LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नेत्रहीन दिव्यांगजनों के अटैंडैंट्स को सरकारी बसों में किराये से मिलेगी छूट: डॉ. बलजीत कौर

नेत्रहीन दिव्यांगजनों के अटैंडैंट्स को सरकारी बसों में किराये से मिलेगी छूट: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरियों के इम्तिहानों की फीस जल्द होगी माफ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
नेत्रहीन दिव्यांगजनों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ / साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 12 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के हर वर्ग के विकास के लिए दिन-रात एक कर काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेत्रहीन दिव्यांगजनों के अटैंडैंट्स को सरकारी बसों में किराये सम्बन्धी छूट और दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरियों के इम्तिहानों सम्बन्धी फीस सम्बन्धी छूट जल्दी लागू की जायेगी।

यह ऐलान सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सैक्टर 67 स्थित संस्था नाईपर में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्बन्धित करवाए राज्य स्तरीय समागम के दौरान बतौर मुख्य मेहमान संबोधित करते हुए किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग में नव-नियुक्त 09 सुपरवाइजऱ और 09 क्लर्कों और सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में 14 स्टैनोज़ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने पंजाब अनुसूचित जातियों, भूमि और वित्त निगम की तरफ से अनुसूचित जातियों के 82 लाभार्थियों को 1.66 करोड़ रुपए के कर्जे और बैकफिंको की तरफ से पिछड़ी श्रेणियों के 17 लाभार्थियों को 32.45 लाख रुपए के कर्जे भी बाँटे।

यह भी पढे़ं 👇

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुरातन समय में औरतों के साथ बहुत बुरा सलूक किया जाता था और उसके दृश्य आज भी दिखाई देते हैं। अपने आप को प्राथमिकता न देने के कारण आज भी शरीर में ख़ून की कमी के जो केस आते हैं, उनमें औरतों की बहुसंख्या होती है। औरत सदा सब्र और सहजता के साथ ही संघर्ष करती रही है। इतिहास में माई भागो और रानी लक्ष्मी बाई जैसी औरतों ने अपनी अलग जगह बनाई है, जिनसे मार्गदर्शन लेने की ज़रूरत है।

विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्रों के स्वरूप औरतें मज़बूत होंगी और आगे वह समाज को और मज़बूत करेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की माँगों की पूर्ति हेतु भी प्रक्रिया जारी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि औरत के पास सबसे बड़ी ताकत शिक्षा है और आने वाली बच्चियों को शिक्षा से किसी भी हाल में वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि माता-पिता अपनी बच्चियों को अधिक से अधिक पढ़ाएं।

जारी किये कर्जो संबंधी कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एस.सी. और बी.सी कार्पोरेशन द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को कर्जे देकर अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जाता है।

पंजाब सरकार द्वारा यह कर्जे बहुत ही कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इन कर्जो का उद्देश्य हाशियाग्रस्त भाईचारों के व्यक्तियों को शक्ति प्रदान करना है। उनको अपने कारोबार स्थापित करने के योग्य बनाना है, जिससे उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाया जा सके।

समागम के दौरान गर्भवती औरतों की गोद-भराई की रस्म अदा की गई। इसके साथ ही 40 नवजात बच्चियों और उनकी माताओं का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा समाज में बेहतरीन कारगुज़ारी वाली औरतों का भी सम्मान किया गया, जिनमें श्रीमती योगिता वर्मा, डॉ. नवप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, हरिन्दर कौर, दीप्ति और रमजोत कौर शामिल थीं। इस मौके पर ज्योति स्रूप कन्या आसरा ट्रस्ट की बच्चियों की तरफ से गिद्दे की पेशकारी की गई, जिसकी दर्शकों की तरफ से सराहना की गई।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री दमनजीत सिंह मान, संयुक्त सचिव महिला और बाल विकास विभाग श्री आनन्द सागर शर्मा, डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह और रुपिन्दर कौर, जि़ला प्रोग्राम अफ़सर गगनदीप सिंह, जि़ला सामाजिक न्याय और अधिकारिता अफ़सर श्री अशीष कथूरिया समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी और आदरणीय-गण उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

JNU का फर्स्ट पोस्टर देख भड़के लोग, क्या एक और फिल्म को लेकर होने वाला है बड़ा बवाल?

Next Post

Ayush Sharma की फिल्म ‘रुसलान’ का टीजर हुआ रिलीज,धांसू एक्शन से मचाएंगे धमाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
Ayush Sharma की फिल्म 'रुसलान' का टीजर हुआ रिलीज,धांसू एक्शन से मचाएंगे धमाल

Ayush Sharma की फिल्म 'रुसलान' का टीजर हुआ रिलीज,धांसू एक्शन से मचाएंगे धमाल

गुजरात के पोरबंदर में 480 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार

गुजरात के पोरबंदर में 480 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति

भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति : 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का लक्ष्य

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।