गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Bhaiyya Ji Review: भैया जी का दमदार एक्शन लेकिन कहानी…, कैसी है मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म?

Bhaiyya Ji Review: भैया जी का दमदार एक्शन लेकिन कहानी…, कैसी है मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
Bhaiyya Ji Review
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Manoj Bajpayee movie Bhaiyya Ji review: मनोज बाजपेयी की एक्टिंग जो एक बार देख लेता है वो उनका मुरीद होकर रह जाता है. वे इंडस्ट्री के बहुत जुनूनी और जिद्दी एक्टर रहे हैं. उनकी छाप ऐसी है कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के साथ ही वे अपनी पहली फिल्म बैंडित क्वीन से लोकप्रिय हो गए थे. इस फिल्म में उन्होंने डाकू मान सिंह का रोल प्ले किया था. अपनी नेचुरल एक्टिंग से उन्होंने सभी का भरोसा जीता और एक के बाद एक फिल्में करते चले गए. अब वे अपने फिल्मी सफर पर 100 कदम चल चुके हैं. यानि की 100 फिल्में पूरी कर चुके हैं. ऐसा करने में उन्हें करीब 30 साल का वक्त लगा. लेकिन आज वे एक हाउसहोल्ड नेम हो गए हैं. चाहें फिल्में हों, थियेटर या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म, डिमांड तो मनोज बाजपेयी की ही हाई है. इस महान एक्टर की 100वीं फिल्म भैया जी उनके शानदार करियर को एक ट्रिब्यूट है साथ ही फैन्स को मनोज भैया जी की तरफ से एक सरुप्राइज. फिल्म अब सिनेमाघरों में आ गई है. इसे एकदम साउथ स्टाइल में बनाया गया है. आइए जानते हैं कि इस खास उपलक्ष में फैन्स को दिया गया मनोज बाजपेयी का ये सरप्राइज कैसा है.

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी भैया जी उर्फ राम चरण के जीवन पर बेस्ड है. राम चरण एक समय में अपनी दबंगई के लिए मशहूर था. ऐसे तेवर कि जिसके चर्चे दूर-दूर तक मशहूर थे. लोग भैया जी के नाम से खौफ खाते थे. कहा जाता था कि अगर भैया जी ने फावड़ा उठा लिया तो उस दिन हर तरफ दहशत ही दहशत देखने को मिलती थी. उनकी कहानियां गांव-गांव में प्रचलित थीं. लेकिन अपने पिता के कहने पर उसने ये रास्ता त्याग दिया था और सराफत की राह थाम ली थी. उस राह पर वो आगे बढ़े ही जा रहा था. उम्र ज्यादा हो गई थी लेकिन शादी करने का मन बना लिया था. शादी हो रही थी. मौका खुशी का था. लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा होता है जो नहीं होना चाहिए था. खबर आती है कि भैया जी के छोटे भाई का एक्सिटेंड हो गया है. बुलाया जाता है. लेकिन ये बताया नहीं जाता कि एक्सिडेंट में भैया जी के छोटे भाई वेदांत की दुर्घटना में मौत हो गई है. अगर कुछ बताया नहीं गया तो इसका मतलब कुछ छिपाया गया. क्या छिपाया गया? यही फिल्म का टर्निंग प्वाइंट है और यहीं से शुरू होती है भैया जी के शराफत छोड़ने की और एक बार फिर से फावड़ा उठाने कि तैयारी. अब जब भैया जी ने फावड़ा उठा लिया है तो बवाल तो होना ही है. और बवाल ही आपको फिल्म में देखने को मिलेगा.

Bhaiyya Ji Manoj Bajpayee Acting

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

भैया जी फिल्म से मनोज बाजपेयी का रोल

कैसी है एक्टिंग?

वैसे तो हर फिल्म की तरह मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में भी अच्छी एक्टिंग की है. एक अच्छा एक्टर करता ही ऐसा है. लेकिन फिल्म को जिस तरह से साउथ की फिल्मों सरीखा बनाया गया है वहां मामला कहीं-कहीं ओवर हो गया है. आमतौर पर मनोज बाजपेयी इस तरह की फिल्में नहीं करते लेकिन वे ऐसे रोल्स तो वे पहले भी कई फिल्मों में प्ले कर चुके हैं. तेवर, सत्या और दौड़ जैसी फिल्मों में उनके किरदार का फ्लेवर ऐसा ही था. बस यहां मामला थोड़ा ओवर हो गया है. टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत के दौरान ऐसा मनोज बाजपेयी ने कहा भी कि ये फिल्म जानबूझ कर ज्यादा ड्रामा और कॉमर्शियलाइज वे में बनाई गई है. वो फिल्ममेकिंग अप्रोच तो भैया जी की मेकिंग में नजर आ रहा है. लेकिन हर फिल्म जज करने के लिए नहीं होती. इसमें अपन को ज्यादा दिमाग नहीं लगाना है. लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी. फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट और डायलॉग्स ने भले ही सभी की एक्टिंग जरा सी फीकी कर दी है लेकिन विपिन शर्मा अपने पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में जमे हैं. उन्होंने एक बार फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग से साबित कर दिया है कि अगर उन्हें किसी फिल्म में नहीं लिया गया तो वो उस फिल्म का दुर्भाग्य हो न हो, लेकिन अगर उन्हें किसी फिल्म में ले लिया गया है तो ये उस फिल्म का सौभाग्य जरूर है.

देखें कि नहीं?

ये मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है. अगर आप उनकी 100वीं फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं तब आप इस फिल्म को देख सकते हैं. अगर आप मनोज बाजपेयी के सच्चे वाले फैन हैं तो ऐसे में आप इस फिल्म को मनोज बाजपेयी का फैन्स होने के नाते देख सकते हैं. इसके अलावा इस फिल्म की कहानी में न तो दम है, न डायलॉग्स ही बहुत दमदार हैं, इस फिल्म में नया जैसा कुछ नहीं है. या ऐसा कुछ भी नहीं है कि जिसे देखना जरूरी समझा जाए. बाकी जैसी जिसकी मर्जी.

फिल्म- भैया जी

निर्देशक- अपूर्व सिंह कर्की

स्टारकास्ट- मनोज बाजपेयी, जोया हुसैन, विपिन शर्मा

रेटिंग्स- 2.5/5

Imdb link- https://www.imdb.com/title/tt28654369/

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केदारनाथ: हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग से हादसे का माहौल

Next Post

रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर से ‘सिंघम’ अजय देवगन की फोटो की शेयर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Voter ID Card Online Apply

Voter ID Card Online Apply: 18 के हो चुके हैं? घर बैठे मिनटों में बनवाएं पहचान पत्र

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Batala Visit

Bhagwant Mann Batala Visit: 177 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अकालियों पर जमकर बरसे

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर से ‘सिंघम’ अजय देवगन की फोटो की शेयर

रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर से 'सिंघम' अजय देवगन की फोटो की शेयर

पपुआ न्यू गिनी

पपुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।