LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2024 में 4652 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2024 में 4652 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया

वर्ष-2024 में 841 नशा तस्करों के विरूद्ध दर्ज किए गए 411 वाणिज्यिक मात्रा के मुकद्दमे

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
Haryana Police
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 20 दिसंबर (The News Air): – हरियाणा पुलिस प्रदेश में नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नित नए आयाम स्थापित कर रही है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा जिला पुलिस द्वारा प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उनका नेक्सस तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2024 से 30 नवंबर,2024 तक प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ 3051 मुकदमे दर्ज करते हुए 4652 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इसके साथ ही आदतन अपराधियों पर सख्ती करते हुए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष-2024 में 63 नशा तस्करों के खिलाफ निवारक निरोध की कार्यवाही की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये अपराधी दोबारा नशा तस्करी से ना जुड़े।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष-2023 में हरियाणा पुलिस द्वारा कमर्शियल क्वालिटी के 326 मुकदमे दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष-2024 में 411 मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें 841 बड़े नशा तस्करों पर कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी संबंधी बड़े मामलों में तेजी लाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से रिपोर्ट आने की समय सीमा को घटाकर 15 दिन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए गांव में 5150 ग्राम प्रहरी तथा वार्ड प्रहरी नियुक्त किए गए हैं। ग्राम प्रहरियों तथा वार्ड प्रहरियों द्वारा गांव में नशा बेचने वाले लोगों पर नजर रखी जाती है। इसके साथ ही जो लोग नशे का शिकार हो गए हैं उनकी नशा छुड़वाने में मदद की जाती है। इसी प्रकार, नमक लोटा अभियान की सफलता के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष छोटी मात्रा के एनडीपीएस मामलों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस अभियान के तहत समुदाय को जागरूक करते हुए छोटे अपराधियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की गई। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलों तथा संवादात्मक सत्रों के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया गया। इसी प्रकार, हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में नशामुक्त भारत पखवाड़ा के तहत 15 दिनों में लाखों लोगों तक नशा विरोधी संदेश पहुंचाया गया। इस पहल ने राज्य के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दी और व्यापक जन जागृति का आधार तैयार किया।

नशे की लत को अपराध से ज्यादा स्वास्थ्य की चुनौती मानते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा नशा छोड़ने वालों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रदेश में सर्वेक्षण करते हुए नशे की लत का शिकार हुए लोगों की पहचान की गई जिन्हें पुनर्वास केंद्रों  में भेजते हुए उनका इलाज करवाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ योजना बनाकर नशे का शिकार लोगों को इसकी गर्त से बाहर लाने में मदद की गई।

यह भी पढे़ं 👇

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026

आंकड़े सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2024 में नशा तस्करी संबंधी 411 मुकदमे वाणिज्यिक मात्रा के, 1808 मध्यवर्ती तथा 832 कम मात्रा के दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हरियाणा पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के मुकदमे दर्ज करते हुए 28 किलो 148 ग्राम हीरोइन, 266 किलो 083 ग्राम चरस, 8552 किलो 088 ग्राम गांजा, 400 किलो 956 ग्राम अफीम, 382 किलो 277 ग्राम अफीम के पौधे, 15441 किलो 253 ग्राम भुक्खी, 48436 नशीली दवाइयां की बोतलें, 3,11,776 नशीले कैप्सूल, 6,91,681 नशीली गोलियां, 12778 नशीले इंजेक्शन सहित अन्य नशीले पदार्थों की रिकवरी की गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। नशा से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि वे अपने आसपास कहीं भी नशा बिकते हुए देखें तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर- 9050891508 पर देना सुनिश्चित करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश, स्वास्थ्य की स्थिति पर चिंता!

Next Post

लाल डोरे के बाहर के 20 साल पुराने मकानों को मालिकाना हक देने वाला विधेयक पेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

आज का राशिफल 2 August 2026: इन राशियों के लिए खास है आज का दिन

रविवार, 2 अगस्त 2026
Delhi Excise Case

Kejriwal का E-20 के खिलाफ बड़ा आंदोलन: 7 लाख ने देखा टाउनहॉल, 4 अगस्त को 2 लाख पिटीशन लेकर PM आवास पर मोर्चा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
Haryana News

लाल डोरे के बाहर के 20 साल पुराने मकानों को मालिकाना हक देने वाला विधेयक पेश

Om Prakash Chautala

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक की लहर, मंत्रियों और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

Jaipur Fire Update

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण आग, 11 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां जलकर खाक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।