LIVE | ...
सोमवार, 15 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पारदर्शी शासन और विकास पर दिया जोर

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पारदर्शी शासन और विकास पर दिया जोर

पिछली सरकारों ने पंजाब को लूटा, आप सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास को गति देने पर काम किया- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 मार्च 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 17 मार्च (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना पश्चिम में एक ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। लुधियाना के जवाहर नगर कैंप और हैबोवाल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों नेताओं ने जनता की शिकायतों को सुना और निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को बताया। आप के लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा व अन्य स्थानीय आप नेता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को अपनी चिंताओं को सीधे साझा करने के लिए आमंत्रित करने का अभूतपूर्व कदम उठाया। भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में, कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री आपके इलाके में आपसे मिलने नहीं आया, आपके मुद्दों को उठाने के लिए आपको माइक देना तो दूर की बात है। वे ऐसा भ्रष्टाचार और गलत कार्यों के कारण नहीं कर सके जो उनके शासन को परिभाषित करते थे। वहीं हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। हमने एक स्वच्छ और जन-केंद्रित सरकार बनाई है जो आम लोगों की बातें सुनती है।

मान ने कार्यक्रम के दौरान उठाए गए कई मुद्दों को संबोधित किया, जिनमें कानून व्यवस्था, जल आपूर्ति, खेल के मैदान और सीवरेज से जुड़े मामले शामिल थे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नशीली दवाओं के खिलाफ सरकार के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए मान ने कहा, “पंजाब में नशीली दवाओं के खिलाफ आज एक ऐसा युद्ध देखा जा रहा है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। पहली बार बुलडोजर से ड्रग तस्करों के घर तोड़े जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां पाकिस्तान को सदमे में डाल रही हैं क्योंकि उनको अब पंजाब में खरीदार नहीं मिल रहे हैं।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी मादक पदार्थ तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी इस लड़ाई में सरकार के साथ एकजुट होने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने पिछले 75 वर्षों में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के माध्यम से पंजाब को बर्बाद करने के लिए कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तीन साल के शासन में आम आदमी पार्टी किसी भी भ्रष्टाचार या गलत काम में शामिल नहीं रही है।

मान ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से उपेक्षित नागरिक मुद्दों, जैसे सीवरेज समस्याएं, जो 15 से 20 वर्षों से अनसुलझे थे, का भी समाधान कर रही है। इन विरासती मुद्दों का अब आम आदमी पार्टी के शासन में व्यवस्थित रूप से निपटारा किया जा रहा है।

उन्होंने पंजाब के लोगों से नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया और पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करने में सरकार के कार्यों की सफलता पर प्रकाश डाला। मान ने बताया कि स्थानीय जनता ने नशीली दवाओं के तस्करों के साथ सहयोग करना बंद कर दिया है जो एक महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन का संकेत है।

सभा के दौरान मान और अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके असामयिक निधन को दुखद बताया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आप सरकार की उपलब्धियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, ”दशकों तक, पंजाब के संसाधनों को भ्रष्ट शासन द्वारा लूटा गया। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेता खुद को समृद्ध बनाने में व्यस्त थे जबकि लोग परेशान थे। आज आप की सरकार में भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।”

केजरीवाल ने पंजाब में आप द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश भी डाला और लोगों को मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और शैक्षिक सुधार के बारे में बताया। लुधियाना पश्चिम के मुद्दों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “संजीव अरोड़ा ने पहले ही टूटी सड़कों की मरम्मत पर काम शुरू कर दिया है।

केजरीवाल ने मतदाताओं से संजीव अरोड़ा को चुनने का आग्रह करते हुए कहा, “यदि आप विकास चाहते हैं, तो आम आदमी पार्टी को चुनें। यदि आप व्यवधान और दुर्व्यवहार चाहते हैं तो कांग्रेस या अकाली दल को चुनें, लेकिन मुझे विश्वास है कि लुधियाना पश्चिम के लोग प्रगति चाहते हैं और आप को ही वोट देंगे।”

केजरीवाल ने कहा कि 75 वर्षों में किसी भी मुख्यमंत्री या मंत्री ने स्थानीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए जनता से सीधे बातचीत नहीं की। इसके विपरीत भगवंत मान ने सार्वजनिक बैठकें आयोजित करके, लोगों को सीधे माइक्रोफोन सौंपकर और उनकी चिंताओं को सुनकर एक नई मिसाल कायम की है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026

आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लोगों को लुधियाना पश्चिम में चल रही विकास परियोजनाओं की व्यापक जानकारी दी और कहा कि हैबोवाल और जवाहर नगर कैंप की सभी टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए बजट तैयार कर लिया गया है। वहीं बिजली में सुधार और बिजली कटौती को खत्म करने के लिए लुधियाना में 237 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि आज के फीडबैक के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र के हाई स्कूलों की तत्काल मरम्मत की जाएगी। अरोड़ा ने अपनी सांसद निधि से हैबोवाल में एक स्कूल के लिए मौके पर ही 10 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित रजिस्ट्री और संपत्ति दस्तावेजीकरण समस्याओं को भी हल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अधिकारियों को इसके समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। संजीव अरोड़ा ने यहां के निवासियों की हर चिंता को दूर करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और कहा कि आप सरकार यहां के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

एक अन्य कार्यक्रम में मान और केजरीवाल ने नशे के खतरे से निपटने में आप सरकार के अद्वितीय प्रयासों पर जोर दिया। केजरीवाल ने कहा, “पिछली सरकारों ने ड्रग्स के माध्यम से हमारे युवाओं को बर्बाद करने किया और उनके मंत्रियों ने उसके व्यापार से काफी लाभ कमाया। वहीं आप के शासन में हमने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चौतरफा युद्ध छेड़ रखा है। नशे से जुड़े किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मान ने जनता से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा, “पंजाब के तीन करोड़ लोग मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी ड्रग तस्कर यहां बच न सके। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हर तस्कर का सफाया नहीं हो जाता।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के सहभागी विकास के दृष्टिकोण और सांसद संजीव अरोड़ा की बातों ने स्थानीय निवासियों को आशान्वित किया। आप नेताओं ने मतदाताओं से उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया और लुधियाना पश्चिम के लिए विकास, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य का वादा किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हिमाचल बजट 2025: 25 हजार नौकरियां, 1000 कांस्टेबल भर्ती, आशा वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी!

Next Post

IMD Alert! अगले 7 दिन भारी बारिश, इन 7 राज्यों में बदलेगा मौसम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
CBI

Punjab CBI Raid: 60 हजार की रिश्वत मांगने पर Railway के दो अधिकारी गिरफ्तार

शनिवार, 13 जून 2026
Mailing Children History

Mailing Children History: जब डाक से भेजे जाते थे जीवित बच्चे

शनिवार, 13 जून 2026
Next Post
Weather update

IMD Alert! अगले 7 दिन भारी बारिश, इन 7 राज्यों में बदलेगा मौसम

SAD

शिरोमणी अकाली दल ने सभी अलग हुए नेताओं को पार्टी में फिर से शामिल होने का दिया निमंत्रण

Danish Taimoor

पाकिस्तानी एक्टर Danish Taimoor का बयान वायरल – 'अल्लाह ने दी है 4 शादियों की इजाजत'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।