सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्लीवाले केजरीवाल को फिर देने जा रहे घर के खर्चे कम करने की जिम्मेदारी- भगवंत मान

दिल्लीवाले केजरीवाल को फिर देने जा रहे घर के खर्चे कम करने की जिम्मेदारी- भगवंत मान

दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त होने से आम जनता को काफी फायदा हो रहा है- भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025
A A
0
AAP CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, चंडीगढ़,1 फरवरी (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को दिल्ली के मादीपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राखी बिड़लान, हरि नगर से सुरिंदर सेतिया, जनकपुरी से प्रवीण कुमार और पालम से जोगिंदर सोलंकी के समर्थन में मेगा रोड शो किया और चांदनी चौक विधानसभा में जनसभा कर पुनरदीप सिंह साहनी के लिए वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली से आवाज आ रही है कि एक बार फिर दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को अपने घर के खर्चे कम करने की जिम्मेदारी देने जा रही है। पिछले 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त करके दिल्ली की जनता को बहुत राहत पहुंचाई है। अगर भाजपा आ गई तो ये सारी सुविधाएं बंद कर देगी और हर परिवार को 25 हजार रुपए तक की चपत लग जाएगी।

केजरीवाल

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की जनता 5 फरवरी को अपने अगले पांच साल के लिए फैसला करेगी। हम जिधर भी जा रहे हैं, लोग हमसे यही कहते हैं कि आप बिल्कुल बेफिक्र हो जाओ, केजरीवाल हमारा भाई, हमारा बेटा है। हम केजरीवाल को ही फिर से लेकर आएंगे। पिछली बार भी आप लोगों ने हमें अपना प्यार दिया था और हम इस बार भी आपसे प्यार की उम्मीद करते हैं। केवल अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं जो जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। हम जुमले नहीं सुनाते हैं। 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाने के बाद आपकी जिम्मेदारी खत्म और हमारी जिम्मेदारी शुरू। इन लोगों के पास पैसे बहुत हैं। हो सकता है ये आपके पास पैसे बांटने आएं, तो आप इन्हें मना न करना। ये जनता के ही पैसे हैं। आप 5 फरवरी को जोकर केवल झाड़ू का बटन दबा देना।

केजरीवाल

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता यह फैसला करेगी कि उसके घर का खर्च कौन कंट्रोल करेगा? उनके घर का खर्च बढ़ने वाला है या घटने वाला है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल की नीतियां आम परिवारों के घरों की चिंता करती हैं। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्गों का इलाज और माताओं-बहनों का मुफ्त बस सफर जैसी योजनाओं से जनता को काफी फायदा हो रहा है। अब दोबारा सरकार आने पर महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। यह मोदी जी वाले 15 लाख रुपए नहीं हैं, बल्कि केजरीवाल वाले 2100 रुपए हैं, यह मिलना तय है। संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों का सरकारी से लेकर प्राइवेट तक मुफ्त सारा इलाज कराया जाएगा।

केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसी तरह अगर आपने झाड़ू का बटन दबाया तो दिल्ली में सबको सीधे 20-25 हजार रुपए का फायदा होगा, लेकिन कमल का बटन दबा दिया तो ये लोग सारा पैसा उठाकर अडाणी को दे देंगे। दिल्ली में एक तरफ पढ़ाई वाले हैं और दूसरी तरफ लड़ाई वाले हैं। एक तरफ जनता के पैसे लेकर अपने दोस्तों को पालने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ जनता के पैसे जनता की जेब में डालने वाले हैं। अभी हो सकता है कि ये लोग आपको दो-चार हजार रुपए देकर बोलें कि हमें वोट दे दो। लेकिन याद रखना कि जो लोग आपको अभी खरीद रहे हैं, वो अगले पांच साल तक आपको बेचेंगे। अभी ये लोग आपको वोट डालने के लिए कुछ चंद पैसे दे रहे हैं, बाद में आप अपना काम करवाने जाओगे तो आपसे ही लाखों रुपए मांगेंगे।

केजरीवाल

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आईआरएस अधिकारी रह चुके हैं। वो सारी चीजों का हिसाब-किताब रखते हैं। अगर भाजपा ने आपसे हर महीने 25-26 हजार रुपए ले लिए तो दिल्ली में आम लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। ये लोग अपने बारे में सोचते हैं, लेकिन हम आम लोगों के घरों के बारे में सोचते हैं। आज पंजाब के अंदर 90 फीसदी घरों की बिजली फ्री है। तीन साल के अंदर 50 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। आपके रिश्तेदार हों तो पंजाब में फोन करके पूछ लो। केजरीवाल आपके बच्चों के हाथों में पढ़ने के लिए कॉपी-पेंसिल दे रहे हैं और ये लोग आपके बच्चों के हाथों में लड़ने के लिए लाठी और तलवार थमा रहे हैं। हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। 99 फीसदी लोगों को अरविंद केजरीवाल की 2100 रुपए की महिला सम्मान योजना पर भरोसा है, 2500 रुपए का वादा करने वाले पहले 15 लाख रुपए का वादा करके मुकर चुके हैं।

केजरीवाल

वहीं, हरि नगर में रोड शो के दौरान एक महिला ने सीएम भगवंत मान को बताया कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों से उसके परिवार में हर महीने करीब 20 हजार रुपए से ऊपर की बचत होती है। महिला ने बताया कि उसके परिवार में 6 लोग हैं जो मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करवाते हैं, इससे उनकी करीब 3 हजार रुपए की बचत होती है। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा से हर महीने कम से कम 1000 रुपए की बचत होती है। वहीं बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है, जिससे हर महीने पांच हजार रुपए बचते हैं। बिजली मुफ्त होने से 4 से 5 हजार रुपए की बचत होती है। पानी का बिल जीरो आने से करीब 1000 रुपए बचते हैं। अब संजीवनी योजना शुरू होने से बुजुर्गों के हर महीने चेकअप के भी कम से कम 1500 रुपए बचेंगे और महिला सम्मान योजना के तहत उसके घर की तीन महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए भी मिलेंगे।

Previous Post

Union Budget 2025- किसानों और मेहनतकश वर्ग पर बड़ा हमला

Next Post

खरड़ के शिवजोत एन्क्लेव में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Odisha Hospital Fire

Odisha Hospital Fire: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Weather Update

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
खरड़ के शिवजोत एन्क्लेव में जिम ट्रेनर गुरप्रीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस जांच करती हुई

खरड़ के शिवजोत एन्क्लेव में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या

बसंत पंचमी 2025, माँ सरस्वती पूजा, पीले फूलों के साथ सरस्वती जी की तस्वीर

बसंत पंचमी 2025: ज्ञान, संगीत और नई ऊर्जा का शुभ पर्व

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।