LIVE | ...
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कलुषित’ वातावरण में दिशाबोध ही है ‘भागवतवाणी’

कलुषित’ वातावरण में दिशाबोध ही है ‘भागवतवाणी’

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 16 जून 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
कलुषित
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से नाराज है? क्या यह नाराजगी इतनी है कि संघ के सरसंघचालक अपनी असहमति दर्ज कराने के लिए सार्वजनिक मंच को माध्यम बनाएंगे? क्या संघ एवं भाजपा के बीच संवाद स्थगित है? आज ऐसे या ऐसे ही सवालों को केन्द्र में रखकर एक विमर्श स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा के खिलाफ संघ ने अपनी कोप दृष्टि प्रगट की है और तलवारें म्यान से बाहर निकल चुकी हैं ।

यह बहस इधर-उधर देखकर, पढ़कर, सुनकर हँसी ही आती है। कारण अपने जीवन के यशस्वी 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति को समझने में देश का कथित बुद्धिजीवी वर्ग या तो अक्षम है या वह इरादतन षड्यंत्रपूर्वक एक भ्रम का वातावरण बनाने का असफल प्रयास कर रहा है। आश्चर्य तो नहीं, पर दुख इस बात का अवश्य है कि भारतीय राजनीति में शुचिता के लिए, सत्य आधारित प्रचार के लिए, पक्ष एवं विपक्ष के बीच परस्पर समन्वय के लिए, डॉ. भागवत ने जो महत्वपूर्ण सूत्र दिए, उस पर कोई सार्थक बहस नहीं हो रही। एक भी विपक्ष के नेता ने या देश के मीडिया संस्थानों ने इस पर चर्चा नहीं की कि डॉ. भागवत ने यह कह कर राजनीति को नई दिशा दी है कि विरोधी न कहें प्रतिपक्ष कहें।

भारतीय संस्कृति संवाद की ही है। शास्त्रार्थ की है। वे भारतीय संसद को एक स्वस्थ बहस का केन्द्र बनाने की बात कह रहे हैं। सह चित्त बनाने का आग्रह कर रहे हैं। डॉ. भागवत कह रहे हैं कि चुनाव में जीत के लिए स्पर्धा हो, पर वह युद्ध के हालात न बने। वे अप्रचार की निंदा कर रहे हैं। वैमनस्यता का भाव न बढ़े, इसका आग्रह कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

October 16 historical events

जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंची, वो 16 अक्टूबर था

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal 2026

आज से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 16 October 2026

Breaking News Live Updates 16 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 16 October

आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा का असर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन है और इस नाते वह अपने दायित्वबोध के साथ समाज का प्रबोधन कर रहे हैं। और जिनकी याददाश्त कमजोर है वह च्यवनप्राश खा लें। यह संघ ने पहली बार नहीं किया है। संघ अपने स्थापना काल से देश के समक्ष आसन्न चुनौतियों को लेकर आगाह करता आया है। नेहरू की हिन्दी-चीनी भाई-भाई के खतरों को लेकर संघ के तत्कालीन सरसंघचालक पू. गुरुजी ने पं. नेहरू को पत्र लिखा। और आवश्यकता पड़ने पर युद्ध काल में स्वयंसेवकों ने सेना के साथ मोर्चा भी संभाला।

एनडीए की सरकार के समय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में देश की आर्थिक नीति को लेकर संघ के वरिष्ठ प्रचारक मूर्धन्य चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने गंभीर प्रश्न भी खड़े किए। प्रख्यात पत्रकार मा. गो. वैद्य के आलेखों ने भी समय- समय पर जब जिसकी सरकार रही, बिना यह विचार किए कि सरकार भाजपा की है या अन्य दलों की, तथ्यों के साथ अपनी बात रखी।

भाजपा के खिलाफ संघ का आक्रोश कहना गलत होगा

यह संघ का युगीन कर्तव्य है। यह संघ का युग धर्म है। इसलिए डॉ. भागवत के वक्तव्य को भाजपा के खिलाफ संघ का आक्रोश कहना गलत होगा, यह फिर रेखांकित करना आवश्यक है। अच्छा होता डॉ. भागवत ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन ‘स्वÓ आधारित चिंतन एवं स्वदेशी पर जो बात की उस पर चर्चा होती। अच्छा होता 45 से 50 डिग्री तापमान में अपने खुद के खर्चे पर देश भर में स्थान-स्थान पर लगने वाले ये कार्यकर्ता विकास शिविर क्या हैं, देश का मीडिया इसे समझने का प्रयास करता?

