LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मार्च 2023 में मंत्री बनते ही स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीएचएस…

मार्च 2023 में मंत्री बनते ही स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीएचएस…

डॉ नूतन मुंडेजा के साथ बैठक कर दिए थे ऑडिट के आदेश : सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
स्वास्थ्य
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • जुलाई माह में रिमाइंडर भेज कर, स्वास्थ्य सचिव से ऑडिट के संबंध में दिए गए आदेशों पर हुई कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी : सौरभ भारद्वाज
  • अक्टूबर माह में दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय से स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीएचएस नूतन मुंडेजा के संबंध में की थी शिकायत : सौरभ भारद्वाज
  • स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार एवं तत्कालीन डीएचएस डॉ नूतन मुंडेजा दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को रोकने की कोशिश करते रहे हैं : सौरभ भारद्वाज
  • मंत्री चाहता था कि यदि कोई गड़बड़ी है तो सामने आए, परंतु अधिकारी नहीं चाहते थे, कि कोई भी गड़बड़ी सामने आए : सौरभ भारद्वाज
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के माध्यम से भी उपराज्यपाल महोदय को की थी शिकायत, उपराज्यपाल महोदय ने क्यों नहीं की कार्रवाई : सौरभ भारद्वाज
  • स्वास्थ्य सचिव को ऑडिट के संबंध में कई बारी रिमाइंडर भी भेजे गए, परंतु किसी प्रकार की कोई जांच नहीं की गई : सौरभ भारद्वाज
  • यदि अब कोई जांच की जाती है तो इस बात का क्या भरोसा है, कि स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार निष्पक्ष जांच करेंगे : सौरभ भारद्वाज
  • भाजपा शासित केंद्र सरकार स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीजीएचएस नूतन मुंडेजा को क्यों बचाने में लगी है : सौरभ भारद्वाज
  • उपराज्यपाल कार्यालय से निराश होकर हमने इस संबंध में कार्यवाही हेतु सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया : सौरभ भारद्वाज
  • हम दोबारा केंद्र सरकार से सिफारिश करते हैं कि जाँच होने तक इन दोनों अधिकारियों को इनके पद से निलंबित रखा जाए: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (The News Air)  दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि मुझे बेहद ही अफसोस है, कि लगातार अखबारों में और न्यूज चैनल के माध्यम से यह खबर चल रही है, कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जो दवाइयां और अन्य उत्पाद इस्तेमाल होते हैं, उनके कुछ नमूनों के मानक सही नहीं पाए गए हैं और इतना कुछ होने के बावजूद अभी तक दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल महोदय ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 9 मार्च को मैंने मंत्री पदभार संभाला था और मार्च के महीने में ही स्वास्थ्य सचिव, डीजीएचएस एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की I उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मैंने स्वास्थ्य सचिव को यह आदेश दिया, कि जो भी दवाइयां और अन्य जरूरत के समान दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खरीदे जाते हैं, उन सभी का एक ऑडिट कराया जाए I उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में मेरे द्वारा दिए गए आदेश और लिए गए अन्य सभी फैसले मिनिट्स आफ मीटिंग में बनकर 3 अप्रैल को प्रकाशित भी हुए I परंतु स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और किसी प्रकार का कोई भी ऑडिट दवाइयां की खरीद फरोख्त के संबंध में नहीं कराया गया I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि जुलाई में इस बैठक में दिए गए निर्देशों का संज्ञान लेते हुए, फिर दोबारा एक रिमाइंडर स्वास्थ्य सचिव को मेरे द्वारा भेजा गया, कि क्यों नहीं अब तक आदेशों का पालन किया गया और क्यों नहीं दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खरीदी जाने वाली दवाईयां तथा अन्य वस्तुओं का ऑडिट कराया गया I परंतु रिमाइंडर देने के बावजूद भी स्वास्थ्य सचिव ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने कई बार स्वास्थ्य सचिव को दवाइयां की खरीद फरोख्त के संबंध में ऑडिट करने के लिए आदेश दिए, परंतु स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार की ओर से कोई ऑडिट नहीं कराया गया और ना ही किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में जमा कराई गई I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा इससे साफ प्रतीत होता है कि मंत्री तो चाहता है, कि यदि दवाइयां की खरीद फरोख्त में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो रही है, तो उसका खुलासा हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके, परंतु इस पूरे प्रकरण से ऐसा प्रतीत होता है की स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार नहीं चाहते की दवाइयां की खरीद फरोख्त की ऑडिट की जाए और यदि दवाइयों की खरीद फरोख्त में कोई गड़बड़ हुई है तो वह सामने आए I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल महोदय से और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा, कि एक विभाग का मंत्री लगातार स्वास्थ्य सचिव को ऑडिट के लिए आदेश पर आदेश दे रहा है, परंतु स्वास्थ्य सचिव द्वारा ऑडिट नहीं कराया जा रहा है जिससे की साफ प्रतीत होता है, कि यदि दवाइयां की खरीद फरोख्त में कोई गड़बड़ी हुई है, जैसा कि एलजी साहब कह रहे हैं, तो क्या उपराज्यपाल महोदय को और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को इन दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं करनी चाहिए I उन्होंने कहा कि लगातार बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद मुख्य सचिव एसबी दीपक कुमार द्वारा कोई ऑडिट नहीं कराया गया, अब मैं उपराज्यपाल महोदय से भी यह जानना चाहता हूं कि यदि अब इस संबंध में कोई जांच कराई भी जाती है, वह भी उसी अधिकारी के पद पर बने रहते हुए जो की खुद इस मामले में दोषी है, तो क्या यह जांच निष्पक्ष रूप से हो सकेगी ? क्या दोषी अधिकारी इस जांच में गड़बड़ी नहीं करेगा? इस बात को कौन और कैसे आश्वस्त करेगा I

