बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा को बड़ा झटका-तीन बार के विधायक कई साथियों के साथ ‘आप’ में हुए शामिल

भाजपा को बड़ा झटका-तीन बार के विधायक कई साथियों के साथ ‘आप’ में हुए शामिल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 31 अक्टूबर 2024
A A
0
AAP join
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (The News Air) दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ताकत और बढ़ गई है और वहीं भाजपा को बड़ा झटका भी लगा हैं। दक्षिणी दिल्ली से बड़े नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर अपने कई साथियों के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सभी की सदस्यता दिलाई। ब्रह्म सिंह तोमर दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। इस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है, ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए ब्रहंम सिंह तंवर का स्वागत भी किया था। इस दौरान ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी के लिए बेहद खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा हैं और दिल्ली के बहुत बड़े नेता हैं। पिछले 50 वर्षों से अलग-अलग तरह से वह दिल्ली के लोगों की सेवा करते रहे हैं। कभी सीधे सरकार के अंदर तो कभी सरकार के माध्यम से वह लोगों से जुड़े रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दो बार महरौली और एक बार छत्तरपुर से एमएलए रहे हैं। उन्हें जहां-जहां मौका मिला, उन्होंने क्षेत्रों का विकास किया। दिल्ली के विकास में उनका बहुत योगदान रहा है। आज वो भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी मात्र 10-12 साल पुरानी पार्टी है। लेकिन पहले दिल्ली में और अब पंजाब में, आम आदमी पार्टी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर और उनकी पूरी टीम का आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे लगता है कि उनके आने से आम आदमी पार्टी का हमारा परिवार और सशक्त होगा, उसे ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास को भी गति मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से प्रभावित होकर अच्छे-अच्छे लोग हमारे साथ आएंगे और जनता हमें समर्थन देगी। यही वो समय होता है जब जनतंत्र के अंदर हर पांच साल में चुने गए अपने प्रतिनिधि का जनता आकलन करती है। सबके काम के हिसाब से सबका आकलन किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026

वहीं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज आदमी पार्टी परिवार में दिल्ली देहात से एक बहुत बड़ा चेहरा ब्रह्म सिंह तंवर हमारे साथ जुड़ रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली और दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। ब्रह्म सिंह तंवर तीन बार विधायक और तीन बार काउंसलर रहे हैं।

इस दौरान ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि मैं भाजपा से अपने संबंध तोड़कर आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने का पूरा मन बना चुका हूं। मैंने वर्षों से अपने क्षेत्र और पूरी दिल्ली की सेवा की है। चाहे वो रोजगार से संबंधित हो या क्षेत्र के विकास से संबंधित, मैं अपनी पार्टी के साथ काम करता रहा। लेकिन अब मैं पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा हूं। अरविंद केजरीवाल के उत्साह और उनकी कार्यशैली को देखकर मैं दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा विकास, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए उनके साथ जुड़ा हूं। अरविंद केजरीवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर हम अपने क्षेत्र की सेवा करेंगे। आने वाले चुनाव में बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को पूरा सहयोग देंगे। कई कार्यकर्ता जो पार्टी में किसी न किसी पद पर रहे हैं, वो सभी मेरे साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। हम सभी आगे मिलकर काम करेंगे।

ब्रह्म सिंह तंवर ने आगे कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का काम देखा है। मुझे उनके काम अच्छे लगे। जिस पार्टी में काम कर रहा था, वहां मुझे काम करते हुए पूरे 50 साल हो गए। कई बार इस लंबे समय के दौरान नए कार्यकर्ताओं से मतभेद भी होते हैं। मैंने अपने जीवन में जनता की सेवा के अलावा कोई और दूसरा काम नहीं किया है। मुझे लगा कि आम आदमी पार्टी के साथ रहकर मैं बेहतर काम कर पाऊंगा और लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर पाऊंगा। इसलिए मैंने ये रास्ता चुना। मैं अरविंद केजरीवाल से मिला, मुझे उनके आचार-विचार अच्छे लगे और मैंने उन्हें ज्वाइन किया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ब्रह्म सिंह तंवर के साथ भाजपा से आए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबीर तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा, महरौली से पूर्व मंडल महामंत्री उमेश भारद्वाज, महरौली से ही पूर्व उपाध्यक्ष मंडल महेश शर्मा, सैदुलाजाब से महामंत्री सत्य कौशिक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू डागर, आयानगर वार्ड से पूर्व प्रत्याशी वेदपाल, भाटी के प्रवक्ता आर. एस. राघव, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तंवर, महरौली से मंत्री ओबीसी कवर सिंह, दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद शगीर, छतरपुर मंडल युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह, महरौली में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुशील अम्बावता, भाटी मंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष सुखबीर, घिटरौनी से वरिष्ठ नेता विनोद पहलवान, आयानगर से जयवीर, राजपुर से वरिष्ठ नेता जय गंगा, राजपुर से हरिश्चंद्र, जौनपुर से वरिष्ठ नेता महेंद्र अम्बावता, महरौली से जिला महामंत्री सलीम खान, मैदान गढ़ी के मंडल मंत्री रितेश डागर, मैदान गढ़ी से मंडल मंत्री सुरेंद्र डागर, मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सोनू डागर (जेडी), मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सुनीस डागर, एससी मोर्चा भाटी मंडल के उपाध्यक्ष धर्मपाल, एससी मोर्चा भाटी मंडल से रबेंद्र वाल्मीकि, भाटी मंडल के उपाध्यक्ष सुखबीर तंवर और सैदुलाजाब वार्ड ओबीसी के मंडल अध्यक्ष सुरेश उर्फ भोला को आम आदमी पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई।

Previous Post

पंचायत चुनाव उम्मीदवार से रिश्वत लेते हुए लुधियाना नगर निगम कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा

Next Post

Mobile इस्तेमाल करने वालों के लिए अहम खबर, हो रहा हैं नियमों में बदलाव, जानें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sara Ali Khan Kedarnath

Sara Ali Khan Kedarnath: BKTC का बड़ा बयान, आस्था का एफिडेविट देंगी तभी मिलेगी एंट्री

बुधवार, 18 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War: लारीजानी की हत्या के बाद ईरान का कहर, NATO में बड़ी टूट, ट्रंप बौखलाए

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March

Breaking News 18 March: लोकसभा रद्द, ईरान में तबाही, DGCA का बड़ा फैसला समेत 20 धमाकेदार खबरें

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Mobile user

Mobile इस्तेमाल करने वालों के लिए अहम खबर, हो रहा हैं नियमों में बदलाव, जानें

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस से किया गठबंधन, तभी टूटी शिवसेना, एकनाथ शिंदे के गंभीर आरोप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।