क्या देश का प्रतिपक्ष इतना गंभीर एवं संवेदनशील है?

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर भागवत ने यह उद्बोधन कार्यकर्ता विकास शिविर के समापन समारोह में ही दिया है। इस पर कोई चर्चा नहीं। आखिर घर से 20 दिन दूर रह कर ये कार्यकर्ता क्या सीखने आते हैं, यह जानने की कोशिश की गई होती तो एक दृष्टि मिलती। यह वह करते तो उन्हें पता चलता कि संघ के चिंतन में राजनीतिक चिंतन का स्थान अत्यंत नगण्य है। इसलिए संघ समाज जागरण की बात करता है। वह यह मानता है कि समाज जितना सक्षम एवं सजग होगा उतना ही परिपक्य नेतृत्व होगा। पर विमर्श इन मूल विषयों पर नहीं हो रहा। इस पर बात नहीं हो रहा कि डॉ. भागवत ने विरोधी पक्ष के स्थान पर प्रतिपक्ष की बात कही है। क्या देश का प्रतिपक्ष इतना गंभीर एवं संवेदनशील है?

संघ भाजपा के साथ क्यों है?

दुर्भाग्य से इसका उत्तर नकारात्मक है। यही कारण है कि वह पहले इस बात पर दुखी था कि संघ भाजपा के साथ क्यों है? आज खुश इसलिए है कि उनके हिसाब से संघ भाजपा के खिलाफ है। बकौल डॉ. भागवत (काफी पुराना बयान) भाजपा के अच्छे कामों का लाभ भाजपा को है तो पाप के फल भी वही भोगेंगे, संघ का उसमें कोई लेना-देना नहीं। यही नहीं विज्ञान भवन नई दिल्ली में डॉ. भागवत ने यह भी कहा था कि भाजपा के नेता सलाह मांगने आते हैं, इसलिए संघ सलाह देता है। राष्ट्रहित में अन्य राजनीतिक दल भी मांगेंगे तो देंगे। संघ ने यह किया भी है।

दोनों ही संगठन के नेतृत्व का लक्ष्य राष्ट्र प्रथम ही

स्वागत करना चाहिए डॉ. भागवत के वक्तव्य का कि उन्होंने एक दिशाबोधक भाषण नहीं, मैं इसे ‘प्रवचन कहूँगा। अच्छा हो उसे बिना किसी दुराग्रह एवं पूर्वाग्रह के सुनें। रही बात दोनों संगठन के बीच तलवारें खिंचने की तो जब डॉ. भागवत राजनीति में उसे अस्वीकार कर रहे हैं तो यहां तो संभव ही नहीं। कारण दोनों ही संगठन के नेतृत्व का लक्ष्य राष्ट्र प्रथम ही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स… Rahul Gandhi ने चुनावी प्रक्रिया पर क्यों उठाए सवाल?

Next Post

हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 16 historical events

जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंची, वो 16 अक्टूबर था

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal 2026

आज से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 16 October 2026

Breaking News Live Updates 16 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 16 October

आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा का असर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Deepak Bali

रातों-रात बदली कमान, जालंधर कैंट में अब नया चेहरा मैदान में

गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
SHO Mansa

1 सस्पेंशन, कई सवाल : Mansa Murder में पुलिस की भूमिका बेनकाब

गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
Next Post
kuldeep dhaliwal

हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल

punjab police

पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता की शुरुआत

Kang

ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।