारगर तरीका!’

भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट! बंडारू दत्तात्रेय ने कहा- ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी है सबसे कारगर तरीका!’

"राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अटल जी के जन्मदिवस पर किया खास काम, प्रदेशवासियों को दी सुशासन दिवस की शुभकामनाएं!"

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Haryana News
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 दिसंबर (The News Air)–  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता लाने, सुशासन लागू करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सबसे कारगर तरीका है। इस प्रदेश में सुशासन की राह पर चलते हुए सरकार ने पुराने तंत्र को बदलकर पब्लिक फ्रेंडली सिस्टम का निर्माण करने का प्रयास किया है, जिसमें सफलता भी मिली है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी अस्पताल में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मरीजों को फल वितरित किए तथा प्रदेशवासियों के साथ-साथ मरीजों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने दीपशिखा प्रज्वलित करके विधिवत रूप से सुशासन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से ना केवल बातचीत की अपितु यादगारी समूह चित्र भी करवाया।

यह भी पढे़ं 👇

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में सुशासन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि प्रदेश में सुशासन कायम हो सके। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया और प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी को साथ लेकर देश की तरक्की के लिए काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का काम किया। आज उनके जन्मदिन को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस पावन दिवस से युवा पीढ़ी को सीखने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिखाई गई राह पर चलते हुए गरीबी उन्मूलन और समाज के समुचित विकास के लिए जहां जनकल्याणकारी नीतियों को शुरू किया है, वहीं इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन प्रक्रिया में सुधार के साथ-साथ डिजिटल इंडिया को माध्यम बनाया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“पंजाब के सहकारिता आंदोलन में नई ताकत: शेखर और सेतिया ने साझा की सफलता की योजनाएँ!

Next Post

“क्या पंजाब बन गया पानी और स्वच्छता में देश का सबसे अग्रणी राज्य? मुंडियां ने किया बड़ा खुलासा!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Weather Alert Update

Weather Alert Update: आंधी-बारिश का कहर, IMD ने 15 राज्यों को जारी किया अलर्ट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Pakistan Attack on India

पाकिस्तान की धमकी: Kolkata पर हमले की बात, राजनाथ की चेतावनी का दिया जवाब

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
Mundian

"क्या पंजाब बन गया पानी और स्वच्छता में देश का सबसे अग्रणी राज्य? मुंडियां ने किया बड़ा खुलासा!"

punjab government logo

खेलों की दुनिया में पंजाब का नाम रहा साल 2024

Haryana News

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सुशासन कार्यक्रम आयोजित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।