LIVE | ...
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सावधान! आ रही है लू की लहर, सरकार हो गई सतर्क; जान लीजिए कितनी खतरनाक होगी लापरवाही

सावधान! आ रही है लू की लहर, सरकार हो गई सतर्क; जान लीजिए कितनी खतरनाक होगी लापरवाही

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Weather Update,सावधान! आ रही है लू की लहर, सरकार हो गई सतर्क; जान लीजिए कितनी खतरनाक होगी लापरवाही - be alert as heat wave is coming know the imd predictions about extreme weather
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (The News Air) ठंड अपना आगोश समेट चुकी है। बेचारे वसंत का नामो-निशान मिट रहा है। इसलिए ठंड और गर्मी की दूरी मिट गई है। ठंड गई नहीं कि गर्मी आ गई। सूरज तपने लगा है। अभी हफ्ते, दस दिन पहले तक जो धूप प्यार लगा करती थी, वो आज जलाने लगी है। तपिश इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मौसम विभाग (IMD) से लेकर सरकार तक, हर ओर से चेतावनियां जारी की जाने लगी हैं। मौसम विभाग हमें सावधान कर रहा है कि लू की चपेट में आने से बचिए। विभाग ने अपने अनुमान में कहा, ‘ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी के यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 4 से 6 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर लू का प्रकोप रह सकता है। इसके साथ ही विदर्भ और तेलंगाना में 5 और 6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति रहेगी।’

चौकन्ना हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

अचानक मौसम में आए बड़े बदलाव के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने तैयारियों की समीक्षा की है। मंडाविया ने बुधवार को गर्मी से संबंधित बीमारियों के मैनेजमेंट के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और राज्यों को आवश्यक दवाओं, आइस-पैक, ओआरएस, पीने के पानी के साथ-साथ जनता के लिए आईईसी एक्टिविटी को लेकर सुविधाएं बढ़ाने की सलाह दी।

रोकथाम के उपायों पर लोगों के बीच समय पर, अग्रिम और व्यापक जागरूकता से लू के गंभीर प्रभाव को कम करने में बहुत मदद मिलेगी। मनसुख मंडाविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

यह भी पढे़ं 👇

Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amritsar Ravan Dahan

Amritsar Ravan Dahan: 6 जगह जलेगा 100 फीट का रावण

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mansa Dussehra

Mansa Dussehra इस बार नहीं, झोटा हत्याकांड से सहमा शहर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ओडिशा के स्कूलों में दोपहर में क्लास नहीं

उधर ओडिशा सरकार ने स्कूलों में दोपहर की जगह क्लास लगाने का आदेश दिया है। ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं घोषित कीं। राज्य सरकार के निर्देशों के बारे में ओडिशा प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओपीईपीए) के राज्य परियोजना निदेशक अनुपम साहा ने कहा, ‘राज्य में तेज गर्मी के अनुमान के कारण सरकार ने फैसला किया है कि स्कूल सुबह कक्षाएं चलाएंगे।’ साहा ने कहा, ‘सभी स्कूलों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और अगर कोई बच्चा गर्मी के कारण बीमार पड़ता है, तो उसे इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा।’ दूसरी तरफ, नंदनकानन चिड़ियाघर ने अपने जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कदम उठाए हैं। जानवरों को कठोर परिस्थितियों से राहत देने के लिए एयर कूलर, स्प्रिंकलर और फलों के प्रावधान सहित विशेष उपाय लागू किए गए हैं।

भीषण गर्मी की चपेट में आएंगे ये इलाके

जैसे-जैसे देश भीषण गर्मी की चपेट में आ रहा है, आईएमडी ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में संभावित हीटवेव की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक प्रायद्वीपीय भारत में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु और पुदुचेरी और कराईकल, 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 2 अप्रैल और 3 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इस सप्ताह 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बहुत संभव है। इसके अलावा, झारखंड और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश की भी भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 5 से 8 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र में और 6 से 8 अप्रैल तक कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जो दक्षिण तमिलनाडु से पूर्वी विदर्भ तक फैले विशिष्ट हवा और मौसम के पैटर्न के कारण है।

आईएमडी ने इस साल अल निनो की भविष्यवाणी की है और इसलिए इस साल लू की आशंका अधिक है। आईएमडी ने कहा है कि इस गर्मी में गर्मी का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। यह चुनावी वर्ष है और हीट वेव से हीट स्ट्राइक नहीं होती है, इससे बचने के लिए मैंने आईएमडी, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की है और केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को एक एडवाइजरी जारी करने को कहा है। मनसुख मांडविया, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

एल नीनो क्या है?

अल नीनो एक जलवायु घटना है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने की विशेषता है। यह विश्व स्तर पर नियमित मौसम के पैटर्न में व्यवधान का कारण बनता है। इस कारण बाढ़, सूखा और विभिन्न चरम मौसम की स्थिति जैसी घटनाएं होती हैं।

सबसे गर्म दशक

देश में 2014 से 2023 का दशक रिकॉर्ड गर्मी का रहा। इस दौरान वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि हुई जो 425 पीपीएम के शिखर पर पहुंच गई। वर्ष 2020 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के आकलन के अनुसार, राष्ट्र ने 1950 से प्रति दशक 0.15 डिग्री सेल्सियस की दर से औसत तापमान में तेज वृद्धि देखी है। दक्षिण भारत में पारंपरिक रूप से उत्तर और मध्य क्षेत्रों की तुलना में कम लू चलती है, लेकिन इस वर्ष बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या उर्वशी रौटेला ने उड़ाया ऋषभ पंत की हाइट का मजाक? एक्ट्रेस ने दी सफाई

Next Post

Lok Sabha Election 2024: पूर्वोत्तर में लोकसभा की 25 सीटें, जानिए यहां कैसा है घमासान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amritsar Ravan Dahan

Amritsar Ravan Dahan: 6 जगह जलेगा 100 फीट का रावण

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mansa Dussehra

Mansa Dussehra इस बार नहीं, झोटा हत्याकांड से सहमा शहर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit को लेकर सियासत गरम, CBI जांच के ऐलान से मचा हड़कंप

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: पूर्वोत्तर में लोकसभा की 25 सीटें, जानिए यहां कैसा है घमासान

पाक और अफगान

पाक और अफगान सीमा पर क्यों डटे हैं हजारों पश्तून, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस

बृजभूषण सिंह की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने 18 अप्रैल तक फैसला रखा सुरक्षित

यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किलें,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।