रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लिंक पर क्लिक करते ही महिला खाते में बिना मांगे आया लोन का पैसा

लिंक पर क्लिक करते ही महिला खाते में बिना मांगे आया लोन का पैसा

साइबरबुलिंग, सेक्सटॉर्शन का बनी शिकार

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
A A
0
लिंक पर क्लिक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 16 अक्टूबर (The News Air) आसान ऋण का ऑफर देखकर उसके बारे में और जानने के लिए लिंक पर क्लिक करना इंदिरा नगर की एक महिला को महंगा पड़ा। उसके खाते में बिना मांगे लोन का पैसा जमा कराकर उससे न सिर्फ दोगुनी राश‍ि वसूली गई बल्कि उसे साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन का शिकार भी होना पड़ा।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने सोमवार को कहा, “इंदिरा नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और 13 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

प्राथमिकी के अनुसार, घटना सितंबर की है। महिला को अपने मोबाइल फोन पर एक आकर्षक लोन का ऑफर मिला। शुरू में उत्सुकतावश उसने उसके बारे में और जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक किया।

हालाँकि, बाद में जब उसे पता चला कि 3,300 रुपये के लोन के बदले सात दिन के भीतर उसे 6,041 रुपये चुकाने होंगे तो उसने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

इसके बावजूद आश्‍चर्यजनक रूप से उसके बैंक खाते में 3,300 रुपये जमा किए गए, जबकि उसने लोन के लिए सहमति नहीं दी थी।

हालांकि उसने स्‍वीकार किया कि एक दिन पहले ऋण आवेदन प्रक्रिया के दौरान उसने अपने बैंक खाते के विवरण का खुलासा कर दिया था।

यह भी पढे़ं 👇

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026

अगले छह दिनों में उसे कर्ज चुकाने की मांग को लेकर लगातार फोन कॉल आते रहे, जिससे वह हतप्रभ रह गई।

डर कर उसने अनिच्छा से एक मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान किया। हालाँकि, उसे तब और गहरा झटका लगा जब अगले दिन उसके बैंक खाते में 5,400 रुपये जमा हो गये और एक सप्ताह के भीतर इसके बदले 9,062 रुपये चुकाने की मांग की गई।

उसने कहा, “मैंने कभी भी ऋण के लिए आवेदन नहीं किया था, और फिर भी रहस्यमय तरीके से पैसा मेरे बैंक खाते में जमा कर दिया गया। मैंने इस अनधिकृत जमा के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन मेरे प्रयास व्यर्थ रहे। दो दिन बाद, मुझे एक फोन आया, और मैंने कॉल करने वाले को अस्वीकृत लेनदेन के बारे में बताया। मैंने स्पष्टीकरण मांगा और अतिरिक्त पैसे देने से मना कर दिया।”

इसके बाद आरोपी धमकी और सेक्‍सटॉर्शन पर उतर आया। महिला ने आरोप लगाया, “उन्होंने मेरे मोबाइल फोन में घुसपैठ कर मेरे सभी व्यक्तिगत डेटा और मेरी गैलरी की तस्वीरों तक पहुंच प्राप्त कर ली। उन्होंने मेरे रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लिए और मेरा उपहास करते हुए उन्हें अपमानजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे मेरी खुद की छेड़छाड़ की गई फोटो भेजी और धमकी दी कि यदि मैं पैसे नहीं दूंगी तो वे इसे रिलीज कर देंगे।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर

Next Post

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी: कार्यवाही रद्द करने की मांग वाली….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
पीएम मोदी

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी: कार्यवाही रद्द करने की मांग वाली....

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय को भेजा नोटिस

मिजोरम चुनाव

कांग्रेस ने की मिजोरम चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।