शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - किसानों पर अत्याचार भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील साबित होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों पर अत्याचार भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील साबित होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पटेल की भूमि पर भाजपा द्वारा किसानों पर किए जुल्मों ने पूरे देश को शर्मसार किया: अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
116
SHARES
771
VIEWS
ShareShareShareShareShare

राजकोट (गुजरात), 31 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार, देश के राजनीतिक परिदृश्य में भगवा पार्टी के अंत की शुरुआत साबित होंगे और यह अत्याचार उनके राजनीतिक ताबूत की आख़िरी कील बनेंगे।

राजकोट में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान के साथ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मेहनतकश और बहादुर किसान भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसे करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने किसान-विरोधी रवैया अपना लिया है, जो देश के हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के अथक परिश्रम ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने उन दिनों को याद किया जब भारत को अन्न संकट का सामना करना पड़ा था और उसे दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ती थी।

अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म भूमि पर भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों ने पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किया 85 किसानों के परिवारों को सम्मानित करना चाहती थी, परंतु राज्य सरकार ने इस से इनकार कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस संकट की घड़ी में देश के किसानों के साथ खड़ी है और उनको रिहा करवाने के लिए कोई कसर शेष नहीं छोड़गी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

भगवंत सिंह मान ने बताया कि आज केवल पंजाब ही ऐसा राज्य है जो राष्ट्रीय खाद्य पूल में 180 लाख मीट्रिक टन धान और 150 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का योगदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान-विरोधी नीतियाँ साफ़ तौर पर सामने हैं — उदाहरण के तौर पर, गुजरात सरकार ने असमय वर्षा से तबाह हुई फसलों के लिए किसानों को एक पैसे का मुआवज़ा तक नहीं दिया। इसके विपरीत, पंजाब सरकार ने बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के लिए मात्र एक महीने के भीतर किसानों को मुआवज़े के चेक वितरित कर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवज़े के रूप में दिए जा रहे हैं, जो देश में अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में किसानों की भारी भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा का पतन आरंभ हो चुका है।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के घमंडी नेता अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए किसानों को निशाना बना रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा के ‘अच्छे दिन’ आज भी एक छलावा हैं, लेकिन अब देश में बहुत जल्द ‘सच्चे दिन’ आएँगे — जब देश की जागरूक जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर सके, जबकि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ़ अन्याय और दमन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोग इन नेताओं को राजनीतिक गुमनामी की ओर धकेल देंगे, और इस किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि अपने वैध अधिकार माँगने के लिए ही उन्हें अपराधी बना दिया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और गुजरात — दोनों स्थानों पर भाजपा की सरकारें अब अमीर कारोबारियों की कठपुतलियाँ बन चुकी हैं, जिन पर वे लगातार मेहरबान हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की संपत्तियाँ केंद्र सरकार के करीबी पूँजीपतियों को बेहद कम कीमतों पर बेची जा रही हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कृषि और किसानों को देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए, परंतु अहंकारी भाजपा नेता उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने उन किसानों की कठिनाइयाँ और बढ़ा दी हैं जिन्होंने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bihar Election Promises: NDA का ‘1 करोड़ Jobs’ का दांव, Mahagathbandhan ने भी खेले बड़े पत्ते

Next Post

Sukhpal Khaira को ‘बड़ा झटका’, High Court ने ED Case रद्द करने की याचिका की खारिज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Raj Nath

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Sukhpal Khaira

Sukhpal Khaira को 'बड़ा झटका', High Court ने ED Case रद्द करने की याचिका की खारिज

Delhi Vehicle Entry Ban

Delhi 'No Entry' Rule: 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें प्राइवेट कारों-टैक्सी पर क्या है नियम

Delhi Air Pollution Report

Delhi Air Pollution Report: 2023 में 17,000 से ज्यादा मौतें, BP-Sugar से भी बड़ा 'Killer' बना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।