LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान- दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स अब उठा सकेंगे कैशलेस मेडिकल सुविधाओं का लाभ

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान- दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स अब उठा सकेंगे कैशलेस मेडिकल सुविधाओं का लाभ

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 17 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 17 अगस्त (The News Air): अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड के रिटायर पेंशनर्स के लिये बड़ा एलान करते हुए उन्हें पैनल अस्पतालों पर कैशलेस सुविधाएँ प्रदान करने की घोषणा की है। शनिवार को बिजली मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए ये घोषणा की।

इस मौक़े पर बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को मेडिकल रिम्बर्समेंट के लिए अब दफ़्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। पैनल अस्पतालों में उन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार के इस फ़ैसले से दिल्ली विद्युत बोर्ड के 20,000 से अधिक पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 1-2 दिन में जारी होगा।

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा पेंशनर्स की मुश्किलों को दूर किया। पहले पेंशन को स्ट्रीमलाइन किया तो अब वादा निभाते हुए कैशलेस मेडिकल सुविधाएँ दी है।

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, 2002 में दिल्ली के पॉवर सेक्टर में बड़ा रिफार्म हुआ था। दिल्ली विद्युत बोर्ड से बिजली सेक्टर की अलग अलग सेक्टर की इकाइयाँ बनाई गई थी। जिसमें दिल्ली सरकार की बिजली जनरेशन कंपनियाँ, ट्रांसमिशन कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड और 3 डिस्कॉम्स दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते है।

उन्होंने कहा कि, जब दिल्ली विद्युत बोर्ड की अनबंडलिंग की गई तो जो सरकारी कर्मचारी उस समय दिल्ली विद्युत बोर्ड में काम कर रहे थे, उन्हें सभी सुविधाएँ देने की ज़िम्मेदारी दिल्ली सरकार ने ली थी। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए, उनमें से कई कर्मचारियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्हें अक्सर समय से पेंशन नहीं मिलती थी, बाक़ी सुविधाएँ नहीं मिलती थी।

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, 2015 में जब अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें तब दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स ने उनके सामने अपनी सारी समस्याएँ रखी। और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि तब से अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली विद्युत बोर्ड के सभी पेंशनर्स के सिस्टम को स्ट्रीमलाइन किया गया और सभी ज़रूरतों को पूरा किया गया।

लेकिन एक मुश्किल का सामना अब भी ये पेंशनर्स कर रहे थे। दिल्ली विद्युत बोर्ड में मौजूदा समय में 20,000 से अधिक पेंशनर्स है। जो पेंशनर्स रिटायरमेंट के बाद मेडिकल सुविधाओं का लाभ लेते थे, उन्हें रिम्बर्समेंट की मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। ये प्रक्रिया दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशन ट्रस्ट के माध्यम से होती थी। जब एक बुजुर्ग पेंशनर को एक दफ़्तर से दूसरे दफ़्तर मेडिकल बिल रिम्बर्समेंट के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है तो वो बहुत परेशान होते थे।

उन्होंने कहा कि, ये पेंशनर्स जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मिले और अपनी इस समस्या को उनके सामने रखा तो अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा की तरह उनकी इस समस्या का समाधान करने का वादा किया।और बतौर बिजली मंत्री मुझे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से निर्देश मिले कई की ऐसा सिस्टम बनाया जाए कि इन पेंशनर्स को अपने मेडिकल बिल रिम्बर्समेंट के लिए इधर उधर न भागना पड़े। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि, किसी तरीक़े से इन्हें कैशलेस मेडिकल सुविधाएँ मिले।

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, “आज मुझे ये घोषणा करते हुए ख़ुशी है कि, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विद्युत बोर्ड से रिटायर पेंशनर्स को कैशलेस मेडिकल सुविधाएँ देने का निर्णय लिया है। अगले 1-2 दिनों में इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा।”

यह भी पढे़ं 👇

John Dillinger

22 जुलाई का इतिहास: John Dillinger की मौत से लेकर Norway Terror Attack तक

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 22 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall, Red Alert जारी

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 22 July 2026

Breaking News Live Updates 22 July 2026: Mega Updates, हर बड़ी खबर Live

बुधवार, 22 जुलाई 2026

बता दें कि, दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स जो 2002 से पहले रिटायर हुए है, उनके सारे मेडिकल एक्सपेंस को दिल्ली सरकार की कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड उठाएगी। और 2002 के बाद रिटायर हुए लोगों को, वो जिस ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी या डिस्कॉम से थे, उनके सारे मेडिकल क्लेम का भुगतान करेंगे।

इन सारी एजेंसीज चाहे तीनों डिस्कॉम्स हो, ट्रांसमिशन या पॉवर जनरेशन कंपनी हो इनका हॉस्पिटलों का एक पैनल है। इन सारे अस्पतालों में दिल्ली विद्युत बोर्ड पेंशनर्स को ओपीडी, आईपीडी, एडमिशन सुविधाएँ अब 100% कैशलेस माध्यम से उपलब्ध होगी। इन इकाइयों की ज़िम्मेदारी होगी कि वो सभी पेंशनर्स को मेडिकल सुविधाएँ मिले कैशलेश मेडिकल सुविधाएँ मिले।

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि, “मैं दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने दिल्ली के हर तबके के लोगों को जब भी किसी दिल्लीवाले कोई कोई परेशानी आई है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने उसे दूर किया है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर हुई थी बहस, फिर छात्र ने कर दिया चाकू से हमला…

Next Post

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक, 2 कर्मचारी बेहोश;

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

John Dillinger

22 जुलाई का इतिहास: John Dillinger की मौत से लेकर Norway Terror Attack तक

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 22 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 10 राज्यों में Extremely Heavy Rainfall, Red Alert जारी

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 22 July 2026

Breaking News Live Updates 22 July 2026: Mega Updates, हर बड़ी खबर Live

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Today Horoscope 22 July 2026

आज का राशिफल 22 जुलाई 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Next Post
रेडियोएक्टिव

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक, 2 कर्मचारी बेहोश;

रेडियोएक्टिव

'मुक्काबाज़' से 'घुसपैठिया' तक: फ़िल्में जो 'Vineet Kumar Singh' की बहुमुखी प्रतिभा को करती हैं उजागर - Dainik Savera Times

Prostitution

Prostitution का हाईटेक तरीका, जानें दलदल में क्यों कूद रहीं कॉलेज गर्ल?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।