मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

‘आप’ विधायकों के फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए राज्यसभा सीट हड़पने की कोशिश हुई बेनकाब – अमन अरोड़ा

भाजपा की कठपुतली बनी चंडीगढ़ पुलिस, जालसाजी के आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय डीजीपी की गाड़ी में दे रही वीआईपी सुरक्षा: अमन अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
A A
0
Aman pc
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और अपराधियों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंगलवार को विधायक फौजा सिंह सरारी, रजनीश दहिया और वरिष्ठ नेता नील गर्ग के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह ही भाजपा की एक बार फिर ‘आप’ विधायकों के फर्जी हस्ताक्षरों से राज्यसभा में अपने व्यक्ति को भेजने की कोशिश बेनकाब हुई है।

अरोड़ा ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर और संगीन है। भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसकी ताजा मिसाल आज चंडीगढ़ में देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान, जैसे अनिल मसीह ने बेशर्मी से वोट रद्द करके लोकतंत्र की हत्या की थी, उससे भी संगीन हालात अब भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए पैदा कर दिए हैं।

अमन अरोड़ा ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए नवनीत चतुर्वेदी नामक व्यक्ति ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि नामांकन भरना हर किसी का हक है, लेकिन फर्जीवाड़े से देश की सबसे पवित्र पंचायत (संसद) में पहुंचना लोकतंत्र की पीठ में छुरा मारने के बराबर है।

उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि 6 अक्तूबर को नवनीत चतुर्वेदी ने ‘आप’ के 10 विधायकों के नाम बिना हस्ताक्षरों के प्रस्तावक के तौर पर दाखिल किए। फिर 13 अक्तूबर को उसने 10 और नए विधायकों के नामों के साथ एक और नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें विधायक रजनीश दहिया और फौजा सिंह सरारी समेत कई अन्य विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर थे।

अरोड़ा ने बताया कि इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर रोपड़ से ‘आप’ विधायक दिनेश कुमार चड्ढा, जिनके हस्ताक्षर भी जाली किए गए थे, ने रोपड़ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद सोमवार देर रात आरोपी पर जालसाजी का पर्चा दर्ज हुआ। आज रूपनगर की अदालत ने नवनीत चतुर्वेदी के गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए। लेकिन जब रोपड़ पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ आई, तो चंडीगढ़ पुलिस, जो कि केंद्र सरकार के अधीन है, उस ठग को बचाने के लिए पंजाब पुलिस से उलझ पड़ी और उसे सरकारी गाड़ी में ले गई।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 10 March 2026

Breaking News Live Updates 10 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Acute Tonsillitis Symptoms Treatment Hindi

Acute Tonsillitis और Weight Loss Walking: सेहत के 3 बड़े खुलासे एक साथ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Everest Masala Lab Report

Everest Masala Lab Report: चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026

अरोड़ा ने कहा कि आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय, चंडीगढ़ पुलिस उसे डीजीपी, चंडीगढ़ के नाम पर पंजीकृत सरकारी गाड़ी में वी.आई.पी. ट्रीटमेंट दे रही है।

अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह घटना साबित करती है कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन का हाथ है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह बार-बार इस तरह की हरकतों से बाज आए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवित रहने दे। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से तुरंत आरोपी को रोपड़ पुलिस के हवाले करने की मांग की ताकि कानून के अनुसार कार्रवाई हो सके।

Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभार्थियों के लिए 8.76 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

Next Post

हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़्बा को दी 11.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दिवाली सौगात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 10 March 2026

Breaking News Live Updates 10 March 2026: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर यहां

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Acute Tonsillitis Symptoms Treatment Hindi

Acute Tonsillitis और Weight Loss Walking: सेहत के 3 बड़े खुलासे एक साथ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Everest Masala Lab Report

Everest Masala Lab Report: चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
US India Relations China Mistake

US India Relations: अमेरिका ने माना “China Mistake”, अब भारत को लेकर बड़ा खुलासा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Bhagwant Mann Gurdaspur

Bhagwant Mann Gurdaspur: ₹1.50 लाख करोड़ निवेश, Kahnuwan Sub-Division

सोमवार, 9 मार्च 2026
Next Post
Harpal Cheema

हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़्बा को दी 11.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दिवाली सौगात

Shivraj minister

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया लुधियाना में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के भवन का लोकार्पण

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।