LIVE | ...
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बाबा महाकाल के एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन, साल में एक बार दिखता है ये खास रूप

बाबा महाकाल के एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन, साल में एक बार दिखता है ये खास रूप

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल
A A
0
महाकाल के एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन, क्या है इस खास रूप की कहानी
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Ujjain Mahakal : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन ही बाबा महाकाल का अनेक स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है. लेकिन शिव नवरात्रि के अंतिम दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर एक अवसर ऐसा आता है, जब बाबा महाकाल अपने भक्तों को एक या दो नहीं बल्कि, पूरे पांच स्वरूपों में दर्शन देते हैं. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इन पांच स्वरूपों के दर्शन कर लेता है, उन्हें शिव नवरात्रि में बाबा महाकाल के सभी दर्शन करने का पुण्य लाभ अर्जित हो जाता है.

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को भगवान महाकाल ने अपने भक्तों को एक साथ अपने पांच स्वरूपों छबीना, मनमहेश, उमा-महेश, होलकर और शिवतांडव के दर्शन दिए. भगवान के पांच स्वरूपों के दर्शनों को पांच मुखारविंद दर्शन कहा जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, महाशिवरात्रि के बाद फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा पर चंद्र दर्शन के दिन साल में सिर्फ एक बार ही भक्तों को भगवान के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन होते हैं.

Baba Mahakal

बाबा महाकाल, उज्जैन

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 14 October

Aaj Ka Itihas 14 October: हेस्टिंग्स की जंग से अंबेडकर के धम्म तक

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Northeast Monsoon 2026

Northeast Monsoon 2026: दक्षिण भारत में 19 अक्टूबर तक भारी बारिश, दिल्ली में ओले

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 14 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Shardiya Navratri 2026 Bhog List

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: कुंभ को 90% पॉजिटिविटी, तुला सबसे नीचे

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष परंपरानुसार, फाल्गुन कृष्ण पंचमी से फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी महाशिवरात्रि तक 9 दिन तक शिव नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, इन्हीं दिनों में प्रतिदिन पुजारी भगवान महाकाल का श्रृंगार करते हैं. मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा बताते हैं कि भगवान शिव को पंचानन कहा जाता है और वे पांच स्वरूप में जगत का कल्याण करते हैं. इसीलिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन ही एक ऐसा अनोखा अवसर होता है, जब बाबा महाकाल चंद्र दर्शन के दिन साल में सिर्फ एक बार भक्तों को एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन देते हैं.

पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा बताते हैं कि पंच मुखारविंद श्रृंगार में सोमवार को बाबा महाकाल को एक साथ पांच मुखारविंद धारण कराए गए जिसके बाद बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को छबीना, मनमहेश, उमा-महेश, होलकर और शिव तांडव रूप के एक साथ दर्शन दिए. मान्यता है कि जो श्रद्धालु शिव नवरात्रि के दौरान भगवान के दर्शन नहीं कर पाते हैं यदि वे एक साथ पांच मुखारविंद के दर्शन करते हैं तो उन्हें पूरी शिव नवरात्रि का पुण्य फल प्राप्त हो जाता है. इसीलिए बाबा महाकाल के पांच मुखौटा दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं और इन दर्शनों का लाभ लेकर पुण्य अर्जित करते हैं.

सांध्य आरती तक हुए बाबा महाकाल के पंचमुखौटा दर्शन : बताया जाता है कि आज ही वह शुभ दिन है जब भगवान शिव ने चन्द्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया था. श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि संध्या पूजन के बाद पुजारियों ने भगवान का एक साथ पांच रूपों में श्रृंगार किया था. जिसके बाद भक्तों को शयन आरती तक पंचमुखारविंद के दर्शन हुए.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Congress candidate list : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नाम

Next Post

Lok Sabha Election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 14 October

Aaj Ka Itihas 14 October: हेस्टिंग्स की जंग से अंबेडकर के धम्म तक

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Northeast Monsoon 2026

Northeast Monsoon 2026: दक्षिण भारत में 19 अक्टूबर तक भारी बारिश, दिल्ली में ओले

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 14 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Shardiya Navratri 2026 Bhog List

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: कुंभ को 90% पॉजिटिविटी, तुला सबसे नीचे

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Manjit Sidhu

Manjit Sidhu ने कांग्रेस जॉइन की: मान ने कुर्सी, मैंने पंजाब चुना

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Amritsar Bank Firing

Amritsar Bank Firing: यस बैंक की शाखा में चली गोली, हड़कंप

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Next Post
Congress Second List Lok Sabha Election,लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव? - lok sabha election 2024 congress candidates second list declared 12 march live update

Lok Sabha Election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Pakistan में ढही तीन मंजिला इमारत, 9 लाेगाें की मौत, 2 घायल

Pakistan में ढही तीन मंजिला इमारत, 9 लाेगाें की मौत, 2 घायल

बीकानेर की रुखसाना गौरी को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि

बीकानेर की रुखसाना गौरी को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।