LIVE | ...
शनिवार, 12 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल ने हलका चब्बेवाल के लोगों से कहा, जो मैं कहता हूं, हर हाल में पूरा करता हूं

अरविंद केजरीवाल ने हलका चब्बेवाल के लोगों से कहा, जो मैं कहता हूं, हर हाल में पूरा करता हूं

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 9 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
AK CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

होशियारपुर, 09 नवंबर (The News Air):आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने जीयां में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से की आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से इशांक का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि ढाई साल पहले आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत देकर जिताया था। इसलिए आपकी उम्मीदें भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल पहले पंजाब के लोग सबसे ज्यादा परेशान बिजली बिल से रहते थे। किसी का 2 लाख और किसी का लाख रुपए तक पुराना बिल बकाया पड़ा था। हमने आपको वादा किया था कि आपके सभी पुराने बिल माफ कर देंगे और आगे से आपका बिल जीरो आया करेगा। यह वादा हमने पूरा किया। अब लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि देश के करीब 20 राज्यों में बीजेपी की सरकार है और बाकी राज्यों में दूसरी पार्टियों की सरकार है। आम आदमी पार्टी की बस दो जगह पंजाब और दिल्ली में है और दोनों जगहों पर लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। वहीं दूसरे राज्यों में बिजली बहुत महंगी है। बिजली मुफ्त होना एक चमत्कार की तरह है।

हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। पूरे पंजाब में स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। अभी तक 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी।

हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपए बच रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जब आपका लोकसभा सांसद, आपका विधायक और राज्य की सरकार तीनों आम आदमी पार्टी के ही होंगे, फिर इलाके का विकास काफी तेजी से होगा। उन्होंने डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल की तारीफ की और कहा कि इलाके में एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसका इन्होंने मुफ्त मे इलाज न किया हो।

केजरीवाल ने लोगों को कहा कि डॉक्टर इशांक को ऐतिहासिक बहुमत से जिताएं, आपके सभी काम पूरे किए जाएंगे।

केजरीवाल ने वादा किया कि इलाके में एक आईटीआई – पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। बिस्त दोआब नहर का फायदा यहां के लोगों को नहीं होता। हम उस नहर का पानी यहां के किसानों को भी देने का इंतजाम करेंगे। खेती आधारित और महिला आधारित ‘स्मॉल स्केल इंडस्ट्री’ के लिए एक नई पॉलिसी बनाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री यहां आए और हमारे बच्चों को ज्यादा नौकरियां मिल सके। यहां खेल-कूद के लिए जितने स्टेडियम बनाने की जरूरत होगी, सारे बनाए जाएंगे। इससे नौजवानों को नशा छोड़ने में भी मदद मिलेगी। वहीं आदमपुर से गढ़शंकर रोड का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा जाएगा। एवं गुरु घरों को जाने वाली सभी सड़कों को 18 फुट चौड़ा किया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने में तकलीफ न हो।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकार में वित्त मंत्री पांच साल तक बोलते रहें कि खजाना खाली है। उन्होंने सवाल किया कि उन लोगों ने न लोगों को मुफ्त बिजली दी, न सड़क बनाए, न अच्छे अस्पताल और स्कूल कॉलेज बनाए, फिर खजाना खाली कैसे हो गया? दरअसल उनकी नीयत खाली थी। वह काम करना चाहते ही नहीं थे।

उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है और बड़े बड़े काम भी किए। आम लोगों के बिजली मुफ्त किए। खेती के लिए भी किसानों को दिन में ही 8 घंटे से ज्यादा बिजली मिल रही है। बिजली की कमी दूर करने के लिए हमने गोइंदवाल साहिब वाला थर्मल प्लांट खरीदा। ढ़ाई साल में हमने 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। आज गांवों में कंपीटिशन चल रहा है कि किस गांव को कितनी नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ है इसलिए इतने काम हुए।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद अब रिवायती पार्टियों के नेता भी जनता के बीच जाने लगे हैं। पहले वे फोन पर ही वोट खरीदने की डील कर लेते थे और जीत जाते थे। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह ढींडसा एक बुजुर्ग के पैर छू रहे थे और वह आशीर्वाद मुझे दे रहा था। क्योंकि उन्हें मेरी वजह से मजबूरन लोगों के पैर छूने पड़ रहे थे। पहले वे चुनाव के समय भी घर में ही बैठे रहते थे।

उन्होंने कहा कि राजनीति में यह परिवर्तन अरविंद केजरीवाल की वजह से हुआ है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और काम की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के काम से डरती है इसलिए साजिश के तहत उन्हें, मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं को जेल में डाला। उन्हें नहीं पता था कि वह केजरीवाल को तो जेल में डाल देंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे अंदर करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पैसे की कमी के कारण आम लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। वहीं होशियारपुर के एक कांग्रेस के मंत्री के घर से विजिलेंस जांच के दौरान नोट गिनने वाली मशीन मिली, सोचो कितना पैसा लूटा होगा उसने! वे राजनीति में पैसा कमाने के लिए ही आते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। हम जनता के पैसे से जनता को सुविधाएं देते हैं। ढ़ाई साल में 850 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक बनाए जिसमें अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना इलाज करवाया। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत सुधार रहे हैं। ने मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। होशियारपुर में भी एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बन रहा है।

मान ने प्रताप बाजवा पर हमला बोलते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा टोल प्लाजे लगवाए। हमने 16 टोल बंद किए जिससे लोगों के रोज करीब 62 लाख रुपए बच रहे हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला और कहा कि वह और उनका परिवार कभी लोगों के साथ नहीं खड़ा हुआ। मुगल साम्राज्य के दौरान वे मुगलों के साथ थे। ब्रिटिश शासन के दौरान वे अंग्रेजों के साथ थे। अकाली राज के दौरान अकाली दल के साथ थे, कांग्रेस सरकार के दौरान उसके साथ थे और अब बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।

विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे चुनाव की तारीख एक सप्ताह बढ़ जाने पर राय पूछी। मैंने उसे कहा कि विरोधी दल पहले 20-25 हजार वोटों से हारते,अब वे 30-35 हजार से हारेंगे। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की और वादा किया कि ”आपकी मांग, इशांक के पत्र और मेरे हस्ताक्षर”। चब्बेवाल के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल ने कहा कि मेरे पिता डॉ राजकुमार चब्बेवाल का सपना था कि चब्बेवाल विधानसभा पंजाब का आदर्श हलका बने। मैं उनके इस सपने को पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेज को पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। सभी जगह स्टेडियम का काम चल रहा है, उसे और तेजी से पूरा किया जाएगा और आम लोगों की सुविधा के लिए एमरजेंसी सुविधाओं वाला एक सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अवैध खनन करने वाला प्राइमविजन कंपनी का ठेकेदार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राजस्थान से काबू

Next Post

हमारे पास ईमानदार रंधावा है, उनके पास भ्रष्ट रंधावा – केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
CM Mann

हमारे पास ईमानदार रंधावा है, उनके पास भ्रष्ट रंधावा - केजरीवाल

रिश्वत

सहायक लेबर कमिश्नर और उनकी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Candidate

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट एनडीए और टीईएस की मेरिट सूची में

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।