बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान ने कहा, समय बहुत ही बलवान है, जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, आज…

भगवंत मान ने कहा, समय बहुत ही बलवान है, जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, आज…

वोटिंग मशीन से ही उनका चुनाव निशान मिट गया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 19 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 19 दिसंबर (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए वीरवार को लुधियाना में एक बड़ा रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमलोगों ने भाग लिया। लुधियाना वासियों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने लुधियाना के साथ अपने गहरे संबंध को साझा किया और लुधियाना को अपनी “कर्मभूमि” बताया। उन्होंने अपने शुरुआती करियर को याद किया, जो लुधियाना के हलचल भरे बाजारों में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह बाज़ार मेरे लिए नया नहीं है। जब मैं अपने अभिनय की शुरुआत कर रहा था तो मैं अक्सर इन सड़कों पर आया करता था। लुधियाना ने मुझे बहुत प्यार दिया है और अब यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं भी इस शहर को कुछ वापस लौटाऊं।

रोड शो के दौरान आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, आप के मंत्री – विधायक और बड़ी संख्या में आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मान ने नगर निगम चुनावों के महत्व पर प्रकाश डाला और मतदाताओं से अपील की कि ईवीएम पर जहां आपको झाड़ू (झारू) का निशान दिखाई दे, वहीं बटन दबाएं। ऐसे प्रतिनिधियों चुनें जो लुधियाना में वास्तविक विकास लाए।

मान ने रिवायती पार्टियों पर हमला बोला और कहा कि पहले, नगर निगमों ने कभी भी विकास पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया। धन जनता का था, फिर भी उसका उपयोग जन कल्याण के लिए नहीं किया गया। भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। जब आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा तो नगर निगम का एक-एक पैसा लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों, विशेषकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) और बादल परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समय बहुत बलवान है। जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, उनका आज वोटिंग मशीन से चुनाव निशान मिट गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वर्षों तक पंजाब के लोगों को धोखा दिया। अब समय आ गया है कि उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी को झाड़ू से साफ किया जाए और नगर निगमों में भी ईमानदार शासन स्थापित किया जाए।

मान ने मतदाताओं से भ्रष्ट पार्टियों को खारिज करने और आम आदमी पार्टी की ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास अपना भविष्य तय करने की शक्ति है। इस बार लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए धोखे के बजाय ईमानदारी को चुनेंगे।

रोड शो में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री मान को आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का भरोसा दिया। लोगों ने स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ही लुधियाना का सही मायने में विकास हो सकता है। मान ने लोगों से कहा कि आप का मेयर बनाएं फिर पंजाब के दिल के रूप में जाना जाने वाला लुधियाना शहर अपना पुराना गौरव फिर से हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है, मेयर भी हमारा होगा तो लुधियाना के विकास कार्यों के लिए फंड और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। यह मेरी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को अपनी पिछले ढाई वर्षों की उपलब्धियां गिनाई, जिसमें 50,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करना, 90 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य करना और मजबूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करना आदि। उन्होंने कहा कि हम यहां सेवा करने आए हैं, खुद को समृद्ध बनाने के लिए नहीं। हमारा ध्यान गांवों, शहरों और सभी लोगों के कल्याण पर है।

सीएम भगवंत मान ने सरकार की “एक विधायक, एक पेंशन” की ऐतिहासिक योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने जनता पर कई पेंशनों का बोझ डालने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की और सवाल किया कि लोगों की सेवा करने वाले नेताओं को एक से अधिक पेंशन क्यों चाहिए? उन्होंने कहा कि हमने इसे इसलिए समाप्त कर दिया ताकि जनता का पैसा जनता के कल्याण पर ही खर्च हो, न कि राजनेताओं की विलासिता पर। मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह नीति सरकारी पैसे के अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए आम आदमी पार्टी के समर्पण को दर्शाती है।

मान ने सार्वजनिक एकता और धर्मनिरपेक्षता की आवश्यकता पर भी बोला और कहा कि पंजाब साझा त्योहारों और भाईचारे की भूमि है। यहां नफरत का कोई बीज कभी नहीं उग सकता। पंजाब को बांटने का सपना देखने वाले लोग भ्रम में जी रहे हैं।

केंद्र को किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए उनके साथ बातचीत करनी चाहिए: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। किसी भी मुद्दे को रचनात्मक बातचीत से ही हल किया जा सकता है। केन्द्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बाजरा जैसे मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दे रही है  प्रदेश सरकार :  श्याम सिंह राणा

Next Post

मुख्य सचिव ने ‘समाधान शिविर‘ के माध्यम से जवाबदेह शासन पर दिया बल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Haryana News

मुख्य सचिव ने ‘समाधान शिविर‘ के माध्यम से जवाबदेह शासन पर दिया बल

Haryana News

प्रदेश सरकार का वादा हर घर में नल और नल में स्वच्छ जल : रणबीर गंगवा

Arvind Kejriwal

भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर का किया अपमान, जो बाबा साहब से करे प्यार, वो भाजपा से करे इन्कार- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।