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से और उपराज्यपाल महोदय से प्रश्न पूछते हुए कहा, कि एक बात बिल्कुल समझ के परे हैं, कि आखिर भाजपा शासित केंद्र सरकार इन दोषी अधिकारियों को बचाने में क्यों लगी हुई है? उन्होंने कहा कि एसबी दीपक कुमार जो कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव हैं, उनका यह कर्तव्य है कि समय-समय पर वह विभाग की कार्यवाहियों की जांच करते रहें, दवाइयों की खरीद फरोख्त की जांच करते रहे, परंतु उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन ठीक तरीके से नहीं किया I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक मंत्री होने के नाते जब मैंने भी स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार को दवाइयों की खरीद फरोख्त की ऑडिट करने के आदेश दिए और कई बार इस संबंध में रिमाइंडर भी भेजे, बावजूद उसके एसबी दीपक कुमार ने कोई जांच या ऑडिट क्यों नहीं करवाई ? मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं दिल्ली की चुनी हुई सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात विभाग हैं, परंतु स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार के पास तो केवल और केवल एक ही विभाग है, उनके पास इस विभाग की देखरेख हेतु मुझसे सात गुना अधिक समय है, उनको मेरे आदेशों का भी इंतजार नहीं करना चाहिए और समय-समय पर इस प्रकार के ऑडिट और जांच करते रहना चाहिए I

इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक अहम बिंदु पत्रकारों के समक्ष रखते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अक्टूबर के माह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के माध्यम से मैंने उपराज्यपाल महोदय को स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीजीएचएस नूतन मुंडेजा की शिकायत भेजी थी I मैंने उपराज्यपाल महोदय को बताया था, कि यह दोनों अधिकारी जानबूझकर दिल्ली की चुनी हुई सरकार के काम को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं I जानबूझकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई जैसे कि फरिश्ते स्कीम तथा अन्य योजनाओं को रोकने की साजिश कर रहे हैं I इन योजनाओं के लिए दी जाने वाली सहायता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, कृपया इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इनको इनके पद से निलंबित किया जाए I उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस के साथ आप लोगों को बताना पड़ रहा है, कि उपराज्यपाल महोदय ने हमारी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया और स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और तत्कालीन डीजीएचएस डॉ नूतन मुंडेजा के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई I उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने के कारण हमें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं हैरान हूं के उपराज्यपाल महोदय किस चीज का इंतजार कर रहे हैं I उपराज्यपाल महोदय के पास अधिकार है, शक्तियां हैं, इन दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की I उपराज्यपाल महोदय खुद कह रहे हैं कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाइयां की खरीद फरोख्त में गड़बड़ हुई है और जो दोषी अधिकारी हैं, जो की उपराज्यपाल महोदय के प्रति जवाबदेह हैं, उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं I माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि हम उपराज्यपाल महोदय को पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं और अब मैं पुनः इस संबंध में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से इस बात की सिफारिश करता हूँ, कि इस पूरे मामले की जाँच करवाई जाए और सख्त कदम उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, तथा जाँच होने तक उन्हें उनके पद से निलंबित रखा जाए I

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

साल 2022 में सडक़ दुर्घटनाओं सम्बन्धी मृत्यु दर में 9.4 फ़ीसदी वृद्धि के देश व्यापक रुझान के…

Next Post

शिक्षा मंत्री आतिशी ने व्हार्टन स्कूल,पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के 30 एमबीए स्टूडेंट्स के साथ की चर्चा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी

शिक्षा मंत्री आतिशी ने व्हार्टन स्कूल,पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के 30 एमबीए स्टूडेंट्स के साथ की चर्चा

saurab Bhardwaj

आम आदमी पार्टी से दुर्भावना के चलते केंद्र सरकार ने दिल्ली और पंजाब सरकार की....

"आप" सांसद संजय सिंह ने जेल में रखा व्रत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।