रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पिता के गैंग की कमान संभालने वाला असद अहमद एनकाउंटर में ढेर, अतीक के पांचों बेटों के बारे में जानें सब कुछ

पिता के गैंग की कमान संभालने वाला असद अहमद एनकाउंटर में ढेर, अतीक के पांचों बेटों के बारे में जानें सब कुछ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 अप्रैल 2023
A A
0
असद अहमद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Atiq Ahmed Son Asad Encounter News: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने आखिरकार प्रयागराज में 2005 में हुए BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की हत्या में शामिल गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। कुछ समय पहले तक असद के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। लेकिन, 24 फरवरी को प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या करने वाले आधा दर्जन शूटरों का नेतृत्व करने वाला असद उत्तर प्रदेश का ‘मोस्ट वांटेड’ था। यूपी पुलिस की कई टीमें असद की तलाश कर रही थी।

उत्तर प्रदेश STF ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित आरोपी पांच-पांच लाख रूपये के इनामी असद और गुलाम की STF के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।

उन्‍होंने बताया कि एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि साल 2005 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026
Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026

मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम और गुलाम तथा 9 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

कौन था असद?

असद गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद का तीसरा बेटा था। कहा जाता है कि पिछले साल अगस्त में अतीक के खूंखार गैंग की बागडोर अपने दो बड़े भाइयों के अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद संभाली थी। यूपी पुलिस के सूत्रों ने News18 को बताया कि असद लखनऊ से काम करता था, जहां से उसने एक टॉप स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी। लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा सका, क्योंकि उसके परिवार के आपराधिक इतिहास के कारण उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हो पाया था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले वह पुलिस के रडार पर नहीं था।

5 लाख रुपये का इनाम घोषित

असद पर अब उसके परिवार के किसी भी अन्य सदस्य की तुलना में सबसे अधिक (5 लाख रुपये का) इनाम था। उसका पिता गैंगस्टर अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसका चाचा अशरफ यूपी की बरेली जेल में बंद है। उनकी अनुपस्थिति में अतीक के दो बड़े बेटे उमर और अली पिछले कुछ वर्षों में खूंखार गैंग को लीड करते थे। वहीं, असद पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस को संदेह है कि असद ने उमेश पाल की हत्या की योजना बनाने के लिए जेल से अतीक और अशरफ से निर्देश लिए थे, जिनके साथ अहमद परिवार की लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। असद को अन्य शूटरों के साथ एक SUV से निकलते हुए और पिस्तौल के साथ उमेश पाल पर गोली चलाते हुए CCTV कैमरों में देखा गया था।

भाइयों के जेल जाने के बाद संभाली गैंग की कमान

अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर 2018 में तब सुर्खियों में आया था, जब उसने लखनऊ में एक प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण कर लिया। बाद में रंगदारी न देने पर जायसवाल पर हमला किया गया था। अतीक के दूसरे बेटे अली पर भी हत्या के प्रयास और रंगदारी के मामले दर्ज हैं।

जांच एजेंसियों द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद दोनों भाइयों ने पिछले साल जुलाई में अदालतों में आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्हें डर था कि यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी। यूपी पुलिस के अधिकारियों को शक है कि इसके बाद ही असद ने अतीक गैंग की बागडोर संभाली।

अतीक के दो और बेटे आजम और अबान हैं, जो नाबालिग हैं। दोनों क्रमश: 10वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आजम और अबान वर्तमान में एक जुवेनाइल सेटंर में बंद हैं। प्रवीण भी उमेश पाल मामले में आरोपी है और लापता बताया जा रहा है। उसकी मां शाइस्ता परवीन भी उमेश पाल मामले में आरोपी है। फिलहाल, वह लापता बताई जा रही हैं।

Previous Post

17 अप्रैल को विराट सेना के सामने होगी धोनी की टीम, चिन्नास्वामी में टिकट के लिए मची होड़

Next Post

Lamborghini Urus S हुई लॉन्च, टॉप स्पीड 305 किमी और कीमत 4.18 करोड़ रुपये

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026
Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
Lamborghini Urus S

Lamborghini Urus S हुई लॉन्च, टॉप स्पीड 305 किमी और कीमत 4.18 करोड़ रुपये

ChatGPT में गलती निकालो और 16 लाख रुपये तक जीतो, Open AI ने दिया खुला ऑफर

ChatGPT में गलती निकालो और 16 लाख रुपये तक जीतो, Open AI ने दिया खुला ऑफर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।